धनबाद। लोकसभा चुनाव को लेकर धनबाद जिला प्रशासन अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। इसी क्रम में शनिवार को समाहरणालय भवन में पुलिस अधिकारियों की बैठक आयोजन की गई। जिसमें बोकारो प्रक्षेत्र के आईजी एस माइकल राज, डीआईजी सुरेन्द्र झा, धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दन, सिटी एसपी, ग्रामीण एसपी सहित तमाम पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान मतदान में सुरक्षा व्यवस्था, संवेदनशील, अतिसंवेदनशील बूथों पर व्यापक सुरक्षा के इन्तेजामात, बलों की तैनाती समेत कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। इस दौरान पुलिस पदाधिकारियों को इस संदर्भ में कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया गया। वहीं पिछले दिनों जोगता थाना क्षेत्र में कोयला…
Author: admin
मुख्यमंत्री ने जुडको के अधिकारियों के साथ की उच्चस्तरीय बैठक रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने राजधानी रांची में बन रहे कांटाटोली फ्लाईओवर के कार्य प्रगति को लेकर शनिवार को जुडको के अधिकारियों तथा कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इसके निर्माण कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री ने जुडको के अधिकारियों से कहा कि इस फ्लाईओवर के निर्माण में पहले ही काफी विलंब हो चुका है। ऐसे में और विलंब नहीं हो। इसलिए कार्य में तेजी लाने के लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं । हर सप्ताह फ्लाईओवर निर्माण कार्य…
सहरसा। मैथिली भाषा एवं साहित्य का प्रतिष्ठित पुरस्कार विश्व मैथिली साहित्य पुरस्कार मैथिली के लब्ध प्रतिष्ठित साहित्यकार, समालोचक डॉ. सुभाष चन्द्र यादव को प्रदान किया जायेगा। डॉ. यादव मैथिली, हिन्दी, बंगला, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, स्पेनिश एवं केंच भाषा के ज्ञाता हैं। उनका जन्म 5 मार्च 1948 में हुआ। साहित्यिक विधा में डॉ. सुभाष चन्द्र यादव कथाकार, समीक्षक एवं अनुवादक है। डॉ. यादव मूलतः बलवा मेनाही, जिला सुपौल, बिहार के रहने वाले है। जवाहरलाल नेहरू विश्वविधालय, नई दिल्ली से हिन्दी में स्नातकोत्तर एवं शोध करने के बाद उन्होंने कई वर्षों तक अध्यापन के क्षेत्र में योगदान दिया। महज एक कहानी ”घरदेखिया”…
भागलपुर। जिले के जगदीशपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय जगदीशपुर तथा मध्य विद्यालय दीननगर के छात्र-छात्रा शनिवार को मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के तहत शैक्षिक परिभ्रमण पर बांका जिले के भौगोलिक, धार्मिक तथा ऐतिहासिक का भ्रमण कर अपने अधिगम को पूरा किया। परिभ्रमण का नेतृत्व कर रहे प्रधानाध्यापक डॉ राजकिशोर ठाकुर तथा प्रधानाध्यापक आशुतोष चन्द्र मिश्र ने छात्रों को स्थल के भौगोलिक तथा ऐतिहासिक महत्व के बारे में जानकारी दिए। उन्होंने छात्रों को जल जीवन हरियाली के महत्व के बारे जानकारी देते हुए उसे पाठ्यक्रम से जोड़ने का प्रयास किया। साथ ही सुरक्षित शनिवार के तहत वातावरण प्रदूषण तथा आंधी, तुफान…
धनबाद। नालसा के निर्देश पर वर्ष 2024 के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन शनिवार को धनबाद के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह डालसा के चेयरमैन राम शर्मा ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत संविधान की परिकल्पना को पूरी करने की दिशा में एक कदम है। नवंबर 2013 से पूरे देश में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हर तीन माह में किया जा रहा है। हमारा संविधान हर लोगों को सामाजीक, आर्थिक एवं सस्ता सुलभ न्याय की गारंटी देता है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश कुलदीप ने कहा कि राष्ट्रीय लोक अदालत आम आदमी के…
