Author: admin

काजीरंगा। असम के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (शनिवार) सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में हाथी एवं जीप सफारी का लुत्फ उठाया। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान के कंहरा वनांचल में जीप सफारी एवं हाथी सफारी के जरिए उद्यान के प्रकृति के मनोरम दृश्यों का दीदार किया। प्रधानमंत्री ने सुबह 5ः45 बजे काजीरंगा में प्रवेश किया। सुबह 7ः10 बजे तक काजीरंगा में जीप सफारी एवं हाथी की सफारी के जरिए प्रकृति के मनोरम दृश्यों को देखा। इसी के साथ काजीरंगा में नया इतिहास बना।यह देश के किसी प्रधानमंत्री की पहली काजीरंगा यात्रा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुबह काजीरंगा…

Read More

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) उत्तर बंगाल के दौरे पर पहुंच रहे हैं। इस माह यह उनकी तीसरी पश्चिम बंगाल की यात्रा होगी। प्रधानमंत्री सिलीगुड़ी में 4500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री भाजपा की रैली को भी संबोधित करेंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी रेलवे लाइन विद्युतीकरण की कई परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनसे उत्तरी पश्चिमी बंगाल और आसपास के क्षेत्रों के लोग लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल में 3100 करोड़ रुपये की दो राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे। सरकारी कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री सिलीगुड़ी के कवाखाली मैदान में…

Read More

नई दिल्ली। दिव्यांग जनों के सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग ने भारतीय इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र कौशल परिषद् के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किया। इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की नौकरियों में दिव्यांग जनों को आवश्यक विशेष प्रकार के कौशल से लैस करने के उद्देश्य से दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के सचिव राजेश अग्रवाल के नेतृत्व में एमओयू को शुक्रवार को औपचारिक रूप दिया गया। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के अनुसार यह समझौता उद्योग की मांगों के अनुरूप व्यावसायिक प्रशिक्षण के माध्यम से मानव संसाधन विकसित करने के लिए सहयोगात्मक…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने एक बार फिर ऐलान किया है कि लोकसभा चुनाव में बसपा अकेले दम पर चुनाव लड़ेगी। मीडिया को भी नसीहत दी है कि ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता न खोएं। मायावती ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेट फार्म एक्स पर लिखते हुए कहा कि बसपा देश में लोकसभा का आमचुनाव अकेले अपने बलबूते पर पूरी तैयारी व दमदारी के साथ लड़ रही है। ऐसे में चुनावी गठबंधन या तीसरा मोर्चा आदि बनाने की अफवाह फैलाना यह घोर फेक व गलत खबर है। मीडिया ऐसी शरारतपूर्ण खबरें देकर अपनी विश्वसनीयता…

Read More

काजीरंगा असम। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय असम दौरे के दूसरे दिन शनिवार सुबह काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में करीब दो घंटे बिताए। इस दौरान उन्होंने जिप्सी से भ्रमण किया और प्रद्युम्न नामक हाथी की सवारी भी की। इस दौरान वह महावत राजू ग्वाला और वन विभाग के जिप्सी चालक इब्सा सिंग के साथ बातचीत कर उद्यान और जानवरों के बारे में रोचक जानकारियां भी हासिल करते रहे। प्रधानमंत्री ने अपने कैमरे से जानवरों के फोटो भी खींचे। आज सुबह 5.45 बजे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश करते हुए प्रधानमंत्री ने सबसे पहले प्रद्युम्न नामक हाथी पर सवार होकर करीब…

Read More

लखनऊ। कांग्रेस की पहली सूची में ही राहुल गांधी को वायनाड से टिकट मिल गया, लेकिन नेहरू गांधी परिवार की पारिवारिक सीट रायबरेली और अमेठी पर उम्मीदवार की घोषणा न होना, कांग्रेस नेताओं के बीच चर्चा का बाजार गर्म कर दिया है। उधर भाजपा नेता बार-बार उन्हें अमेठी से चुनाव लड़ने के लिए चुनौती दे रहे हैं। कांग्रेस सूत्रों की मानें तो राहुल गांधी यहां से चुनाव लड़ना नहीं चाहते,जबकि उप्र कांग्रेस बार-बार उन्हें यहां लाने का प्रयास कर रही है। उनके यहां न लड़ने का कारण है कि जब बसपा और सपा के समर्थन के बावजूद पिछली बार स्मृति…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (शनिवार) असम, अरुणाचल प्रदेश, पश्चिम बंगाल और उत्तर प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। वो इन राज्यों को विकास योजनाओं का तोहफा देने के साथ आखिर में रात को बनारस पहुंचकर काशी-विश्वनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी) ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की पूर्व संध्या पर विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने भी एक्स हैंडल पर प्रधानमंत्री के आज के कार्यक्रम को साझा किया है। पत्र सूचना कार्यालय की विज्ञप्ति के अनुसार, प्रधानमंत्री आज सुबह लगभग 5ः45 बजे काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान का दौरा करेंगे। इसके बाद वो…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड का मूल्य 83 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 78 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने शनिवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के…

Read More

-पहली बार भगवा पार्टी ने ताला मरांडी पर जताया है बड़ा भरोसा -संथाल परगना की इस सीट पर रोमांचक मुकाबले की जमीन तैयार -इंडी गठबंधन से झामुमो के विजय हांसदा के ही उतरने की उम्मीद संथाल परगना की राजमहल लोकसभा सीट पर इस बार का चुनाव बेहद रोमांचक होगा। झामुमो का गढ़ माने जानेवाले इस संसदीय क्षेत्र की ह्यचाबीह्ण इसाइ और अल्पसंख्यक मतदाताओं के साथ आदिवासियों के पास है। इसलिए यहां भाजपा की सफलता हमेशा संदेह के घेरे में रही है। भाजपा ने ताला मरांडी को राजमहल का प्रत्याशी बना कर इस बार के चुनावी मुकाबले को रोमांचक बना दिया…

Read More

हजारीबाग। शहर में महाशिवरात्रि पर्व शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। शहर के विभिन्न शिवालयों को सजाया गया था। आधुनिक रंगीन विद्युत सज्जा की गई। पूजा-अर्चना के लिए शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। शहर के बुढ़वा महादेव मंदिर, पंचमंदिर, पीपलेश्वर धाम, मंदिर, कदमा शिव मंदिर, बड़ा अखाड़ा पुलिस लाइन समेत कोयलांचल के तापिन साउथ, चरही, लाल बंगला, चरही बस्ती, जरबा, चुरचू में अखंड हवन कीर्तन का आयोजन किया गया। रुद्राभिषेक भी किया गया। महाशिवरात्रि पर पुलिस लाइन में शिव-पार्वती और गणेश की जीवंत झांकी निकाली गई। ऐसा लग रहा था कि भगवान धरती पर उतर आए हैं। शिव…

Read More

चंपाई सोरेन पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित शिव बारात कार्यक्रम में हुए शामिल रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन शुक्रवार को महाशिवरात्रि पर ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर परिसर में आयोजित श्री शिव बारात कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री ने यहां पूरे विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर समस्त राज्यवासियों के सुख, समृद्धि, उन्नति और कल्याण की कामना की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम सभी लोग देवों के देव महादेव की पूजा-अर्चना कर महाशिवरात्रि का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मना रहे हैं। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार रांची स्थित ऐतिहासिक पहाड़ी मंदिर को…

Read More