Author: admin

रांची। झारखंड में कई आपराधिक गिरोह सक्रिय हैं, लेकिन झारखंड पुलिस के लिए दो गिरोह चुनौती बना हुआ है। पुलिस ने इन दोनों गिरोह के कई अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके बाद भी रंगदारी मांगने का सिलसिला थमने का नहीं ले रहा है। पुलिस कहती है कि जल्द प्रिंस खान और अमन साहू गिरोह के सुनील मीणा को पकड़ लिया जायेगा। उसके ठिकानों की तलाश पूरी हो गयी है, मगर इस दावे के विपरीत दोनों गिरोह का दबदबा बढ़ता ही जा रहा है। कभी व्यवसायियों को धमकी, तो कहीं घर के बाहर फायरिंग की घटना को अंजाम…

Read More

रांची। राजधानी नशे की गिरफ्त में है। नशे के सौदागर बच्चों को निशाना बना रहे हैं। अभिभावक परेशान हैं। नशे के ये सौदागर स्कूल, कॉलेजों के आसपास भी ज्यादा सक्रिय हो गये हैं। इसके खिलाफ जंग के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। सिटी एसपी राजकुमार मेहता और एसडीओ उत्कर्ष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाने को लेकर गुरुवार को मंथन किया गया। इस अभियान में स्कूली बच्चों और कॉलेज छात्रों के बीच जागरूकता के लिए रणनीति बनायी गयी। तय हुआ कि बड़ा कैंपेन चला कर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया जायेगा।…

Read More

रांची। एनआईए की विशेष न्यायाधीश एमके वर्मा की अदालत ने गुरुवार को कुख्यात मानव तस्कर पन्नालाल महतो की जमानत याचिका खारिज कर दी है। अपने जमानत के लिए पन्नालाल की ओर से अदालत में 10 अप्रैल को जमानत याचिका दाखिल की गई थी। उल्लेखनीय है कि झारखंड की गरीब बेटियों को बहला फुसलकर काम दिलाने के बहाने बड़े-बड़े महानगरों में बेचने का आरोप है । इस अपराध में पन्ना लाल महतो की पत्नी सुनीता देवी भी आरोपित है। पन्नालाल महतो और उनकी पत्नी पर 15 साल में 5000 गरीब बच्चियों का सौदा कर 100 करोड़ रुपया अर्जित करने का भी…

Read More

रांची। पोक्सो के विशेष न्यायाधीश आसिफ इकबाल की अदालत ने नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के चार आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में गुरुवार को बरी कर दिया है। इस मामले में ट्रायल के दौरान अभियोजन पक्ष ने पीड़िता सहित पांच गवाह पेश किये थे। लेकिन यह गवाह साबित नहीं कर पाये कि आरोपित युवकों ने ही सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद पोक्सो की विशेष कोर्ट ने चारों आरोपितों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। आरोपितों की ओर से अधिवक्ता प्रीतांशु सिंह ने बहस की। पीड़िता के पिता के जरिये दर्ज करवायी गयी…

Read More

नामकुम। सेना की जवान की पत्नी के साथ दुष्कर्म मामले में नया खुलासा हुआ है। दरअसल, दुष्कर्म के बाद चारों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने पूछताछ की। पूछताछ में जो बातें सामने आयीं, वह हैरान करने वाली हैं। आरोपियों ने बताया कि वे लोग ठेकेदारी का काम करते हैं। जवान ने अपना घर बनाने काम उन्हें ही दिया था। हालांकि स्थानीय ठेकेदार होने के नाते जवान ने दबाव में आकर काम उन्हें दिया था। घर का निर्माण कार्य शुरू हो गया। इस बीच कुछ पिलर टेढ़ा-मेढ़ा बन गया। इस बात से नाराज…

