Author: admin

भोपाल। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी और संत सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया को फ्लाई ऐश (ताप विद्युत गृह से निकलने वाली राख) के कुशल प्रबंधन से शत-प्रतिशत सदुपयोग के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। सतपुड़ा ताप विद्युत गृह सारनी को 500 मेगावाट एवं सिंगाजी ताप विद्युत गृह दोंगलिया को स्टेट सेक्टर में 500 मेगावाट से ऊपर की श्रेणी में यह पुरस्कार प्राप्त हुए। जनसम्पर्क अधिकारी राजेश पाण्डेय ने मंगलवार को बताया कि पिछले दिनों गोवा में मिशन इनर्जी फाउंडेशन की ओर से फ्लाई ऐश यूटिलाइजेशन काफ्रेंस एक्सपो अवार्ड्स में यह पुरस्कार…

Read More

मुंबई। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि लोकतंत्र बचाने के नाम पर जो लोग आवाज उठा रहे हैं, उनकी पार्टियों में ही लोकतंत्र जीवित नहीं है। अगला लोकसभा चुनाव भारत को आत्मनिर्भर बनाने वाला है, इसलिए मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आप सभी को मतदान करना है। जलगांव में भाजपा की ओर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया गांधी अपने बेटे के लिए शरद पवार अपनी बेटी के लिए तो ममता बनर्जी अपने रिश्तेदार के लिए काम कर रही हैं। विपक्ष के हर दल अपने परिवार के लिए काम कर रहे…

Read More

-सहियाओं के कारण ग्रामीण क्षेत्रों मे स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार हुआ है: अकय मिंज खूंटी। जिला मुख्यालय स्थित नगर भवन में मंगलवार को सहियाओं का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्य कार्यक्रम समन्वयक अकय मिंज, मनीर अहमद, अजय शर्मा और सिविल सर्जन डाॅ नागेश्वर मांझी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंच संचालन डीपीसी उदयन शर्मा ने किया। मौके पर राज्य कार्यक्रम समन्वयक ने कहा कि सहियाओं द्वारा बेहतर कार्य किया जा रहा है, जिससे स्वास्थ्य सेवा सुदृढ हुई है और राष्ट्र स्तर पर पहचान बनी है। उनके हौसले को बढ़ाने के लिए प्रत्येक…

Read More

खूंटी। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग का दो दिवसीय कृषि मेला सह किसान सम्मेलन का समापन मंगलवार को स्थानीय कचहरी मैदान में हो गया। मेले में जिले के किसानों को कृषि की उच्च तकनीक की जानकारी दी गई। मेले में जिले के विभिन्न विभागों के स्टाॅल लगाये गये थे, जहां कृषकों को सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी। साथ ही योजनाओं का लाभ लेने की अपील की गई। किसानों के बीच मूंग के बीज, किसान क्रेडिट कार्ड सहित अन्य परिसंपत्तियों का वितरण किया गया। उत्पाद प्रदर्शनी में उत्कृष्ट उत्पादन के लिए कृषकों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया गया। उपायुक्त लोकेश…

Read More

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बुधवार को 94 प्रतिष्ठित कलाकारों (दो संयुक्त पुरस्कार) को वर्ष 2022 और 2023 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार प्रदान करेंगी। संस्कृति, पर्यटन और पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री, जी. किशन रेड्डी, संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, संस्कृति मंत्रालय के सचिव गोविंद मोहन और संगीत नाटक अकादमी की अध्यक्ष डॉ. संध्या पुरेचा इस समारोह में शामिल होंगे। वर्ष 2022 और 2023 के लिए अकादमी पुरस्कारों के अलावा राष्ट्रपति समारोह में 7 प्रतिष्ठित कलाकारों (एक संयुक्त फ़ेलोशिप) को संगीत नाटक अकादमी फेलोशिप (अकादमी रत्न) भी प्रदान करेंगी। संगीत नाटक अकादमी फ़ेलोशिप (अकादमी रत्न) प्रदर्शन कला के…

