Author: admin

रांची। लोकसभा चुनाव में राज्य के युवा मतदाता निर्णायक भूमिका निभायेंगे। यही वजह है कि चुनाव आयोग इन युवाओं पर ज्यादा भरोसा दिखा रहा है और उन्हें मतदान के लिए प्रेरित करने की कोशिश कर रहा है। इस बार राज्य में 21.67 लाख युवा पहली बार मताधिकार का प्रयोग करेंगे। चुनाव आयोग की ओर से पांच जनवरी, 2024 को प्रकाशित मतदाता सूची के आंकड़ों के मुताबिक 21.67 लाख युवा मतदाताओं में 10 लाख 64 हजार 282 युवक और 11 लाख 2 हजार 903 युवतियां हैं जबकि थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या 85 है, जो पहली बार वोट डालेंगे। यह संख्या…

Read More

गुटबाजी दूर नहीं हुई, तो भाजपा की बढ़ेगी परेशानी खूंटी, 8 मार्च (हि.स.)। अनुसूचित जनजातियों के लिए आरक्षित खूंटी संसदीय सीट लोकसभा चुनाव में झारखंड की सबसे हाॅट सीट बन गई है। यहां से जनजातीय मामलों और कृषि एवं किसान मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा दूसरी बार भाजपा के टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। झारखंड के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अर्जुन मुंडा की प्रतिष्ठा एक बार फिर दांव पर लग गई है। राजनीति के जानकारों का मानना है अर्जुन मुंडा के खिलाफ संभवतः काली चरण मुंडा ही विपक्ष के उम्मीदवार होंगे। 019 के लोकसभा चुनाव में भी…

Read More

रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने रांची के मोराबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष 22 वें दिन शुक्रवार को गुमला जिलाध्यक्ष सह गुमला विधायक भूषण तिर्की की अध्यक्षता उपवास रखा। मौके पर विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि आज उपवास का 22वां दिन है। गुमला जिले सभी कार्यकर्ता आए हुए हैं। जब तक हेमंत सोरेन को इंसाफ नहीं मिल जाता है यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत हेमंत सोरेन को फंसाया गया है और इस साजिश का पर्दाफाश झामुमो करेगा। रांची जिला अध्यक्ष मुस्ताक आलम ने कहा कि हम सभी का यह संघर्ष तब तक जारी…

Read More

रांची। महिला दिवस पर रांची रेल मंडल ने महिला स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया। यह ट्रेन रांची से लोहरदगा होते हुए टोरी तक गई। इस ट्रेन का परिचालन महिला कर्मचारियों ने किया। इस ट्रेन में तैनात टीटी, गार्ड, ड्राइवर और सुरक्षा के लिए आरपीएफ सभी महिला थीं। टिकट बुकिंग तक महिला रेल कर्मियों ने किया। इस दौरान रांची रेलवे स्टेशन पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा परिचालन दक्षिण पूर्व रेल मंडल के आदेश पर किया गया, जहां ट्रेन में पायलट, गार्ड, टीटीई और सभी सुरक्षाकर्मी महिला कर्मचारियों को लगाया गया। बुकिंग काउंटर समेत स्टेशन के दूसरे कार्य भी…

Read More

रांची। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया जा रहा है। पूख्ता सूत्रों की मानें तो सूबे में तीन वर्षों से जिलों में तैनात अफसरों के तबादले के बाद भी कुछ अफसर जमे हैं। अब पुलिस मुख्यालय ने भौतिक रूप से योगदान नहीं देनेवालों की सूची मांगी है। योगदान नहीं देनेवाले ऐसे पदाधिकारियों पर पुलिस मुख्यालय अनुशासनिक कार्रवाई करेगा। पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे के अंदर ऐसे पदाधिकारियों की सूची मांगी है जो भौतिक रूप से योगदान नहीं दिया है। इस बाबत पुलिस मुख्यालय एसएसपी, एसपी, पुलिस के अन्य विंग के अधिकारियों को पत्र…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को डिजिटल कंटेंट तैयार करने वालों से एक साथ मिलकर एक ‘क्रिएट ऑन इंडिया मूवमेंट’ की शुरुआत करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने उनसे इसके माध्यम से भारत से जुड़ी कहानियों, संस्कृति और भारत की परंपरा तथा विरासत को पूरी दुनिया से साझा करने का आह्वान किया। प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में पहले राष्ट्रीय रचनाकार पुरस्कार प्रदान किए। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मोदी ने यूट्यूब व अन्य माध्यमों से डिजिटल जानकारी और सामग्री देने वालों से युवाओं को ड्रग्स के प्रति जागरूक…

