Author: sunil kumar prajapati

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजीत डोभाल ने भेंट की। उन्होंने मुख्यमंत्री से विभिन्न सम-सामयिक विषयों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री धामी से डोभाल की इस मुलाकात को सुरक्षा के साथ राज्य के विकास से भी जोड़कर देखा जा रहा है। उत्तराखंड सुरक्षा की दृष्टि से बहुत ही अहम है। इसकी अंतरराष्ट्रीय सीमा चीन, नेपाल से लगी हुई है। इससे पूर्व मुख्यमंत्री धामी ने अपने आवास के द्वार पर आकर एनएसए डोभाल का स्वागत किया और फिर उन्हें अपने साथ अतिथि कक्ष में ले गए और हालचाल जाना।

Read More

मोतिहारी।जिले के मधुबन थाना क्षेत्र में पुलिस ने 4 किलो 600 ग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते पकड़ीदयाल डीएसपी सुनील कुमार सिंह व मधुबन थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने गुरुवार को बताया कि वाहन जांच के दौरान उसे कृष्णानगर चौक के पास पैशन प्रो बाइक के साथ गांजा तस्कर सतीश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया।जो पिपरा गांव का निवासी है। उसके पास से 4 किलो 6 सौ ग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसका बाजार मूल्य करीब 60 हजार रुपये है। वह नेपाल से गांजा लेकर अपने घर पिपरा जा रहा था। अधिकारी…

Read More

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल इस समय आईपीएल में अपनी शानदार पारी के कारण सुर्खियों में हैं। गुजरात टाइटंस के लिए खेलने वाले शुभमन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में अर्धशतक लगाया था। शुभमन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। क्रिकेट के मैदान की शोभा बढ़ाने वाले शुभमन कई विज्ञापनों में भी नजर आ चुके हैं। शुभमन ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है। यह एक विज्ञापन के दौरान शूट किया गया वीडियो है। इस वीडियो में नजर आ रहा है कि शुभमन ने विज्ञापन के लिए अलग लुक रखा है। इस…

Read More

वाशिंगटन। भारत में अमेरिका के नवनियुक्त राजदूत एरिक गार्सेटी ने कहा है कि पूरी दुनिया के भविष्य के लिए भारत-अमेरिका संबंध बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा है कि दोनों देश कई मुद्दों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं और इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ। अमेरिकी संसद में इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रो खन्ना और माइकल वाल्ट्ज द्वारा आयोजित यूएस-इंडिया समिट में भारतीय मूल के अमेरिकी नागरिकों को संबोधित करते हुए एरिक गार्सेटी ने कहा कि हमारा संबंध दुनिया के भविष्य के लिए बेहद अहम है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि भारत और…

Read More

-रूस और चीन की नजदीकियां देखते हुए भारत को बनानी होगी रणनीति वाशिंगटन। पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि भारत और रूस के रिश्तों पर अमेरिका को रणनीतिक धैर्य दिखाना होगा। यहां आयोजित भारत-अमेरिका शिखर सम्मेलन के दौरान उन्होंने कहा कि भारत इस मामले में सही दिशा में आगे बढ़ रहा है। जिम मैटिस ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले के बाद भारत ने कभी इस हमले का समर्थन नहीं किया है। इन स्थितियों में भारत और रूस के रिश्ते के बीच अमेरिका को रणनीतिक धैर्य दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका…

Read More

बिहार ले जा रहे थे भारी मात्रा में नकली शराब का खेप, नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ आजाद सिपाही, संवाददाता चतरा | अवैध शराब माफियाओं के विरुद्ध पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बिहार-झारखंड सीमा पर स्थित जिले के हंटरगंज थाना क्षेत्र से करीब 10 लाख रुपये का अवैध नकली जहरीली शराब का खेप पुलिस ने जप्त किया। एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर हंटरगंज इंस्पेक्टर प्रमोद पांडेय के नेतृत्व में गठित पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। थाना क्षेत्र के जबड़ा और जजलो गांव में पुलिस ने की कार्रवाई। भीम यादव,…

Read More

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में नगर निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष व कैंट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे दिलप्रीत सिंह गुरुवार को अपने कई साथियों के साथ भाजपा में शामिल हो गये। वहीं सरोजनीनगर से सपा से जिला पंचायत सदस्य रहीं पलक रावत ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के वरिष्ठ नेता व उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश कार्यालय में उन्हें भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराकर शामिल कराया। इस मौके पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूरी तरह से ख़त्म हो चुकी है।…

Read More

रांची। झारखंड कैबिनेट की बैठक आज यानी शुक्रवार को शाम चार बजे से होगी। इसमें एक मई से राज्य में शराब कैसे बिकेगी, इस पर चर्चा होगी और कुछ फैसला होने की संभावना है। कैबिनेट में चार प्रतिशत डीए बढ़ाने, कई विभागों की नियुक्ति नियमावली में संशोधन और छह सड़क परियोजनाओं का भी प्रस्ताव आ सकता है। उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2022-23 में राज्य में शराब बेचने के लिए चयनित प्लेसमेंट एजेंसी की कार्य अवधि 30 अप्रैल को समाप्त हो जायेगी। नयी एजेंसी को एक मई से शराब बेचना है। झारखंड राज्य बेवरेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) ने उत्पाद विभाग…

Read More

रांची। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ)ने टिकटों की कालाबाजारी कर रहे दो लोगों को गिरफ्तार किया है। रांची मंडल में रेल टिकटों की कालाबाजारी के लिए अभियान चलाए जा रहे। इसी क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर आरपीएफ हटिया और अपराध शाखा रांची की संयुक्त टीम ने नामकुम स्थित आरएस ऑनलाइन शॉप में रेल टिकटों की अवैध कालाबाजारी को लेकर छापामारी की । छापेमारी के दौरान दुकान से तीन लाइव और आठ पुराने अवैध ई टिकट बरामद किए गए। बरामद टिकट की कीमत 14,700 रुपये था। असिस्टेंट सिक्योरिटी कमिश्नर आरपीएफ पवन कुमार ने गुरुवार को बताया कि पूछताछ के क्रम…

Read More

रांची। राज्य के 14 जिलों में 15 स्थानों पर हेल्थ सेंटर, डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर, नर्सिंग कॉलेज और क्रिटिकल केयर हॉस्पिटल बनाए जाएंगे। इसके निर्माण के लिये राज्य सरकार करीब 217 करोड़ 60 लाख रुपये खर्च करेगी। राज्य सरकार साहिबगंज के उधवा ब्लॉक, गोड्डा के बसंतराय और लातेहार के बालूमाथ में कम्युनिटी हेल्थ सेंटर का निर्माण कराने जा रही है। वहीं लोहरदगा, कोडरमा, गुमला और साहिबगंज में डिस्ट्रीक अर्ली इंटरवेंशन सेंटर बनाया जायेगा। इसके अलावा चांडिल के सब डिविजनल हॉस्पिटल का पुनर्निर्माण किया जायेगा। जबकि पलामू, दुमका और हजारीबाग में बीएससी नर्सिंग कॉलेज और हॉस्टल का निर्माण होगा। गिरिडीह के…

Read More

आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जेसन…

Read More