Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Tuesday, June 3
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»झारखंड»गोड्डा में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय : फुरकान
    झारखंड

    गोड्डा में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी की जीत तय : फुरकान

    adminBy adminMay 29, 2024Updated:May 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    -सांसद से 15 साल के काम का हिसाब मांग रही जनता : संजय

    गोड्डा। गोड्डा लोकसभा सीट से कांग्रेस (इंडिया गठबंधन) प्रत्याशी प्रदीप यादव के समर्थन कांग्रेस के पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, राजद के पूर्व विधायक संजय यादव, राज्य हज समिति के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम सहित अन्य नेताओं ने गोड्डा विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया। बाद में नेताओं ने जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रेसवार्ता में पत्रकारों से बात की। पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि गोड्डा सीट से गठबंधन के प्रत्याशी प्रदीप यादव की जीत पक्की है। गठबंधन एकजुट है। विपक्षी मतभेद की बात कहकर जनता में भ्रम फैला रहे हैं। उनकी साजिश सफल नहीं होने वाली है। हमारा लक्ष्य मोदी हटाओ और देश बचाओ है। पूर्व विधायक संजय यादव ने कहा कि इस बार जनता जागरूक हो चुकी और किसी के बहकावे में नहीं आनेवाली है। जनता सांसद से पिछले 15 साल का हिसाब मांग रही है।

    राज्य हज समिति के सदस्य हाजी इकरारूल हसन आलम ने कहा कि इस बार जनता ने मोदी सरकार को हटाने का पक्का मन बना लिया है। देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए यह जरूरी भी है। उन्होंने दावा किया कि प्रदीप यादव की जीत भारी मतों से होगी और देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। इससे पूर्व इन नेताओं ने गावों में घूम-घूमकर लोगों से इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के लिए वोट मांगा। नेताओं की टोली ने पूर्वी क्षेत्र के कई गांव में पहुंचकर लोगों को समझाया कि संविधान व आरक्षण की रक्षा और गरीबों-जरूरतमंदों के विकास के लिए मोदी सरकार को हटाना जरूरी है।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleखुलासा: झारखंड निवासी मां-बेटा निकले मानव तस्कर, कोटा में नाबालिग लड़कियों की खरीद-बिक्री का धंधा, यूपी, बिहार और झारखंड से लाते थे लड़कियां
    Next Article आनंद मार्गी धर्म महासम्मेलन के लिए पुनदाग स्टेशन पर ट्रेनों का होगा अस्थाई ठहराव
    admin

      Related Posts

      शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत

      June 3, 2025

      कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले

      June 3, 2025

      युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल

      June 3, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • झारखंड की स्कूली शिक्षा व्यवस्था पर रिजल्ट ने उठाये सवाल
      • शराब घोटाला: विनय चौबे सहित पांच आरोपियों की बढ़ाई गई न्यायिक हिरासत
      • कैबिनेट की बैठक कल शाम 4 बजे से, होंगे कई अहम फैसले
      • युवा पीढ़ी राष्ट्र की असली पूंजी हैं : राज्यपाल
      • अरुणाचल प्रदेश के स्पीकर के संग झारखंड के विधायकों ने स्थानीय और नियोजन नीति पर की चर्चा
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version