रांची। उपभोक्ताओं को अब 30 दिनों के अंदर अस्थायी बिजली कनेक्शन या प्रोविजनल कनेक्शन मिलेगा। इस मामले में राज्य विद्युत नियामक आयोग ने राज्य के बिजली वितरण कंपनियों को आदेश दिया है। जारी आदेश में नियामक आयोग ने कहा है कि अस्थायी बिजली कनेक्शन या प्रोविजनल कनेक्शन के लिए उपभोक्ताओं को अधिक समय तक इंतजार नहीं करना पड़े। अगर किसी व्यक्ति के पास मीटर लेने के लिए पर्याप्त दस्तावेजों की कमी है या मकान या परिसर से संबधित दस्तावेज नहीं तो ऐसे में बिजली कनेक्शन दिया जा सकता है। मीटर अस्थायी मीटर कनेक्शन सप्लाई कोड के तहत दिया जाना है।…
Author: admin
पटना। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने शनिवार दोपहर पटना के पालीगंज में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हम जब-जब आए बिहार की जनता ने हमारी झोली कमल से भर दी। वर्ष 2014 में आए तो 31 सीटें दी, 2019 में आए तो 39 सीटें दी और अब 2024 में 40 की 40 सीटें मोदी की झोली में डालना है। अमित शाह ने सोनिया गांधी और लालू यादव पर तंज कसते हुए कहा कि एक का लक्ष्य बेटे को प्रधानमंत्री बनाना है तो दूसरे का लक्ष्य बेटे को मुख्यमंत्री बनाने का है। लालू जिस कांग्रेस पार्टी…
-क्रॉसबोटिंग में कांग्रेस के छह विधायकों को स्पीकर ने पार्टी व्हिप उल्लंघन में उनकी सदस्यता रद्द कर दी थी -भाजपा हिमाचल में कर सकती है फ्लोर टेस्ट की मांग, मामला सुप्रीम कोर्ट में ऋषिकेश। हिमाचल में पिछले दिनों राज्यसभा चुनाव के दौरान 6 कांग्रेस सहित तीन निर्दलीय विधायकों का कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी मनु सिंघवी के विरुद्ध क्रॉस वोटिंग किए जाने के बाद विधानसभा स्पीकर का कांग्रेस के छह विधायकों की सदस्यता रद्द किए जाने के चलते सुक्खू सरकार पर छाये खतरे के बादल उनकी सरकार का पीछा नहीं छोड़ पा रहे हैं। शनिवार को हिमाचल प्रदेश के कांग्रेस के…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को उत्तर प्रदेश और बिहार में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी। भाजपा की केन्द्रीय चुनाव समिति ने बिहार एवं उत्तर प्रदेश में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों को स्वीकृति प्रदान की। शनिवार को पार्टी की ओर से जारी सूची में उत्तर प्रदेश से विजय बहादुर पाठक, डॉ. महेन्द्र कुमार सिंह, अशोक कटारिया, मोहित बेनीवाल, धर्मेन्द्र सिंह, रामतीरथ सिंघल और संतोष सिंह शामिल है। उधर, बिहार में मंगल पांडे, अनामिका सिंह और डॉ. लाल मोहन गुप्ता को विधान परिषद का…
पलामू। स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड से लाभ लेने वाले छात्र 11 मार्च को पलामू जिले के विभिन्न प्रखंडों से रांची जायेंगे। इसके लिए शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है और छात्रों को रांची ले जाने और लाने के लिए व्यवस्था की जा रही है। जानकारी के अनुसार 11 मार्च को रांची के खेल गांव स्थित स्टेडियम में सभी छात्रों को पहुंचाना है। उच्च शिक्षा के लिए लोन मिलने की बात सुनकर छात्रों में खुशी की लहर है। कन्या उच्च विद्यालय की छात्राओं ने सरकार को धन्यवाद दिया है। प्राचार्य बिहारी प्रसाद ने बताया कि यह अच्छी एवं सार्थक पहल…
मुख्यमंत्री ने जनजातीय भाषा की पढ़ाई के लिए अधिकारियों के साथ की बैठक रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने शनिवार को कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं के संवर्धन और विकास के लिए राज्य सरकार द्वारा संचालित प्राथमिक विद्यालयों में जनजातीय भाषा की पढ़ाई प्रारंभ करने के लिए अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांचवीं वर्ग के पाठ्यक्रमों में यहां की समृद्ध जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषाओं को शामिल कर इन भाषाओं की पढ़ाई…