Read More

खूंटी। जिले की विभिन्न पंचायतों में महिला समूह की दीदियों ने स्वीप कोषांग के तहत मतदाता जागरुकता के लिए मंगलवार को विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया। महिला समूह की दीदियों ने रंगोली बनाकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया तथा लोगों को उनके मताधिकार के महत्व को समझाया गया। इस दौरान मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली, मतदाता शपथ दिलाकर मतदाताओं को जागरूक किया गया। सभी को निर्वाचन के अवसर पर अपने नजदीकी मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया। जिला एवं प्रखंड स्तर पर प्रशिक्षण आगामी लोकसभा आम चुनाव को लेकर सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों का…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सरकार की मंशा के अनुरूप ग्रामीण विकास विभाग ने सभी जिलों के डीसी और डीडीसी को पत्र लिखकर मनरेगा कर्मियों को किसी अन्य काम में नहीं लगाने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि योजनाओं का काम समय पर पूरा होना चाहिए। विभाग के संयुक्त सचिव अरुण कुमार सिंह के हस्ताक्षर से जारी पत्र में कहा गया है कि मनरेगा के तहत बिरसा हरित ग्राम योजना और बिरसा सिंचाई कूप संवर्द्धन मिशन योजनाएं चल रही हैं। इसे हर हाल में निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा किया जाना है। लिखा है कि ग्रामीण विकास…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में सैप (स्पेशल ऑग्जीलरी पुलिस) कर्मियों को 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त किए जाने संबंधी मामले में सैप कर्मी सूबेदार की दाखिल याचिका पर मंगलवार को सुनवाई हुई। जस्टिस एसएन पाठक की कोर्ट ने प्रार्थी एवं सैप कर्मियों को 60 वर्ष की उम्र में सेवानिवृत्त करने के आदेश पर रोक लगा दी। सुनवाई के दौरान कोर्ट को याचिकाकर्ता की ओर से बताया गया कि डीआईजी सैप ने एक चिट्ठी निकला है, जिसमें 60 वर्ष उम्र पूरी करने वालों को सेवानिवृत्त करने का जिक्र है जबकि समादेष्टा एवं डीआईजी, सैप ने खुद आदेश निकाला है कि…

Read More

रांची। पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित बर्तन की दुकान में हुए चोरी का खुलासा करते हुए तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोरों में अमृत कुमार, नीरज प्रसाद जायसवाल और सूरज कुमार शामिल है। इनके पास से फुल, कांसा, पीतल और स्टील का बर्तन, रेगुलेटर सहित अन्य सामान बरामद किये गये है। कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय ने मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में बताया कि चार मार्च को कौशल कुमार ने पंडरा ओपी में मामला दर्ज कराया था कि ओझा मार्केट स्थित उनकी बर्तन की दुकान में एस्बेटस काटकर अज्ञात चोरों ने लगभग डेंढ लाख की बर्तन…

Read More

चंडीखोले/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ओडिशा के चंडीखोले में 19,600 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और रोजगार के नए अवसरों का सृजन होगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने विकसित भारत के संकल्प के लिए काम करते हुए देश की वर्तमान जरूरतों का ख्याल रखने के सरकार के दृष्टिकोण को सामने रखा। उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र में पूर्वी राज्यों की क्षमताएं बढ़ाने के प्रयासों का उल्लेख किया। प्रधानमंत्री ने मौजूदा समय…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मंगलवार को रांची प्रेस क्लब का एक प्रतिनिधिमंडल क्लब के सचिव अमरकांत के नेतृत्व में राज भवन में आकर भेंट की। राज्यपाल को रांची प्रेस क्लब की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। वहीं दूसरी ओर राज्यपाल से रिम्स के निदेशक-सह-सीईओ प्रो (डॉ०) राज कुमार ने राज भवन में शिष्टाचार भेंट की।

Read More