Read More

लोहरदगा। जिले के भंडरा थाना क्षेत्र के बंडा गांव के मथनी बड़ा तालाब नहर के समीप शुक्रवार को गांव की ही 29 वर्षीय युवती फरेहा खातून की हत्या कर दी गई। ग्रामीणों की मांग पर पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाकर जांच करवाया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए लोहरदगा सदर भेज दिया। बताया जाता है कि युवती गुरुवार की सुबह आठ बजे बकरियां चराने मथानी बड़ा तालाब गई थी। अपराह्न तीन बजे सभी बकरियां घर वापस आ गईं लेकिन युवती घर नहीं पहुंची। उसके परिजनों ने देर रात तक खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चला। आज सुबह…

Read More

स्टॉकहोम। आखिरकार स्वीडन को कल (गुरुवार) ‘उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन’ (नाटो) में शामिल कर लिया गया। नाटो के सचिव जनरल जेंस स्टोल्टेनबर्ग ने कहा है कि ‘यह एक ऐतिहासिक दिन है। स्वीडन को अब नाटो में एक अधिकारपूर्वक जगह मिलेगी और उसकी बात का भी नाटो की नीतियों और फैसलों में ध्यान रखा जाएगा।’ उन्होंने कहा कि ‘200 वर्ष ज्यादा समय तक गुट निरपेक्ष रहने के बाद स्वीडन को भी अब अनुच्छेद 5 के तहत सुरक्षा की गारंटी मिलेगी।’ स्वीडन सरकार की कल विशेष बैठक के बाद इसकी घोषणा की गई। अब ब्रुसेल्स में नाटो मुख्यालय के बाहर स्वीडन का…

Read More

ढाका। बांग्लादेश के फरीदपुर के भांगा उपजिला में आज (शुक्रवार) सुबह एक यात्री बस पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और कम से कम 10 अन्य घायल हो गए। ढाका ट्रिब्यून समाचार पत्र के अनुसार, यह हादसा ढाका-बारिसल राजमार्ग पर बबनाटाला बस स्टैंड के पास हुआ। सूचना मिलते ही अग्निशमन सेवा और राजमार्ग पुलिस के सदस्य घटनास्थल पर पहुंचे। घायलों को भांगा उपजिला स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। भांगा फायर सर्विस स्टेशन के प्रबंधक अबू जफर ने कहा कि सभी शव पुलिस स्टेशन भेज दिए गए हैं। यह बस इमरान ट्रेवल्स की है।…

Read More

लोहरदगा। जिले में महाशिवरात्रि पर शिवालयों में शिवभक्तों की भीड़ उमडी। जगह-जगह भंडारा का आयोजन किया गया। शिवालयों को आकर्षक तरीके से सजाया-संवारा गया था। बड़ी संख्या में लोगों ने पूजा-अर्चना की। शहर से लेकर गांव तक भक्ति का माहौल देखा गया। शिव बारात भी निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इस दौरान सुरक्षा के भी व्यापक बंदोबस्त किए गए थे।

Read More

पटना। राजद सुप्रीमो लालू यादव के करीबी माने जाने वाले राजद एमएलसी के घर इनकम टैक्स की रेड शुक्रवार हुई है। फिलहाल यह मामला कर चोरी का बताया जा रहा है। राजद एमएलसी विनोद जायसवाल के ठिकाने पर आज सुबह- सुबह आयकर विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंची है। आयकर की टीम उनके पटना के बोरिंग स्थित आवास पर छापेमारी करने पहुंची है। छापेमारी कोलकाता से आई आईटी की टीम कर रही है। राजद के विधान पार्षद शराब के कारोबार से भी जुड़े हुए हैं। उल्लेखनीय है कि दो दिन पहले ही राजद एमएलसी विनोद जायसवाल ने शराबबंदी का विरोध…

Read More