नई दिल्ली। भारत के आर. प्रज्ञानानंद ने बुधवार को नॉर्वे के मैग्नस कार्लसन को हराकर 2024 नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट के तीसरे राउंड के बाद एकल बढ़त हासिल कर ली। 18 वर्षीय भारतीय ग्रैंडमास्टर ने कार्लसन को उनके घरेलू मैदान पर सफ़ेद मोहरों पर हराया और नॉर्वे के खिलाफ क्लासिकल प्रारूप में अपनी पहली जीत दर्ज की। इस जीत के साथ, प्रज्ञानानंद ने 5.5/9 अंकों के साथ टूर्नामेंट में एकल बढ़त हासिल कर ली। कार्लसन पांचवें स्थान पर खिसक गए। वहीं, फैबियानो कारूआना ने डिंग लीरेन को क्लासिकल में हराया, और पूरे तीन अंक अर्जित करने वाले दूसरे खिलाड़ी बने, जबकि…
Author: admin
पेरिस। गत चैंपियन इगा स्विएटेक ने बुधवार को एक मैच प्वाइंट बचाते हुए दूसरे दौर के रोमांचक मैच में नाओमी ओसाका को शिकस्त दी। यह रोमांचक मुकाबला लगभग तीन घंटे तक चला, जिसके बाद 22 वर्षीय पोलिश खिलाड़ी स्विएटेक ने वापसी करते हुए 7-6 (7-1), 1-6, 7-5 से जीत हासिल की। ओसाका ने बेसलाइन पर कई शक्तिशाली हमले किए, जिससे वह टूर्नामेंट में सबसे बड़ा उलटफेर करने और क्ले कोर्ट पर शीर्ष 10 खिलाड़ियों पर अपनी पहली जीत दर्ज करने के करीब पहुंच गईं, हालांकि, शीर्ष वरीयता प्राप्त स्विएटेक ने अच्छी चुनौती देते हुए वापसी की और जीत दर्ज की।…
बैंकॉक। पूर्व विश्व युवा चैंपियन अंकुशिता बोरो (60 किग्रा) और निशांत देव (71 किग्रा) ने बुधवार रात अपने-अपने भार वर्ग में आसान जीत दर्ज करते हुए दूसरे मुक्केबाजी विश्व क्वालीफायर के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोरो का मुकाबला एशियाई चैंपियन कजाकिस्तान की रिम्मा वोलोसेन्को से था। लेकिन भारतीय मुक्केबाज को अपने प्रतिद्वंद्वी के कद से कोई फर्क नहीं पड़ा और वह राउंड 1 से ही अपने मुक्कों पर काबू पा गई और पूरे मुकाबले में कभी भी परेशानी में नहीं दिखी और 4-1 से जीत हासिल की। दिन के आखिरी मुकाबले में विश्व चैंपियनशिप के कांस्य पदक विजेता निशांत…
रांची। मैथिली भाषा में लघुकथा रुसल अछि गाछ के लिए वर्ष 2020 के साहित्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे डॉ कमलकांत झा का निधन गुरुवार को एम्स दिल्ली में हो गया। वे 91 वर्ष के थे। अंतरराष्ट्रीय मैथिली परिषद झारखंड प्रदेश के महासचिव अजय झा ने बताया कि कमलकांत झा बिहार के मधुबनी जिले कलुवाही ग्राम में जन्मे थे। डॉ झा बाल स्वयंसेवक थे। वर्षों तक जिला कार्यवाहक रहे। 1962 से ही लेखन कार्य प्रारंभ किया। 1965 में जयनगर कॉलेज में मैथिली के लेक्चरर से शुरूआत हुई और प्रोफेसर भी बने। 2003 में सेवानिवृत्त…
चेन्नई। एथलेटिक फेडरेशन ऑफ इंडिया (एएफआई) के तत्वावधान में तमिलनाडु एथलेटिक एसोसिएशन (टीएनएए) द्वारा आयोजित सीज़न का दूसरा इंडियन ग्रां प्री आज यहां जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि विश्व एथलेटिक्स के उपाध्यक्ष आदिल सुमारिवाला प्रतियोगिता को हरी झंडी दिखाएंगे। देश भर के शीर्ष एथलीट, 200 मीटर, 400 मीटर, 400 मीटर बाधा दौड़, 1500 मीटर, 5000 मीटर, पोल वॉल्ट, ट्रिपल जंप, शॉट पुट और जेवलिन थ्रो में प्रतिस्पर्धा करेंगे। यह प्रतियोगिता इस साल के पेरिस ओलंपिक के लिए चयन ट्रायल में से एक है। कुल चार ग्रैंड प्रिक्स प्रतियोगिताएं हैं, और पहली अप्रैल में बेंगलुरु में हुई…