रांची। राज्य में गर्मी की दस्तक पड़ चुकी है। मौसम में बदलाव के साथ ही तापमान में वृद्धि दर्ज की जा रही है, जिससे लोगों को भी गर्मी का एहसास हो रहा है। वहीं मौसम विज्ञान केंद्र ने भी इसे लेकर जानकारी दी है। केंद्र ने बताया है कि आने वाले दिनों में तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी। आने वाले दो दिनों तक तापमान में किसी तरह का बदलाव नहीं दर्ज किया जायेगा, लेकिन इसके बाद तापमान में चार डिग्री तक की वृद्धि दर्ज की जायेगी। यह वृद्धि राज्य के अधिकतम तापमान में होगी। इससे लोगों को अधिक गर्मी…
लोहरदगा। नगर भवन लोहरदगा में स्वास्थ्य आरोग्य दूतों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वास्थ्य विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में एवं सेंटर फॉर कैटलाइजिंग चेंज के तकनीकी सहयोग से किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में सिविल सर्जन ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि सिविल सर्जन डॉक्टर राजमोहन खलखो ने कहा कि स्वास्थ्य आरोग्य दूत अपनी भूमिका अच्छे तरीके से निभा रहे हैं। उन्होंने छात्र-छात्राओं को बताया कि वे मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। इस अवसर पर आयोजित सम्मान समारोह में लोहरदगा जिले के सभी प्रखंडों से…
अभिनेत्री ने पैसे वापस करने के लिए दिये पांच चेक 2 करोड़, 75 लाख करेंगी वापस रांची। राष्ट्रीय लोक अदालत में शनिवार को चेक बाउंस से जुड़े मामले में आरोपी अभिनेत्री अमीषा पटेल और शिकायतकर्ता अजय कुमार सिंह के बीच रांची सिविल कोर्ट में मध्यस्थता के माध्यम से एग्रीमेंट हुआ। इसमें पहली किस्त के रूप में 20 लाख रुपये का चेक से भुगतान अमीषा पटेल की ओर से शिकायतकर्ता को किया गया। दोनों पक्ष वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम जुड़े। इस दौरान झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष सह हाइकोर्ट के जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद ने भी उनसे बातचीत की। दोनों पक्षों के…
रांची। BJP की ओर से राज्यसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी गई है। प्रदीप वर्मा को राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। भारतीय जनता पार्टी की ओर से एक लेटर जारी कर इस बात की जानकारी दी गई है। लेटर में लिखा है कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने झारखंड में होने वाले आगामी राज्यसभा के चुनाव के लिए डॉ० प्रदीप वर्मा को उम्मीदवार बनाया गया है। गौरतलब है कि प्रदीप वर्मा बीजेपी प्रदेश महामंत्री हैं।
रांची। JSSC PGT 2023 परीक्षा के अभ्यर्थियों ने आज पांचवें दिन भी राजभवन के समक्ष धरना प्रदर्शन किया। साथ ही आज हवन कार्यक्रम भी किया गया। ताकि सरकार को सद्बुद्धि आए। हवन में सभी 24 जिले के सैकड़ों अभ्यर्थियों शामिल हुए। इसमें बड़ी संख्या में महिला अभ्यर्थी अपने बच्चों के साथ धरना स्थल पर पहुंची थी। आज के प्रदर्शन में भी गणित, अर्थशास्त्र, इतिहास, अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत और कॉमर्स के विद्यार्थी शामिल हुए। आयोग ने इन अभ्यर्थियों का अभी तक आयोग द्वारा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन नहीं किया गया है। अभ्यर्थियों का क्या है मांगें धरना में शामिल अभ्यर्थियों ने कहा कि…