पलामू। लोकसभा चुनाव में भाजपा कैंडिडेट और पलामू के सांसद विष्णु दयाल राम ने शनिवार को लोकसभा कार्यालय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि बड़े शिक्षण संस्थान खोलने और फैक्ट्री लगाने को लेकर उनका प्रयास रहेगा। उन्होंने कहा कि पलामू, गढ़वा एवं लातेहार आकांक्षी जिले में शामिल है। ऐसे में देश स्तर का शिक्षण संस्थान खुलने से यहां के मेधावी छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा मिल पाएगी। साथ ही फैक्ट्री लगने से यहां के युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार मिल सकेगा। उन्होंने कहा कि इसके लिए जमीन की समस्या सांसद ने कहा कि उतरी कोयल परियोजना-मंडल डैम को…
धनबाद। धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शनिवार को पार्टी का झंडा दिखाकर ”विकसित भारत मोदी की गारंटी” रथ को रवाना किया। इस दौरान धनबाद सांसद ने बताया कि यह रथ जिला के तमाम गांव, बस्ती, नगर, गली-मुहल्ले में जाकर लोगों को केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और कार्यो के बारे में बताएगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प वर्ष 2047 देश को विकसित राष्ट्र बनाना है, ताकि देश आजादी की 100वें वर्ष खुशी विकसित भारत में रहकर मनाए।
पलामू। इस वर्ष की पहली राष्ट्रीय लोक अदालत शनिवार को पलामू व्यवहार न्यायालय परिसर में लगायी गयी। पूर्वाहन 10.30 बजे से कोर्ट अवधि तक चले इस कार्यक्रम में 29299 मामले का निस्तारण किया गया। पीडीजे नीरज कुमार श्रीवास्तव ने अपनी उपस्थिति में लाभुकों से द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन कराया। सुलह समझौतों के आधार पर 29 हजार 299 मामले का निस्तारण किया गया, जबकि 31 करोड़ 58 लाख 39 हजार 555 रुपये का मामला सेटल हुआ। लोक अदालत में मामलों के निस्तारण के लिए 13 पीठों का गठन किया गया था, जिसमें न्यायाधीश पदाधिकारी एवं अधिवक्ता शामिल थे। इन…
रांची। रांची सिविल कोर्ट में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। न्यायायुक्त दिवाकर पांडे ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चे को व्हील चेयर दिया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंकिंग, चेक बाउंस, बिजली, पारिवारिक, दीवानी, श्रम, पारिवारिक वाद, उत्पाद, वन विभाग, बिजली, ट्रैफिक चालान, भूमि अधिग्रहण, मोटरयान और माप-तौल के अलावा सभी आपराधिक सुलहनीय मामलों को चिह्नित कर उसके निष्पादन के लिए 45 बेंचों पर सुनवाई हुई। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा) के सचिव राकेश रंजन ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 43 हजार मामले विभिन्न बेंच में…
रांची। भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री सह रांची की पूर्व मेयर डॉ. आशा लकड़ा को केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय जनजाति आयोग का सदस्य बनाया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की अनुशंसा के बाद मिनिस्ट्री ऑफ ट्राइबल अफेयर्स के एनसीएसटी सेक्शन ने शनिवार को इस संबंध में आदेश जारी किया। यह पद केंद्रीय राज्य मंत्री के समकक्ष है। वर्तमान में डॉ. आशा लकड़ा भाजपा पश्चिम बंगाल की सह प्रभारी हैं। झारखंड में सशक्त आदिवासी महिला के रूप में उभरी डॉ. आशा लकड़ा के कार्यक्षेत्र और आम लोगों के बीच उनकी अलग पहचान को लेकर केंद्रीय भाजपा कमेटी ने उन्हें राष्ट्रीय कमेटी में राष्ट्रीय…
पलामू। डालटनगंज विधायक आलोक चौरसिया ने शनिवार को पलामू प्रमंडल के गढवा जिला अंतर्गत बरगढ़ प्रखंड के ग्राम उअरा में कनहर नदी पर उच्च स्तरीय पुल का शिलान्यास किया। पुल का निर्माण ग्रामीण विकास विभाग विशेष प्रमंडल के जरिए नौ करोड़ की लागत से किया जाएगा। मौके पर विधायक आलोक चौरसिया ने कहा कि वे जनहित की समस्याओं के लिए हमेशा कटिबंध एवं तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार जनहित विरोधी है लेकिन वे विधानसभा में अपने क्षेत्र का पक्ष रखते आए हैं और आगे भी रखेंगे। उल्लेखनीय है कि इस पुल के नहीं होने से 50 गांवों…