Author: admin

-मनी लांड्रिंग के आरोपी के खिलाफ पीएमएलए कोर्ट ने किया आरोप गठित रांची। मनी लांड्रिंग के आरोपी महावीर प्रसाद रूंगटा और राकेश कुमार सिंघानिया समेत दोनों के 4 कंपनियों पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट ने आरोप गठित किया है। 26 जून से मामले में गवाही शुरू होगी। अभियोजन पक्ष कोर्ट में गवाह पेश किया जायेगा। महावीर प्रसाद रूंगटा और राकेश कुमार सिंघानिया पर 4.33 करोड़ रुपये की मनी लांड्रिंग करने का आरोप है। इडी इन दोनों आरोपियों की कंपनियों की 4.10 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति जब्त कर चुकी है। दोनों पर लौह अयस्क की तस्करी के लिए फर्जी चालान…

Read More

गिरिडीह। जिले के गावां थाना क्षेत्र स्थित पुरना डाबर गांव में मंगलवार को तीन वर्षीय बच्चे रिशा कुमार की मौत छत से गिरने के कारण हो गयी । इस हादसे बच्चे की मां अस्पताल में इलाजरत है । उसके हाथ और पांव में गंभीर चोट लगी है।्ज जानकारी के अनुसार वह अपने बच्चे को गोद में लेकर अपने घर में खाना बना रही थी। उसी वक्त किसी काम की वजह उसे अपने छत जाना पड़ा। लेकिन इस दौरान उसे चक्कर आ गया, जिस वजह से वह अपने बच्चे के साथ छत से सीधे नीचे गिर गयी । बताया गया कि…

Read More

रांची। तुपदाना ओपी क्षेत्र के बालसिरिंग स्थित ब्लू पौंड में नहाने के दौरान मंगलवार को एक छात्र की डूबकर मौत हो गयी। मृतक की पहचान अंश अनुग्रह किंडो(15) के रुप में की गयी है। जानकारी के अनुसार अंश अपने दो दोस्तों अमन कुमार महतो और आशीष हेंब्रम के साथ ब्लू पौंड में नहाने गया था। इसी क्रम में डूबने से उसकी मौत हो गयी। मृत छात्र ग्रीन गार्डेन हेंसाग का रहने वाला है। उसके पिता का नाम स्वगीय पासिल राजन किंडो है। उनकी मौत 2018 में ही हुई थी। मृतक हेसांग हटिया स्थित संत चार्ल्स स्कूल में 11 वीं का…

Read More

रांची। चुटिया थाना क्षेत्र के एक्सट्रीम बार के डीजे ब्वॉय की हत्या की पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, रविवार रात 10 बजकर 30 मिनट में बार में गाना बजाने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद बार मालिक और बार स्टाफ ने गुंडागर्दी दिखायी थी। सभी ने मिलकर अभिषेक सिंह और उसके साथ आये अन्य लोगों की जमकर पिटाई की थी। बार के कर्मियों ने अभिषेक और उसके साथियों को बार के अंदर तो मारा ही, बाहर निकालने के बाद भी उसकी जमकर पिटायी की। प्रतिशोध में अभिषेक ने मारी थी गोली…

Read More

रांची। आईएएस मनीष रंजन मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (इडी) के एयरपोर्ट रोड स्थित क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचे । रंजन इडी कार्यालय चेहरे पर मास्क लगाकर पहुंचे है। कागजी कार्रवाई के बाद इडी के अधिकारियों ने मनीष रंजन से टेंडर कमीशन घोटाला मामले में पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जाता है कि आईएएस मनीष रंजन और मंत्री आलमगीर आलम को आमने-सामने बैठाकर पूछताछ भी की जाएगी। मंत्री आलमगीर आलम उनके ओएसडी संजीव लाल और जहांगीर से हुई अब तक की पूछताछ में मनीष रंजन की संलिप्तता सामने आयी है। इसी मामले को लेकर इडी की ओर से मनीष रंजन को फिर…

