रांची। JSSC द्वारा निम्न वर्गीय लिपिक के पद पर नियुक्ति के लिए अनुशंसित 676 सफल आवेदकों में से 116 युवकों को अब तक नियुक्ति पत्र नहीं मिला है। इसके पीछे की वजह बताई जा रही है कि संबंधित जिलों में अनुशंसाओं के आलोक में रिक्त पद नहीं है। इस वजह से 116 उम्मीदवार पिछले 9 महीने से भटक रहे हैं। जून 2023 में एक समारोह 523 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया गया था। लेकिन 116 अभ्यर्थियों को आयोग भूल गया है। किस समय का है विज्ञापन प्रभात खबर अखबार में आज छपी खबर के अनुसार सरकार ने निम्न वर्गीय लिपिक…
Author: admin
भागलपुर। भागलपुर संसदीय सीट को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। जहां एक तरफ जनता दल यूनाइटेड के बड़बोले गोपालपुर विधायक गोपाल मंडल जेब में रहने की बात करते हैं। वहीं इस जुबानी जंग में बिहपुर के भाजपा विधायक इंजीनियर शैलेन्द्र भी कूद पड़े हैं। बिहपुर विधायक इंजीनियर शैलेंद्र ने कहते हैं कि गोपाल मंडल खुद मियां मिट्ठू बनने का काम कर रहे हैं। हम लोग उनकी कोई बातों पर ध्यान नहीं देते हैं। एनडीए गठबंधन ने भागलपुर संसदीय सीट के लिए अभी तक यह घोषित नहीं किया है कि यहां की सीट से कौन सी पार्टी लड़ेगी।…
नई दिल्ली। भारत और चार देशों के यूरोपीय समूह ‘ईएफटीए’ वस्तुओं, सेवाओं और निवेश में परस्पर व्यापार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से रविवार को एक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर करेंगे। इन सदस्य देशों में आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्जरलैंड शामिल हैं। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ के बीच रविवार, 10 मार्च को एक मुक्त व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर होंगे, जिनमें एफ़टीए के चार सदस्य देश आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे, और स्विट्ज़रलैंड शामिल होंगे। ये समझौता, वस्तुओं, सेवाओं, और निवेश में परस्पर व्यापार को बढ़ावा देने के लिए…
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने तमिलनाडु में कथित अवैध रेत खनन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग जांच के सिलसिले में 10 ठिकानों पर छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को दी जानकारी में बताया कि यह कार्रवाई ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के दामाद आधव अर्जुन के परिसरों के अलावा चेन्नई और कोयंबटूर में कुछ अन्य लोगों के कई ठिकानों पर भी चल रही है। उल्लेखनीय है कि इडी ने मार्टिन के खिलाफ एक अन्य मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच की है, जो सिक्किम सरकार की लॉटरी की बिक्री से संबंधित कथित अपराधों के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के…
– चीन ने सीमा पर जवान बढ़ाने की आलोचना में कहा- इससे तनाव कम नहीं होगा – पश्चिमी सीमा से लाई गई सैन्य टुकड़ी चीन सीमा के 532 किमी. हिस्से की रक्षा करेगी नई दिल्ली। भारत ने चीन के साथ अपनी विवादित सीमा को मजबूत करने के लिए 10 हजार अतिरिक्त सैनिकों को तैनात किया है। यह जवान वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर चीन सीमा के 532 किमी. हिस्से की रक्षा करेंगे। चीन ने सीमा पर भारतीय सेना बढ़ाने की आलोचना करते हुए कहा कि इससे तनाव कम नहीं होगा। भारतीय सेना और रक्षा मंत्रालय ने निजी चर्चा के बाद…
– चीन सीमा के निकट सेला टनल राष्ट्र को समर्पित, 10 करोड़ की उन्नति योजना का शुभारंभ – रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, आईटी, बिजली, तेल और गैस जैसी कई परियोजनाओं का तोहफा नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज मणिपुर, मेघालय, नगालैंड, सिक्किम, त्रिपुरा और अरुणाचल प्रदेश में 55,600 करोड़ रुपये की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सेला टनल को भी राष्ट्र को समर्पित किया और 10 हजार करोड़ रुपये की उन्नति योजना शुरू की। आज की विकास परियोजनाओं में रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, सीमा अवसंरचना, आईटी, बिजली, तेल और गैस जैसे अन्य…
– हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए भारतीय नौसेना से नेतृत्व का आह्वान – नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में महत्वपूर्ण समुद्री सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया नई दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नौसेना कमांडरों के सम्मेलन में भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए तीनों सेनाओं की संयुक्तता और एकीकरण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने हिंद महासागर क्षेत्र में शांति और समृद्धि के लिए भारतीय नौसेना से नेतृत्वकारी भूमिका निभाने का आह्वान किया। नौसेना कमांडरों के द्विवार्षिक सम्मेलन का पहला संस्करण 05 से 08 मार्च तक आयोजित किया गया, जिसमें महत्वपूर्ण समुद्री सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श…
रांची। झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी ने 10 मार्च रविवार को धुर्वा गोल चक्कर स्थित मैदान में झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों की एक आम सभा बुलाई गई है। विदित है कि झारखंड सरकार के द्वारा पुलिस कर्मियों के अनुमूल्य मूल वेतन एवं अन्य भत्ते के बराबर माननीय सर्वोच्च न्यायालय एवं झारखंड उच्च न्यायालय के द्वारा पारित न्यायाधीश के आलोक में झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को अब तक समान कार्य का समान वेतन का लाभ नहीं मिल दिया नहीं दिया गया है। बताया गया कि गृह सचिव, भारत सरकार, नई दिल्ली के द्वारा झारखंड सरकार…
बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की फिल्म ‘शैतान’ पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। फिल्म में अजय देवगन के साथ आर माधवन अहम भूमिका में नजर आएंगे, इसलिए फिल्म को लेकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है। फिल्म 8 मार्च को रिलीज हो गई। अब फिल्म की पहले दिन की कमाई सामने आई है। फिल्म ‘शैतान’ पहले दिन दर्शकों को डराने में कामयाब रही है। फिल्म में आर माधवन नेगेटिव रोल निभा रहे हैं। फिल्म की कहानी कई जगहों पर आपको डराएगी तो कुछ जगहों पर आपको लगेगा कि फिल्म में कुछ सीन जबरदस्ती डाले गए हैं। फिल्म ने एडवांस…
पटना। जन सुराज अभियान के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज करते हुए कहा कि नीतीश जी पलटूराम हैं। ये तो बिहार का पूरा बच्चा-बच्चा जानता है, मगर ठीक उतना ही बड़ा पलटीमार भाजपा वाले भी हैं। बिहार में आज से कुछ महीने पहले अमित शाह लौरिया में एक रैली में लोगों को संबोधित करते हुए चिल्लाकर कहा था कि बिहार का एक-एक आदमी कान खोल कर सुन लें नीतीश कुमार के लिए भाजपा के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो चुके हैं। कुंडी लगाना भूल गये अमित शाह बेतिया के किसी पत्रकार ने ये…
मुंबई। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के पूर्व अधिकारी समीर वानखेड़े की पत्नी क्रांति रेडकर वानखेड़े को पाकिस्तानी और ब्रिटिश नंबरों से जान से मारने की धमकी मिली है। क्रांति रेडकर ने इस मामले की शिकायत गोरेगांव पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई है। गोरेगांव पुलिस स्टेशन की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है। इस धमकी की जानकारी खुद क्रांति रेडकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स के माध्यम से दी है। क्रांति रेडकर ने लिखा है, “मुझे मेरे मोबाइल नंबर पर विभिन्न पाकिस्तानी नंबरों और यूके नंबरों से जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। यह पिछले एक…