– मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा अहमदाबाद। मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने सोमवार को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम का दौरा कर ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 12 मार्च को दांडी कूच दिवस पर अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आयोजित होने वाले ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम के अंतर्गत ‘महात्मा गांधी साबरमती आश्रम पुनर्निर्माण प्रोजेक्ट’ का शुभारंभ कराएंगे। मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों के साथ ‘आश्रम भूमि वंदना’ कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की जानकारी हासिल की। उन्होंने साबरमती आश्रम में प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम स्थल…
Author: admin
रांची। रांची के मांडर थाना पुलिस ने सोमवार को एक शव बरामद किया है। शव की पहचान टांगरबसली पंचायत के परयागो गांव निवासी और पूर्व राशन डीलर अध्यक्ष दुलारी उरांव के रूप में हुई है। महिला का शव सोमवार को स्थानीय लोगों ने देखा। इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पाकर मांडर थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से शौच के लिए निकली थी। इसके बाद उसका शव बरामद किया गया। पति लखन उरांव के बयान पर पुलिस ने हत्या का मामला…
रांची। खेल प्रतिभाओं के मामले में झारखंड राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय पटल पर अलग पहचान रखता है। झारखंड में खेल को लेकर अलग ही उत्साह और जुनून देखने को मिलता है। राज्य के स्कूली बच्चों में भी लगातार खेल प्रतिभाओं को विकसित करने के लिए राज्य स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और राज्य शिक्षा परियोजना परिषद द्वारा कई कार्यक्रम व आयोजन किये जा रहे हैं। इन प्रतिभाओं को मंच देने के लिए झारखंड राज्य में संचालित 35,443 सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त एवं गैर सरकारी विद्यालयों में ‘खेलो झारखंड’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। खेलो झारखंड का उद्देश्य स्कूली स्तर पर…
रांची (झारखंड)। राज्यसभा की रिक्त दो सीटों पर एनडीए गठबंधन की तरफ से भाजपा के उम्मीदवार प्रदीप वर्मा ने साेमवार को विधानसभा पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया गया। नामांकन के दौरान सभी भाजपा विधायक उनके प्रस्तावक बने। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी, भाजपा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह और भाजपा विधायक सीपी सिंह मौजूद रहे। प्रदीप वर्मा के नामांकन दाखिल करने को लेकर भाजपा के सभी विधायक एक साथ विधानसभा पहुंचे थे। नामांकन दाखिल करने के बाद प्रदीप वर्मा ने…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद सदस्य के लिए चुनाव में नामांकन का अंतिम दिन है। इस चुनाव में सोमवार को समाजवादी पार्टी (सपा) ने अपनी पार्टी के तीन उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। तीनों उम्मीदवारों ने विधान भवन पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। उप्र विधान परिषद चुनाव के लिए सपा ने बलराम यादव, किरण पाल ने नामांकन कराया। जबकि तीसरे उम्मीदवार के रूप में हाल में पार्टी में शामिल हुए गुड्डू जमाली को भी सपा नेतृत्व ने विधान परिषद भेजने का निर्णय लिया है। सपा उम्मीदवारों के नामांकन के दौरान पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव साथ नहीं थे। हालांकि नामांकन…
वाराणसी। सम्पूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में अंतर संकाय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन 13 मार्च से किया गया है। विश्वविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित प्रतियोगिता का उद्घाटन कुलपति प्रो.बिहारी लाल शर्मा करेंगे। प्रतियोगिता में पहले दिन सुबह 08.30 बजे से दौड़ प्रतियोगिता होगी।इसके बाद गोला फेंक और बैडमिंटन प्रतियोगिता होगी। सोमवार को विश्वविद्यालय के कुलसचिव आईएएस राकेश कुमार ने बताया कि दूसरे दिन 14 मार्च को सुबह आठ बजे से बॉलीबाल,शतरंज और कबड्डी की प्रतियोगिता होगी। तीसरे दिन 15 मार्च को क्रिकेट प्रतियोगिता चौथे और आखिरी दिन तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी। 20 मार्च को योग साधना केन्द्र में पुरस्कार वितरण कुलपति…
दुमका। शहर के नगर थाना क्षेत्र के आदित्य इंटरप्राइजेज के निर्माणाधीन भवन के चौथे तल्ले में कर्मी ने फांसी लगा जान दे दी। मृतक कार्तिक पाल(22) मसलिया थाना क्षेत्र के रानीघाघर गांव निवासी था। जानकारी के अनुसार आदित्या इंटरप्राइजेज के संचालक संतोष साह है। निर्माणाधीन भवन में मोमबत्ती, हाथ का पंखा और ऑक्सीजन प्लांट होता है। इसी काम को कार्तिक निर्माणाधीन भवन में रहकर करता था। दो दिन पूर्व ही सबसे निचले तल्ले पर रहने वाले संचालक संतोष परिवार के साथ अपने रिश्तेदार बिहार के कटिहार गए थे। युवक की आत्महत्या की सूचना एक अन्य कर्मी ने संचालक और पुलिस…
रांची। दो सीटों पर 21 मार्च को राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने का सोमवार को आखिरी दिन रहा। एनडीए प्रत्याशी प्रदीप वर्मा ने विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ नेता प्रतिपक्ष अमर बावरी, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, आजसू पार्टी के विधायक लंबोदर महतो, एनसीपी विधायक कमलेश सिंह, सीपी सिंह मौजूद रहे। वहीं महागठबंधन की ओर से झारखंड मुक्ति मोर्चा के पूर्व विधायक सरफराज अहमद ने अपना नामांकन पत्र भरा। नामांकन में मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन, राजद के मंत्री सत्यानंद भोक्ता, कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, आलमगीर आलम और माले विधायक विनोद सिंह शामिल…
रांची (झारखंड)। राज्य की राजमहल सीट भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती है। क्योंकि, 2014 और 2019 में मोदी लहर ने भी इस सीट पर भाजपा को जीत नहीं दिला पाई। इस बार यहां से ताला मरांडी उम्मीदवार हैं। राजमहल सीट भारतीय लोकतंत्र में लोकसभा के लिए हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में अस्तित्व में आई। वर्ष 1957 में हुए दूसरे लोकसभा चुनाव में इस सीट पर मतदान हुआ और यहां से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने जीत दर्ज की। पाइका मुर्मू ने जीत हासिल की। कांग्रेस को कुल 47.01 फीसदी मत मिले थे जबकि झारखंड पार्टी के रॉबर्ट सैम्युल बेसरा को…
रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने आज खेलगांव स्थित टाना भगत स्टेडियम में छात्रों को उच्चतर शिक्षा के लिए 3 योजनाओं का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएम ने कहा कि झारखंड प्रदेश की युवा पीढ़ी के लिए आज एक महत्वपूर्ण योजना का शुभारंभ हो रहा है। अब यहां के आदिवासी-मूलवासी, गरीब परिवार के छात्र को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई नहीं होगी। अब छात्रों की पढ़ाई का खर्चा सरकार खुद उठाएंगे। छात्र के माता-पिता को अब कुछ भी गिरवी रखने की जरुरत नहीं है। इसके लिए सरकार 3 महत्वपूर्ण योजना लेकर आई है। जबतक यहां के नहीं होंगे शिक्षित झारखंड…
नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में तेजी का दौर लगातार जारी है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना 66 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के पार कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर के करीब पहुंच गया है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना 67 हजार रुपये और 22 कैरेट सोना 61 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर को पार करके कारोबार कर रहा है। सोना की तरह ही चांदी ने भी आज तेजी दिखाई है। बाजार में आई तेजी…