Author: admin

पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (बुधवार) बेतिया में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन से पहले पूरी तैयारी कर ली गई है। सारे शहर में पुलिस बल तैनात है। आयोजन स्थल के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। जनसभा के मद्देनजर प्रशासन ने यातायात का रूट चार्ट भी तैयार किया है। बेतिया सर्किट हाउस से बरवत सेना की तरफ जाने वाली सड़क के अलावा मीना बाजार, सब्जी मंडी हरीवाटिका, बाजार समिति वन चेक पोस्ट के बाजार पूर्णतः बंद रहेंगे। बस स्टैंड से खुलने वाली अरेराज की तरफ जाने वाली बसें नानोसती की ओर से जाएंगी। इसके अलावा बानूछापर…

Read More

लातेहार। जिले में इस वर्ष 22000 से अधिक नए मतदाता मतदान करेंगे। लोकसभा चुनाव के लिए 18 वर्ष की उम्र पार कर लेने वाले नए मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट में जोड़ा गया है। वहीं मतदान केंद्रो पर अत्यंत बुजुर्ग मतदाताओं की सुविधा का ख्याल भी रखा जाएगा। जिला प्रशासन के द्वारा मतदान केंद्रों को सुव्यवस्थित करने की प्रक्रिया भी तेज कर दी गई है। लातेहार जिला का पूरा इलाका चतरा संसदीय क्षेत्र में आता है। जिले में लातेहार और मनिका दो विधानसभा हैं। जिले में वोटरों की कुल संख्या 557912 है। इनमें नए वोटरों की संख्या 22644 है। अर्थात…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में 21 मार्च को राष्ट्रीय आयुष सम्मेलन का आगाज होगा। इस दो दिवसीय आयोजन के मुख्य अतिथि राज्यसभा के उप सभापति हरिवंश नारायण सिंह होंगे। आयुष्मान और इंटीग्रेटेड आयुष काउंसिल के संयुक्त तत्वावधान में विज्ञान भवन में होने वाले इस सम्मेलन का विषय “विकसित भारत का आधार-आयुष से आरोग्य” है। यह जानकारी विश्व हिंदी परिषद के राष्ट्रीय महासचिव डॉ. विपिन कुमार ने विज्ञप्ति में दी। विज्ञप्ति के अनुसार, आयोजकों की तरफ से डॉ. विपिन कुमार ने उप सभापति हरिवंश से मुलाकात की। उप सभापति ने आमंत्रण स्वीकर कर लिया है। वह आयुष सम्मेलन के मुख्य अतिथि…

Read More

कोडरमा। कोडरमा थाना अंतर्गत जेजे कॉलेज के पास बुधवार को कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जाता है कि एक कार पर सवार होकर तीन लोग पटना से धनबाद की तरफ जा रहे थे। वहीं ट्रक विपरीत दिशा से आ रहा था। इसी दौरान जेजे कॉलेज के समीप कार और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार चालक बिच्छू शर्मा उर्फ गणेश मिश्रा, कार पर सवार महिला विजयलक्ष्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि कार पर सवार अजय कुमार (50) की इस दुर्घटना…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज (बुधवार) देश के प्रतिष्ठित 94 कलाकारों वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी। संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकासमंत्री, जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा इस समारोह में शामिल होंगे। अकादमी पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रपति समारोह में सात प्रतिष्ठित कलाकारों (एक संयुक्त फेलोशिप) को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) भी प्रदान करेंगी। अकादमी रत्न कलाकार को उसके असाधारण योगदान के लिए दिया जाने वाला सर्वोच्च सम्मान है। यह फेलोशिप सबसे प्रतिष्ठित…

Read More

रांची। श्रीश्री ठाकुर अनुकूलचंद्र का 136वां जन्मोत्सव और सत्संग बिहार रांची का उद्बोधन कार्यक्रम 10 मार्च को बोडेया रोड में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। सत्संग बिहार रांची के सचिव देव आशीष गुप्ता ने बुधवार को बताया कि वेद मांगलिक शहनाई के साथ सुबह 4.30 बजे कार्यक्रम शुरू होगा। कीर्तन, विनती प्रार्थना और वाणी पाठ आदि होंगे। पूज्य सिपाई दादा के कर कमल से उसी सत्संग बिहार का शुभ उद्बोधन होगा। मुख्य धर्म सभा का आयोजन होगा।

Read More

नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में आज दबाव में कारोबार होता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। लेकिन बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना कर सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों को सपोर्ट देने की कोशिश की, जिससे कुछ देर के लिए बाजार हरे निशान में भी पहुंचा। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.05 प्रतिशत की मजबूती के साथ और निफ्टी 0.08 प्रतिशत की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने के बाद शेयर बाजार के दिग्गज शेयरों…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के दौरान अमेरिकी बाजार में निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। हालांकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स आज मामूली कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। यूरोपीय बाजर में भी पिछले सत्र के दौरान लगातार दबाव बना रहा। एशिया के बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त की स्थिति बनी हुई है। पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों पर दबाव बना रहा। डाउ जॉन्स एक प्रतिशत से अधिक टूट कर बंद हुआ। इसी…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत में उतार-चढ़ाव जारी है। ब्रेंट क्रूड 83 डॉलर और डब्ल्यूटीआई क्रूड 79 डॉलर प्रति बैरल के करीब है। तेल एवं गैस विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई फेरबदल नहीं किया है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक, नई दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये, डीजल 89.62 रुपये, मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये, कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये, चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर की दर पर उपलब्ध है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हफ्ते के तीसरे दिन शुरुआती कारोबार…

Read More

लखनऊ । केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने मंगलवार को कहा कि अपरिवर्तनीय कही जाने वाली देश विघातक धारा 370 को खत्म करने का काम मोदी सरकार ने किया। इसलिए भाजपा को 370 सीटें जीतनी चाहिए और उसके साथी दलों को मिलकर 400 के पार लोकसभा में सदस्य होने चाहिए। यही मोदी सरकार की विश्वसनीयता होगी। मेघवाल विश्वेश्वरैया सभागार में भाजपा के शक्ति केन्द्र संयोजक एवं प्रभारी सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। अर्जुन राम मेघवाल ने कहा कि 1951 में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने एक आंदोलन किया और एक नारा दिया कि इस देश में दो विधान,…

Read More

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने मंगलवार को कहा कि भारत ने वैश्विक अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था में अपनी हिस्सेदारी पांच गुना बढ़ाने का लक्ष्य रखा है। भारत की अंतरिक्ष अर्थव्यवस्था आज मामूली 8 बिलियन डॉलर की है लेकिन हमारा अनुमान है कि 2040 तक यह कई गुना बढ़ जाएगी। कुछ अंतरराष्ट्रीय पर्यवेक्षकों के अनुसार 2040 तक 100 बिलियन डॉलर की क्षमता हो सकती है। जितेंद्र सिंह मंगलवार को अहमदाबाद में इन- स्पेस के तकनीकी केंद्र के शुभारंभ अवसर पर लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की…

Read More