Author: admin

अररिया। फारबिसगंज के नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में मुकेश कुमार साहा ने शुक्रवार को ज्वाइन किया।निवर्तमान डीएसपी खुशरू सिराज ने मुकेश कुमार साहा को पदभार सौंपा। इधर नए डीएसपी के ज्वाइनिंग के साथ ही चोरों ने चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती दे डाली। बीती रात फारबिसगंज थाना क्षेत्र के कॉलेज चौक खान अज्ञात चोरों ने चार दुकानों में चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोरों ने सूरज होटल,चाय एक्सप्रेस, कृष्णा स्वीट्स और चाय पान के दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया।चोरों ने सूरज होटल में लगे सीसीटीवी कैमरा को भी…

Read More

भागलपुर। जदयू के बड़बोले विधायक गोपाल मंडल का कहना है कि भागलपुर से वो सांसद का चुनाव लड़ेंगे। विधायक कहते हैं टिकट तो उनके जेब है। उन्होंने शनिवार को यहां कहा कि मैं कभी निर्दलीय नहीं लड़ता हूं। निर्दलीय विधानसभा में लड़ता था। लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए कम से कम 6 करोड़ रुपया चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विधानसभा में लड़ने के लिए एक करोड़ रुपया चाहिए। मैं इतना पैसा कहां से लाऊंगा। अगर हम एनडीए से चुनाव लड़ेंगे तो कुछ पैसे नीतीश कुमार देंगे और कुछ नरेंद्र मोदी देंगे। टिकट मेरे पॉकेट में ही रहता है। मैं चुनाव…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर की गंभीर स्थिति को देखते हुए कोर्ट द्वारा लिए गए स्वत: संज्ञान की सुनवाई हुई। मामले में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार से पूछा है कि झारखंड में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर कम करने के लिए क्या कदम उठाए गए हैं। इस संबंध में कोर्ट ने राज्य सरकार से स्टेटस रिपोर्ट मांगी है। कोर्ट ने सरकार से राज्य के सरकारी अस्पतालों में पांच साल से कम उम्र के बच्चों की मृत्यु दर कम करने के लिए किए गए उपाय…

Read More

रांची। राज्य में लोकसभा चुनाव का पारा चढ़ा हुआ है। राजनीतिक दल अधिक-अधिक सीटें जीतने के लिए सारे दांव आजमा रहे हैं। इनमें जमशेदपुर लोकसभा सीट भी है, जो 1957 में अस्तित्व में आई थी। इसे टाटानगर के रूप में भी जाना जाता है। जमशेदपुर को झारखंड की औद्योगिक नगरी भी कहा जाता है। जमशेदपुर लोकसभा सीट पर कुड़मी, आदिवासी, ओड़िया, बंगाली और बिहारी वोटर निर्णायक साबित होते हैं। मुस्लिम, छत्तीसगढ़ी, कुशवाहा, यादव जैसी अन्य जाति व समुदायों के वोटरों की भी अहम भूमिका होती है। जमशेदपुर सीट पर अब तक 18 बार लोकसभा चुनाव हो चुके हैं। इनमें सबसे…

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 10 मार्च की तारीख तमाम अहम वजह से दर्ज है। यह तारीख भारत के संदर्भ में खास तौर महिला शिक्षा के लिहाज बेहद खास है। वजह यह है कि 1897 में इसी तारीख को देश की पहली महिला शिक्षक सावित्रीबाई फुले का निधन हुआ था। सावित्रीबाई का जन्म 03 मार्च, 1831 को महाराष्ट्र के सतारा के नायगांव में एक किसान परिवार में हुआ था। उन्हें देश में महिला शिक्षा की अगुआ कहा जाता है। उन्होंने अपना पूरा जीवन महिला कल्याण में लगाया। उनकी गिनती देश की सबसे पहली आधुनिक नारीवादियों में होती है। सावित्रीबाई शिक्षक होने…

