चतरा। जिले के कुंदा थाना क्षेत्र अंतर्गत घोर नक्सल प्रभावित हिंदियाकला गांव में हथियारबंद नक्सलियों ने शनिवार की रात घेराबंदी कर पिता-पुत्र को मौत के घाट उतार दिया। इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जाता है कि एक माह पूर्व 15 अप्रैल को पिता-पुत्र ने हथियार के साथ एक नक्सली को पुलिस के हवाले किया था। इस प्रतिशोध में नक्सलियों ने घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर भारी संख्या में सुरक्षा बलों को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है। मृतक पिता-पुत्र विलुप्त प्राय बिरहोर परिवार…
Author: admin
रांची। रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेन संख्या 20897 हावड़ा-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की समय सारणी में परिवर्तन किया है। 10 जून से यह ट्रेन बदले हुए टाइम टेबल से चलेगी, जिसके लिए रेलवे ने शिड्यूल भी जारी कर दिया है। हावड़ा से प्रस्थान 14.35 बजे और रांची में आगमन रात दस बजे होगा।
रांची। रांची के खलारी में स्थित सीसीएल एनके एरिया की विश्व बैंक संपोषित केडीएच परियोजना के कोयला खदान में काम कर रहे मजदूरों के साथ ग्रामीणों ने शनिवार रात जमकर मारपीट की है। घटना में चार कर्मचारी घायल हुए हैं, जिन्हें डकरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ग्रामीणों ने मजदूरों से कहा है कि वे काम बंद कर दें। कोयला खदान के घायल कर्मियों ने बताया कि हमला करने वालों की संख्या 10 के आसपास थी। वे सभी लोग जामुनदोहर बस्ती के रहने वाले हैं। उन्हीं लोगों ने उनके साथ मारपीट की। ग्रामीणों ने खदान में काम कर रहे…
रांची। झामुमो महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने शनिवार को राज्य में संपन्न लोकसभा चुनाव में इंडी गठबंधन के प्रत्याशियों को आशीर्वाद के लिए मतदाताओं का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में भी लोगों का झारखंडी अस्मिता की रक्षा के लिए कतारबद्ध होकर वोट करना यह साबित करता है कि हमारा लोकतंत्र कितना मजबूत है। सुप्रियो ने कहा कि जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में समायोजित पूर्वी जमशेदपुर विधानसभा क्षेत्र में ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास का मतदान करना हतप्रभ करता है। किसी भी राज्य का राज्यपाल उस राज्य का प्रथम नागरिक होता है और उनसे यह अपेक्षा होती है कि…
विशेष दुमका, राजमहल और गोड्डा में इसलिए दोनों पक्षों ने लगा दिया है पूरा जोर भाजपा के लिए झामुमो की मजबूत किलेबंदी को तोड़ने का है बड़ा अवसर नमस्कार। आजाद सिपाही विशेष में आपका स्वागत है। मैं हूं राकेश सिंह। देश भर में लोकसभा चुनाव अब अंतिम दौर में पहुंच रहा है। झारखंड में अंतिम चरण के चुनाव में संथाल परगना की तीन सीटों, दुमका, राजमहल और गोड्डा में 1 जून को मतदान होगा। संथाल परगना की इन तीन सीटों का झारखंड की राजनीति में अलग ही महत्व है और कहा जाता है कि झारखंड की सत्ता की चाबी इन…
रामगढ़। जिले में बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले इंपॉसिबल गैंग का भंडाफोड़ हो गया है। पुलिस ने इस गैंग के पांच शातिर बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। इस संबंध में एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने शनिवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुजू ओपी क्षेत्र में दो अपराधी चोरी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में निकले हैं। इस सूचना के बाद तत्काल एसडीपीओ परमेश्वर प्रसाद के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने कुजू डायवर्सन के पास से चोरी…
रांची। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और गांडेय विधानसभा से उपचुनाव लड़ रहीं झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने संत फ्रांसिस स्कूल में मतदान किया। करीब 11 बजे अपने बेटे के साथ वह मतदान केंद्र पहुंचीं। आम लोगों की तरह कतार में लगकर उन्होंने अपनी बारी का इंतजार किया। इस दौरान उन्होंने मतदान करने के लिए लाइन में लगे लोगों के साथ बातचीत भी की। मतदान करने के बाद मीडिया को उन्होंने सबसे पहले अपने हाथ में लगी नीली स्याही दिखायी। इसके बाद विक्ट्री साइन भी दिखाया। कहा कि मेरे हाथ में लगी स्याही की ताकत से मैं…
रांची। भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ अपने पूरे परिवार के साथ वोट देने हेहल ओटीसी ग्राउंड स्थित वेयरहाउस मतदान केंद्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ना केवल मतदान किया, बल्कि जीत का दावा भी किया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए संजय सेठ ने कहा कि मतदान केंद्रों पर जिस तरह से भीड़ उमड़ रही है, उससे साफ लगता है कि रांची का वोटिंग प्रतिशत काफी अच्छा होगा। उन्होंने कहा कि मोदी की गारंटी इस चुनाव में चल रही है। क्योंकि उन्होंने धारा 370 हटाने और राम मंदिर बनवाकर जनता का दिल जीतने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जनता उनके साथ…
-लोडेड रिवाल्वर, जिंदा कारतूस और संगठन का पर्चा बरामद खूंटी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) के सक्रिय और विभिन्न मामलों में वांछित उग्रवादी संजय टोपनो उर्फ संजू टोपनो उर्फ सनातन टोपनो उर्फ मोटा( 38 ) को पुलिस ने शुक्रवार की शाम को जरियागढ़ थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक लोडेड रिवाल्वर, चार जिंदा कारतूस, पीएलएफआई संगठन का पर्चा और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह जानकारी तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ख्रिस्टोफर केरकेट्टा ने शनिवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। एसडीपीओ ने बताया कि एसपी…
धनबाद। लोकसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान में धनबाद स्थित गुरुनानक मध्य विद्यालय में बने मतदान केंद्र पर 105 वर्ष की एक बुजुर्ग महिला ने मतदान किया। वह प्लास्टिक के एक टेबल के सहारे बूथ पर पहुंची। वयोवृद्ध मबिवा सुमित्रा देवी शारीरिक रूप से लाचार और अकेले चलने में असमर्थ होने के बावजूद उनका मतदान के प्रति उत्साह देख लोग आश्चर्य चकित रह गए। उनके पुत्र सुजीत कुमार ने कहा कि उसकी मां शुरू से ही मतदान के प्रति जागरूक और उत्साहित रहती हैं। आज सुबह से ही वह मतदान केंद्र पर जाकर मतदान करने को लेकर काफी उत्साहित…
हजारीबाग। हजारीबाग संसदीय क्षेत्र से निर्दलीय (झापा) प्रत्याशी राजकुमार कुशवाहा उर्फ विजय कुशवाहा के दारू झुमरा स्थित घर पर सदर पुलिस ने छापेमारी कर लाखों का चोरी गया बोरिंग का सामान बरामद किया है। सदर पुलिस ने कार्रवाई के क्रम में पूर्व प्रत्याशी की बोरिंग कंपनी में कार्यरत कुछ कर्मचारियों को भी हिरासत में लिया है। हिरासत में लिये गये एक कर्मचारी ने चोरी में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। इसकी ही निशानदेही पर सदर पुलिस ने निर्दलीय प्रत्याशी के घर में छापेमारी के दौरान चोरी का लाखों का बोरिंग का सामान बरामद करने में सफलता हासिल की है।…