Author: admin

जोहानिसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका में राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय सरकारों को चुनने के लिए बुधवार को लाखों लोगों ने मतदान किया। इस बीच यह अनुमान लगाया जा रहा है कि राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा के नेतृत्व वाली ‘अफ्रीकन नेशनल कांग्रेस’ (एएनसी) 30 साल पहले नेल्सन मंडेला के निर्वाचित होने के बाद पहली बार अपने बहुमत से दूर हो सकती है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे शुरू हुआ और रात नौ बजे तक चला। अंतिम परिणाम रविवार तक आने की उम्मीद है। हालांकि, राष्ट्रपति रामाफोसा (71) को पूरा विश्वास है कि उनकी पार्टी चुनाव में सत्ता में वापस आएगी। रामाफोसा ने वोट…

Read More

तेल अवीव। गाजा की मिस्र से लगती सीमा पर स्थित अहम सामरिक गलियारे पर इजराइली सेना ने नियंत्रण स्थापित कर लिया है। इसकी पुष्टि बुधवार को इजराइली सेना की है। फिलाडेल्फी के नाम से जाना जाने वाला यह गलियारा पड़ोसी देश मिस्र की सीमा पर दक्षिणी गाजा शहर रफाह के पास है, जहां हाल ही में इजराइली सेनाएं लड़ रही हैं। मिस्र से गाजा में तस्करी करने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली सुरंगें इसी इलाके में स्थित हैं। हालांकि, सेना ने इस बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी है।

Read More

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में आज लगातार तीसरे दिन मजबूती नजर आ रही है। देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के भाव में पिछले दिन के मुकाबले 250 रुपये से लेकर 300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक की तेजी दर्ज की गई है। इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 73,920 रुपये से लेकर 73,210 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी आज 67,760 रुपये से लेकर 67,110 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक…

Read More

नई दिल्ली। वैश्विक दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार पांचवें कारोबारी दिन गिरावट का माहौल बना हुआ नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद शेयर बाजार में खरीदारी के सपोर्ट से मामूली तेजी का रुख भी बना। लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बढ़ जाने के कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक लगातार गिरते चले गए। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.59 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज लगातार दूसरे दिन कमजोरी के संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र के दौरान निराशा का माहौल बना रहा, जिसके कारण वॉल स्ट्रीट के सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स भी फिलहाल कमजोरी के साथ कारोबार करता नजर आ रहा है। अमेरिकी बाजार की तरह ही यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र के दौरान बड़ी गिरावट दर्ज की गई। एशियाई बाजारों में भी आज चौतरफा बिकवाली का दबाव बना हुआ नजर आ रहा है। अमेरिका में ब्याज दरों में कटौती की बात को लेकर बनी अनिश्चितता की वजह से…

Read More

पूर्वी चंपारण। जिले के कोटवा बाजार स्थित फ्लाई ओवरब्रिज के नज़दीक एक निजी नरसिंह होम में आर्म्स के साथ हंगामा कर रहे बाप-बेटे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पिता कोटवा थाने के पोखरा गांव का भूपेंद्र कुमार है। डीएसपी सदर 2 जितेश पांडेय ने बताया है कि पुलिस को सूचना मिली कि आर्म्स के साथ एक व्यक्ति नर्सिंगहोम में हंगामा कर रहा है। पुलिस के पहुंचने के बाद उक्त व्यक्ति को आर्म्स के साथ गिरफ्तार किया गया। मौके पर ही उसके नाबालिग बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। उसके पास से 1 कट्टा, 3 जिंदा…

Read More

-शहर के राजाबाजार से की गई गिरफ्तारी पूर्वी चंपारण। जिला मुख्यालय मोतिहारी शहर के राजा बाज़ार पश्चिमी गोपालपुर मोहल्ले से पुलिस ने एक किराए के मकान में छिपे तीन अपराधियो को गिरफ्तार किया है। एसपी कान्तेश कुमार मिश्र के निर्देश पर पुलिस ने उक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार बादमाशों में नगर थाना क्षेत्र का ही हर्षित कुमार,मो मोसारिब खान व रोहित कुमार शामिल है। गिरफ्तार किए गए अपराधियो के पास से 9 एमएम का 1 आटोमेटिक पिस्टल,4 जिंदा कारतूस 1 किलो दस ग्राम चरस,2 चाकू,2 बाइक 4 मोबाइल व तीन एटीएम बरामद किया गया है। गिरफ्तार बदमाशो में हर्षित के…

Read More

रांची। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण की समाप्ति के दिन एक जून को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इंडी गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। बैठक में गठबंधन के सभी प्रमुख नेताओं को बुलाया गया है। इसमें लोकसभा चुनाव के संभावित परिणाम और चुनाव अभियान की समीक्षा की जाएगी। बैठक में राज्य के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन भी शामिल होंगे। वे एक जून को दिल्ली जाएंगे।

Read More

रांची। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का 30 मई को दुमका दौरा रद्द हो गया है। उनकी जगह गुरुवार को अब कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन सह सांसद इमरान प्रतापगढ़ी आएंगे।वह दुमका लोकसभा सीट से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी नलिन सोरेन और राजमहल से प्रत्याशी विजय हांसदा के समर्थन जनसभाओं को संबोधित करेंगे। यह जानकारी प्रदेश प्रवक्ता सतीश पॉल मुंजीनी ने दी। उन्होंने बताया कि देश के अन्य क्षेत्रों में चुनावी प्रचार में अति व्यस्तता के कारण राहुल गांधी का दौरा स्थगित हुआ है। सांसद इमरान प्रतापगढ़ी गुरुवार को बरहवा, बरहेट, सारठ, कुंडहित समेत अन्य स्थानों पर चुनावी…

Read More

-ग्लोबल वार्मिंग ने बदला मौसम का पैटर्न; अब भी हम न समझे तो और बढ़ेगा प्रकृति का प्रकोप कानपुर। आसमान से बरसती आग से कानपुर मंडल समेत उत्तर भारत उबल रहा है। कानपुर में सारे रिकॉर्ड तोड़ते हुए पारा 46.8 डिग्री जा पहुँचा । क्लाउड सीडिंग से लेकर तमाम मुद्दों पर बात करते हुए गुरुवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने कही। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग ने मौसम का पैटर्न बदल दिया है। हमारी रोजमर्रा की आदतें, पराली जलाने, दुनिया में चल रहे युद्ध ,व्हीकल्स ,एयर कंडीशन ,ग्रीन हाउस गैसेस बढ़ना…

Read More

कानपुर। गर्मी के मौसम में पशुओं के लिए हरा चारा नितांत आवश्यक है। लेकिन इस तपती गर्मी में इस समय हरे चारे के रूप में ज्वार एवं बाजरे की फसल मौजूद है।जिसमें हाइड्रोसायनिक नामक अम्ल होता है जो पशु को नुकसान करता है। ऐसे में यह चारा बहुत सावधानी से पशुओं को खाने के लिए दें। यह जानकारी गुरुवार को चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के पशुपालन वैज्ञानिक डॉ. शशिकांत ने दी। उन्होंने बताया कि इस जहरीले अम्ल का निर्माण हरे चारे में मौजूद साइनोजेनिक ग्लूकोसाइड के कारण होता है, इन ग्लूकोसाइड पर चारे अथवा रूमेन में मौजूद…

Read More