Read More

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ(आरएसएस) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक इस वर्ष 15,16 व 17 मार्च को नागपुर के ‘स्मृति भवन’ परिसर रेशिमबाग में होगी। बैठक में इस बार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह का चुनाव होगा। साथ ही आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रमों पर मुहर भी लगेगी। उल्लेखनीय है कि संघ के सरकार्यवाह का कार्यकाल तीन वर्ष का होता है। वर्तमान सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले का एक कार्यकाल पूरा हो चुका है। उन्हें एक कार्यकाल और मिलने की पूरी उम्मीद है। सरकार्यवाह के निर्वाचन के बाद संघ की नई कार्यकारिणी की घोषणा बैठक में की जायेगी। संघ सूत्रों…

Read More

भोपाल। लोकसभा चुनाव से पहले मध्यप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। वरिष्ठ नेता सुरेश पचौरी, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी समेत कई पूर्व विधायक भाजपा में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने इन नेताओं को पार्टी में शामिल किया। प्रदेश भाजपा कार्यालय में शनिवार सुबह आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, धार से पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी, इंदौर-1 के पूर्व विधायक संजय शुक्ला, देपालपुर के पूर्व विधायक विशाल पटेल, पिपरिया से पूर्व विधायक अर्जुन पलिया सहित अन्य कांग्रेस नेता भाजपा में…

Read More

ढाका। बांग्लादेश में नगर निगम, पालिका और स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान आज सुबह आठ बजे शुरू हो गया। मतदाता शाम चार बजे तक अपने मत का प्रयोग कर सकेंगे। मतदाता मैमनसिंह और कोमिला शहर निगम सहित छह नगर पालिकाओं और स्थानीय निकायों के 200 से अधिक पदों पर किस्मत आजमा रहे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। ढाका ट्रिब्यून अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, इनमें सिर्फ कोमिला सिटी कॉरपोरेशन में मेयर पद के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। मैमनसिंह नगर निगम में मेयर और पार्षद के सभी पदों के लिए मतदान हो रहा है। मैमनसिंह नगर निगम में…

Read More

खूंटी झारखंड। राज्य के खूंटी शहरवासियों की वर्षों पुरानी बाईपास सड़क की मांग पूरी होगी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा की पहल पर खूंटीवासियों को 10 मार्च को तीन सौगातें मिलेंगी। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी रांची-खूंटी फोर लेन बाईपास रोड, रांची-खूंटी रोड (वर्तमान) का चौड़ीकरण एवं खूंटी-कर्रा-बेड़ो टू लेन सड़क का ऑनलाइन शिलान्यास करेंगे। रांची-खूंटी फोर लेन बाईपास रोड तुपुदाना (एनएच 20, पुराना 75ई) से कुंडीबर टोली तक बनेगा, जो रांची, खूंटी और चाईबासा जिला को जोड़ेगा। इस रोड के बन जाने से खूंटी में हमेशा जाम और आए दिन सड़क दुर्घटना से लोगों को राहत मिलेगी।…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज (शनिवार) को बिहार दौरे पर पहुंच रहे हैं। वो दोपहर एक बजे बिहार की राजधानी पटना पहुंचेंगे। गृहमंत्री अमित शाह जगदेव पथ पर स्थित आईसीएआर भवन परिसर में दोपहर लगभग डेढ़ बजे दिवंगत कैलाशपति मिश्र की प्रतिमा अनावरण करेंगे। अमित शाह के बिहार दौरे का संक्षिप्त कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने एक्स हैंडल पर साझा किया है। इस सूचना के अनुसार, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह अपराह्न दो बजे पालीगंज में पिछड़ा-अति पिछड़ा महासम्मेन में हिस्सा लेंगे। शाह पालीगंज स्थित कृषि मैदान में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

Read More

भागलपुर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवम् बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत शनिवार को इस साल के पहले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से किया गया। जिसमें सामूहिक रूप से जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने दीप प्रज्वलन किया। उसके बाद सभी बैंचों पर काम प्रारंभ हुआ। डीएलएसए के सचिव उमेश प्रसाद ने बताया कि आज का यह राष्ट्रीय लोक अदालत इस वर्ष का पहला राष्ट्रीय लोक अदालत है। उसके बाद 11 मई, 14 सितंबर और 14 दिसंबर को यह आयोजित…

Read More