ग्रामीणों ने सांप को पकड़ा रांची। रांची के नामकुम मरासिल्ली पहाड़ पर नागा साधु महंत लालगिरी की सांप से काटने से मौत हो गई। पहाड़ी पर ही लाल गिरी बाबा को कोबरा ने काट लिया, जिससे उनकी मृत्यु हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार रात को जब वो जमीन पर सो रहे थे इसी दौरान बांये हाथ के बीच वाली उंगुली पर जहरीले सांप पर कांट लिया। महंत के मौत से शिवलोक धाम मरासिल्ली पहाड़ ट्रस्ट के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। वहीं स्थानीय लोगों ने उस सांप को पकड़ लिया है। जिसमें महंत लालगिरी…
Author: admin
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के शीर्ष नेता और सबसे बड़े स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज उत्तर प्रदेश में चुनाव प्रचार करेंगे। वो मिर्जापुर में जनसभा को संबोधित करने के साथ आज के प्रचार का श्रीगणेश करेंगे। भाजपा ने अपने सबसे बड़े और लोकप्रिय स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आज के चुनावी कार्यक्रम को एक्स हैंडल पर साझा किया है। प्रधानमंत्री मोदी इस बार के आम चुनाव में अपने 400 पार के संकल्प की सिद्धि के लिए देश में धुआंधार प्रचार कर मतदाताओं से आशीर्वाद ले रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी आज…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता, केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज बिहार और पंजाब में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। शाह इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रात-दिन एक कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार, स्टार प्रचारक शाह बिहार के काराकाट लोकसभा क्षेत्र के औरंगाबाद में दोपहर 12ः30 जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वो कैमूर जाएंगे। कैमूर में शाह…
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज बिहार में चुनाव प्रचार करेंगे। भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आज के चुनावी दौरे का कार्यक्रम एक्स हैंडल पर साझा किया है। भाजपा अध्यक्ष नड्डा इस आम चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी के 400 पार के लक्ष्य की पूर्ति के लिए धुआंधार प्रचार कर रहे हैं। भाजपा के एक्स हैंडल के अनुसार नड्डा आज दोपहर सवा 12 बजे बिहार के जहानाबाद, दो बजे भोजपुर जिला के आरा और शाम 4ः10 बजे नालंदा जिले के बिहारशरीफ में जनसभा को संबोधित करेंगे।
शाहजहांपुर। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जनपद के खुटार थाना क्षेत्र में खुटार-गोला रोड पर शनिवार रात हुए सड़क हादसे में 11 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के प्रति शोक संवेदना प्रकट करते हुए अधिकारियों को हर संभव मदद के निर्देश दिए हैं। पुलिस के मुताबिक जनपद सीतापुर के सिंधौली थाना क्षेत्र से ग्रामीणों का एक दल बस से पूर्णागिरी दर्शन के लिए जा रहा था। रात को खुटार-गोला मार्ग पर कस्बे के पास एक…
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के विभिन्न जिलों में तूफान और बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और पांच अन्य घायल हो गए। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई है। पंजाब आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रवक्ता ने कहा कि शुक्रवार रात सियालकोट और रावलपिंडी जिलों में कई जगह आकाशीय बिजली गिरी है।घायलों को चिकित्सा सहायता मुहैया कराई गई है। मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता दी जाएगी। पंजाब आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के महानिदेशक इरफान अली काठिया ने मानव जीवन की हानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है।…
रांची। रेमल तूफान का असर झारखंड में भी दिखेगा। अगले छह दिनों तक बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। मौसम केंद्र के अनुसार झारखंड में एक जून तक बारिश के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। इसके बाद अगले तीन दिनों में तीन से पांच डिग्री तक की…
आजाद सिपाही संवाददाता रांची। आइएएस मनीष रंजन को इडी ने दोबारा समन भेज कर 28 मई को उपस्थित होने को कहा है। मनीष रंजन वर्तमान में राजस्व और भवन निर्माण विभाग के सचिव हैं। पहले वह ग्रामीण विकास विभाग के सचिव थे। इडी ने टेंडर घोटाले में पूछताछ के लिए उन्हें शुक्रवार 24 मई को बुलाया था। वह इडी के सामने पेश नहीं हुए। मनीष के एक कर्मी इडी कार्यालय पहुंचा था और पत्र सौंपा था। इसमें मनीष रंजन ने उपस्थित होने के लिए तीन सप्ताह का समय मांगा था। इडी ने उन्हें मोहलत नहीं देते हुए फिर से 28…
रांची। बंगाल की खाड़ी में बना डीप डिप्रेशन 26 मई की सुबह तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जायेगा। यह उत्तर पूर्वी दिशा में आगे बढ़ रहा है। शनिवार की मध्य रात्रि से यह तूफान 110 से 135 किमी प्रति घंटा की रफ्तार वाली तूफान में बदल गया। इसे लेकर मौसम विज्ञान केंद्र ने चेतावनी जारी की है। चक्रवाती तूफान रेमल का असर झारखंड में भी देखा जायेगा। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 26 से 28 मई तक राज्य के उत्तर पूर्वी, दक्षिणी और मध्य भागों में कुछ स्थानों पर गर्जन के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की…
पलामू। मेदिनीनगर शहर के अतिव्यस्तम इलाकों में से एक डीसी बंगला के सामने कचहरी शहीद चौक पर एक ट्रक (सीजी 30 ई 2735) ने पीछे से एक स्कूटी (जे एच 03 एम 4442) सवार को कुचल दिया। इस घटना में स्कूटी सवार की मौत हो गई। घटना के बाद घटनास्थल पर कुछ देर के लिए जाम भी लगा, लेकिन बाद में पुलिस द्वारा डेड बॉडी उठा लेने पर यातायात समान्य में हो गया। मृतक की पहचान रेडमा के छेछानी टोला निवासी मिथिलेश तिवारी (70) के रूप में हुई है। मिथिलेश तिवारी झामुमो नेता दीपक तिवारी के रिश्तेदार थे। एमआरएमसीएच में…
कोलकाता। बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवार्ती तूफान रुमेल के आज आधीरात पश्चिम बंगाल के तटीय क्षेत्रों से टकराने की संभावना है। अलीपुर स्थित मौसम विज्ञान विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने रविवार सुबह जारी बयान में बताया गया है कि इसके प्रभाव से शनिवार को राजधानी कोलकाता में 4.2 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। हालांकि तापमान में कोई गिरावट नहीं आई। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। विभाग के अनुसार, चक्रवात के प्रभाव से आज सारा दिन बारिश होगी। राजधानी…