Author: admin

रांची। ऑफिस लीग टूर्नामेंट के एक मुकाबले में सेल रांची की टीम ने मेकॉन की टीम को हराया। सेल की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर ताबड़तोड़ 218 रन बनाये, जिसके जवाब में मेकॉन की टीम 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पायी। सेल टीम के विकेटकीपर कप्तान पंकज कुमार ने सात छक्के और 5 चौके की मदद से 33 गेंदों में 80 रन बनाये। ओपनर शिखर मोहन ने 52 गेंद पर 79 रन बनाये। इससे पहले सेल टीम लीग के पहले मैच में गुरदेव प्रोजेक्ट कंस्ट्रक्शन…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में चक्रवात रेमल के प्रभाव से बारिश थमने के बाद एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से बुधवार को जारी बयान में इस बारे में जानकारी दी गई है। इसमें बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.4 डिग्री सेल्सियस है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम महज 33 डिग्री सेल्सियस है। हालांकि सप्ताहांत से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा जो एक बार फिर 39-40 डिग्री सेल्सियस के करीब…

Read More

रांची। ग्रामीण विकास विभाग गिरिडीह सदर की पुरनानगर ग्राम पंचायत के रोजगार सेवक सुरेंद्र कुमार दास के द्वारा खरीदे गये स्कॉर्पियों वाहन के लिए कहां से राशि आयी, इसकी जानकारी हासिल कर रहा है। इस संबंध में पहले भी वहां के उप विकास आयुक्त से रिपोर्ट मांगी गयी थी, लेकिन इसकी पूरा डिटेल नहीं भेजा गया। ऐसे में अब फिर से इस मसले पर विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा गया है कि आखिर कैसे एक ग्राम रोजगार सेवक 20 लाख रुपये लागत से स्कॉर्पियों कार खरीदा है। दरअसल, कई माध्यमों से यह शिकायत मिली थी कि रोजगार सेवक ने मनरेगा…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने ऑपरेशन सतर्क के तहत रेलवे स्टेशन मुरी से 200 बोतल शराब बरामद किया है। बुधवार को आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार पोस्ट मुरी, फ्लाइंग टीम रांची को गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली थी कि गाड़ी संख्या 18626 के साधारण डिब्बे में दो बोरी में शराब ले जाया जा रहा है। सूचना के बाद जांच करने पर दो बोरी बरामद की गई। बोगी में पूछने पर बोरी का कोई मालिक नहीं था। बोरी को खोलने पर उसके अंदर से 200 बोतल शराब की बोतलें मिली। मौके पर उपनिरीक्षक बसंत मल्लिक ने उक्त शराब को…

Read More

रांची। आनंदा नगर (पुनदाग) में आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए 29 मई से चार जून तक निम्न ट्रेनों का एक मिनट के लिए पुनदाग स्टेशन पर ठहराव दिया गया है। ये ट्रेनें रूकेंगी -ट्रेन संख्या 13303 धनबाद – रांची एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 07:27 बजे एवं प्रस्थान 07:28 बजे होगा – ट्रेन संख्या 13304 रांची – धनबाद एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 20:54 बजे एवं प्रस्थान 20:55 बजे होगा – ट्रेन संख्या 13403 रांची – भागलपुर एक्सप्रेस ट्रेन का पुनदाग स्टेशन पर आगमन 21:04 बजे एवं प्रस्थान 21:05 बजे होगा -ट्रेन संख्या 13404 भागलपुर…

Read More

-सांसद से 15 साल के काम का हिसाब मांग रही जनता : संजय गोड्डा। गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, राजद के पूर्व विधायक संजय यादव, राज्य हज समिति के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम सहित अन्य नेताओं ने गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। बाद में नेताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात की। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि गोड्डा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव की जीत पक्की है। गठबंधन एकजुट है। विपक्षी मतभेद की बात…

Read More

रांची। राजस्थान के कोटा में लड़कियों की खरीद-बिक्री के जिस कारोबार का खुलासा किया गया है, उसका संचालन झारखंड निवासी मां-बेटा कर रहे थे। बाल कल्याण समिति के सामने काउंसिलिंग में इसका खुलासा हुआ। मां-बेटा त्रिलोक चल मालपानी नामक व्यक्ति के कहने पर दलाल देवकीनंदन के जरिये गिरोह चला रहे थे। इसके बाद बाल कल्याण समिति ने इमेल के जरिये पुलिस में शिकायत की। इस पर उद्योग नगर पुलिस थाने में आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366, 370, 342 आइपीसी 81, 84 जेजे एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। वहीं जांच के दौरान आरोपी गीता सिंह और देवकीनंदन को गिरफ्तार किया…

Read More

– मृतकों में गेम जोन का मुख्य भागीदार प्रकाश हिरण जैन भी राजकोट। राजकोट के टीआरपी गेम जोन में हुए अग्निकांड में 25 मृतकों के शव परिजनों को दे दिए गए हैं। प्रशासन ने अभी तक 28 लोगों की मौत की पुष्टि की है। गेम जोन में 3 करोड़ रुपये का निवेश करने वाले प्रकाश हिरण जैन की भी मौत होने की पुष्टि हुई है। सीसीटीवी फुटेज में वह आग बुझाने के दौरान दिख रहे थे, लेकिन बाद में उसे बाहर निकलते किसी ने नहीं देखा, जिससे उसकी मौत होने की आशंका पहले से थी। राजकोट गेम जोन दुर्घटना में…

Read More

न्यूयॉर्क। स्टार भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ होने वाले आईसीसी टी 20 विश्व कप के उद्घाटन मुकाबले से पहले न्यूयॉर्क में टीम इंडिया में शामिल हो गए। आईसीसी टी-20 विश्व कप 1 से 29 जून तक वेस्टइंडीज और अमेरिका में खेला जाएगा। मेन इन ब्लू 1 जून को न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में बांग्लादेश के साथ अपना एकमात्र अभ्यास मैच भी खेलेगा। बुधवार को इंस्टाग्राम पर पांड्या ने घोषणा की कि वह “राष्ट्रीय कर्तव्य पर हैं” और टूर्नामेंट से पहले भारतीय टीम से जुड़ गए हैं। हार्दिक इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज दोपहर सवा 12ः40 बजे झारखंड में जिला देवघर के खागा बरजोरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां से वो इसी जिले को गोड्डा का रुख करें। गोड्डा में उनका रोड…

Read More

कानपुर। गर्मी के दिनों में मिट्टी की जुताई की जाती है तो सूर्य की रोशनी उन पर सीधी पड़ती, जिससे मिट्टी में वायु संचार बढ़ जाता है। इसके साथ ही सूर्य की तेज किरणें जैसे मिट्टी के अन्दर सीधी जाती है तो खरपतवारों के बीज सहित हानिकारक कीड़े मकोड़े भी मर जाते है जो आने वाले फसल के लिए लाभदायक होता है। ऐसा कृषि वैज्ञानिकों का कहना है। चन्द्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डॉ.एस.एन.सुनील पांडेय ने बुधवार को जानकारी देते बताया कि गेहूं की कटाई के बाद अगर किसान धान की अच्छी पैदावार लेना चाहते…

Read More