Read More

विशेष निशिकांत दुबे को अपने कामों पर भरोसा, तो प्रदीप यादव जाति में उलझे कांग्रेस के लिए परेशानी पैदा कर रहे हैं निर्दलीय अभिषक झा नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। संथाल परगना का एकमात्र अनारक्षित संसदीय क्षेत्र गोड्डा के लोगों को प्रचंड गर्मी से कुछ हद तक सोमवार को छुटकारा मिला। साइक्लोन के कारण गोड्डा का मौसम सुहाना हो गया है। फिर भी यहां चुनावी बुखार की तपिश जरूर महसूस हो रही है। झारखंड के ‘मिथिलांचल’ के रूप में चर्चित इस सीट पर मुकाबले की पूरी तैयारी हो चुकी है। यहां भाजपा की…

Read More

पीएम मोदी आज दुमका की जनसभा में गरजेंगे नड्डा कल देवघर में, 30 को आयेंगे राहुल गांधी आजाद सिपाही संवाददाता रांची। झारखंड में लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में संताल परगना की तीन सीटों पर चुनाव होना है। गोड्डा, दुमका और राजमहल में एक जून को मतदान है। पार्टियों ने अब संताल परगना में जोर लगाया है। एनडीए और इंडी गठबंधन के बड़े नेता और स्टार प्रचारक संताल परगना आयेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 मई को दुमका पहुंचेंगे और भाजपा उम्मीदवार सीता सोरेन, निशिकांत दुबे और ताला मरांडी के लिए चुनाव प्रचार करेंगे। एयरपोर्ट मैदान में विजय संकल्प रैली होगी।…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चक्रवाती तूफान रेमल तबाही के निशान छोड़ गया। इस तूफान के कहर में छह लोगों की जान चली गई। राज्य के 24 प्रखंड और 79 नगरपालिका वार्ड में करीब 29 हजार 500 घर आंशिक या पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इनमें से अधिकतर दक्षिणी तटीय इलाकों में हैं। आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसके अलावा राज्य के विभिन्न हिस्सों में दो हजार 140 से अधिक पेड़ उखड़ गए और लगभग एक हजार 700 बिजली के खंभे गिर गए। शुरुआती आकलन है कि 27 हजार घर आंशिक रूप…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली से वाराणसी जाने के लिए तैयार इंडिगो के विमान में आज सुबह 5ः35 बजे बम रखे होने की सूचना से हड़कंप मच गया। इसके बाद विमान को रन-वे पर ही रोक लिया गया। इस पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सबसे पहले विमान में सवार सभी यात्रियों को आपातकालीन द्वार से सुरक्षित बाहर निकाला गया और फिर संपूर्ण सुरक्षा निरीक्षण के लिए विमान को तुरंत एक आइसोलेशन बे पर ले जाया गया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों की टीम भी पहुंच गई। अभी तक की जांच में विमान से कुछ भी नहीं मिला है। बताया गया है कि इंडिगो का…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने स्वातंत्र्य वीर सावरकर को उनकी जयंती पर आज नमन किया। भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा, ” मां भारती के वीर सपूत, प्रखर राष्ट्रवादी नेता, ओजस्वी वक्ता एवं समर्पित समाज सुधारक विनायक दामोदर सावरकर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।” उल्लेखनीय है कि इस साल मार्च में विनायक दामोदर सावरकर के जीवन पर केंद्रित हिंदी बायोपिक (जीवनी फिल्म) रिलीज हो चुकी है। इसका निर्देशन, सह-लेखन और सह-निर्माण रणदीप हुड्डा ने किया है। उन्होंने इस फिल्म में सावरकर की भूमिका निभाई है। स्वातंत्र्य वीर सावरकर का जन्म 28 मई 1883 को हुआ था।

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज देश के दो राज्यों झारखंड और पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार करेंगे। वो झारखंड के दुमका में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने अपने सबसे बड़े और लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा…

Read More