Read More

पटना। बिहार में पिछेल दो दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मोहाल कर दिया है। स्थिति ऐसी है कि लोगों के घरो और ऑफिस में लगे एसी भी प्रचंड गर्मी के आगे फेल हो रहे है। बिहार में भीषण गर्मी और लू की वजह से पिछले 24 घंटे में राज्य के भोजपुर, रोहतास, गोपालगंज, औरंगाबाद और अरवल जिले में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीच मौसम विभाग ने गुरुवार को भी बिहार के कई जिलों में भीषण गर्मी और लू की चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने…

Read More

-साक्ष्य मिटाने के लिए अपराधियों ने घर में लगाई आग, लूटपाट की दी शक्ल रामगढ़। रामगढ़ शहर के विद्यानगर मोहल्ले में गुरुवार को दिनदहाड़े घर में घुसकर एक बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी गई। अपराधी इतने शातिर थे कि उन्होंने साक्ष्य मिटाने के लिए घर के कमरे में आग लगा दी। साथ ही इस वारदात को लूटपाट की शक्ल भी देने की कोशिश की गई है। पूरे घर के अलमारी और बिस्तर को खंगाला गया है। हर जगह सामान बिखरा पड़ा है। घटनास्थल पर पहुंचे रामगढ़ एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि इस पूरे मामले की जांच की जा…

Read More

बोकारो। जिले के पेटरवार में बिशेश्वर धाम मंदिर परिसर तालाब से गुरुवार को तीन बच्चों का शव मिला है। तीनों बच्चे बुधवार दोपहर से घर से गायब थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जाता है कि बोकारो जिला स्थित पेटरवार थाना क्षेत्र के सदमाकला पंचायत के मुस्लिम टोला के दो बच्चे और पोडदाग एनएच 23 के एक बच्चे की लाश मिली है। परिजनों के मुताबिक तीनों बच्चे दोपहर दो बजे खेलने के दौरान गायब हो गए थे। उनलोगों ने आसपास के क्षेत्रों में काफी खोजबीन की लेकिन बच्चों का पता नहीं चला। आखिरकार बुधवार…

Read More

रांची। प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 30 मई को राजमहल लोकसभा में दो जनसभा को संबोधित करेंगे। पहली जनसभा साहिबगंज जिले के बोरियो विधानसभा की खैरवा पंचायत स्थित जिरली करहरिया मैदान में 11:30 बजे से होगी। इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी राकेश प्रसाद, प्रत्याशी ताला मरांडी मौजूद रहेंगे। दूसरी जनसभा पाकुड़ जिले के महेशपुर विधानसभा के कांकजोल हटिया फुटबॉल मैदान में 1:00 से होगी। इस अवसर पर प्रत्याशी ताला मरांडी मौजूद रहेंगे।

Read More

दुमका। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को दुमका लोकसभा के अंतर्गत नाला विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में दुमका लोकसभा के प्रत्याशी सीता सोरेन के पक्ष में जनसंपर्क अभियान के तहत बैठक को सम्बोधित किया। प्रदेश अध्यक्ष ने दुमका लोकसभा अंतर्गत जनसंपर्क कर माताओं बहनों को मतदान के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि केंद्र में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बननी तय है। तीसरे कार्यकाल में मोदी सरकार गांव, गरीब, वंचित और महिलाओं के लिए समर्पित रहेगी। उन्होंने कहा कि झामुमो और कांग्रेस दोनों ही संताल परगना में चुनाव…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बुधवार को राज्य सरकार पर राजधानी रांची की गिरती हुई विधि व्यवस्था को लेकर बड़ा हमला बोला। प्रतुल ने कहा कि अभी रांची के एक बहुचर्चित बार में डीजे हत्याकांड की गूंज धीमी भी नहीं हुई थी कि 24 घंटे के भीतर रांची में पांच अलग-अलग वारदातों ने पुलिस की कलई खोल दी। ऐसा लगता अपराधी में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया है। नामकुम में सरहद पर ड्यूटी कर रहे एक सैनिक की पत्नी से सामूहिक बलात्कार होने का जघन्य वारदात होता है। सरहद की रक्षा कर रहे जवान की…

Read More