देहरादून। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ धर्मपत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ के साथ गुरुवार को एक दिवसीय भ्रमण पर उत्तराखंड पहुंचे। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने हल्द्वानी कैंट स्थित हेलीपैड पहुंचने पर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, एडीजी अमित सिन्हा, आयुक्त कुमाऊं दीपक रावत सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने भी उपराष्ट्रपति का स्वागत किया। उपराष्ट्रपति अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कैंची धाम स्तिथ नीम करौली मंदिर में दर्शन करेंगे। फिर धनखड़ पंतनगर स्थित गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में शिक्षक वर्ग से संवाद भी करेंगे।
नई दिल्ली। आम चुनाव के सातवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज दिन में पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। वो प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए मतदाताओं से आशीर्वाद लेंगे। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज सुबह 11ः25 बजे बजे अमृतसर और दोपहर 1ः35 बजे जिला फरीदकोट में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आखिर में शाम ढलने से पहले 3ः55 बजे रूपनगर जिले में…
नई दिल्ली। आम चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। देशभर में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद ले चुके केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज शाम कन्याकुमारी पहुंच जाएंगे। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के कन्याकुमारी के कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया है। वो…
नई दिल्ली। आम चुनाव के आखिरी और सातवें चरण का प्रचार आज शाम थम जाएगा। केंद्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज पंजाब में विशाल फतेह रैली को संबोधित करेंगे। भाजपा ने अपने सबसे बड़े और लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए सारे देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं का आशीर्वाद लिया। आज…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सीमा पर ईरान की सेना द्वारा की गई फायरिंग में चार पाक नागरिकों की मौत हो गई है और दो जख्मी हो गए हैं। ईरान की तरफ से यह फायरिंग पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में वाहन पर की गई। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। बलूचिस्तान प्रांत के अर्धसैनिक बलों के सूत्र ने बताया कि मंगलवार-बुधवार रात तहसील मशकिल बाचा राय में हुई घटना पर अधिकारी ईरानी समकक्षों के संपर्क में हैं। हालांकि अब तक ईरान की सेना द्वारा सीमा पार वाहन पर की गई फायरिंग का कारण स्पष्ट नहीं हो सका…
रियो डी जेनेरियो। गाजा में युद्ध को लेकर ब्राजील और इजराइल के बीच महीनों से जारी तनाव के बाद बुधवार को राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला डा सिल्वा ने तेल अवीव से अपने राजदूत को वापस बुला लिया है। ब्राजील ने इस कदम की आधिकारिक रूप से जानकारी दी है। इससे पहले गाजा पर हमले की राष्ट्रपति लूला इजराइल की आलोचना कर चुके हैं। इस साल की शुरुआत में उन्होंने गाजा युद्ध की तुलना यहूदियों के नरसंहार से की थी। इजराइल के विदेश मंत्री इजराइल काट्स ने ब्राजील के राजदूत को यरूशलम में स्थित राष्ट्रीय होलोकॉस्ट संग्रहालय में बुलाकर सार्वजनिक रूप…