Author: sunil kumar prajapati

आईपीएल 2023 के 36वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से था। यह मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 200 रन बनाए। जवाब में बैंगलोर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 179 रन ही बना सकी। कोलकाता ने बैंगलोर को 21 रन से हराया आईपीएल 2023 के 36वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया है। बेंगलुरु के…

Read More

-क्वाड लीडर्स समिट में जापानी व ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री भी होंगे साथ वाशिंगटन। अगले माह 24 मई को ऑस्ट्रेलिया में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मुलाकात होगी। सिडनी में आयोजित क्वाड लीडर्स समिट मे उनके साथ जापानी प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो और ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बनीस भी होंगे। क्वाड चार देशों, भारत, जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का प्रमुख रणनीतिक मंच है। इसका प्राथमिक उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों को किसी भी प्रभाव से मुक्त रखने के लिए प्रभावी रणनीति विकसित करना है। व्हाइट हाउस ने कहा है क्वाड लीडर्स समिट में चारों देशों के नेता…

Read More

पोखरा। सिमू दास और फूला सरेन के नाबाद अर्धशतकों की मदद से भारत ने नेत्रहीन महिला द्विपक्षीय श्रृंखला के दूसरे मैच में नेपाल को 9 विकेट से हराकर पांच मैचों की श्रृंखला में 1-1 से बराबरी कर ली। नेपाल के कल पहला मैच जीता था। इस मैच में भारत की कप्तान सुषमा पटेल ने टॉस जीता और क्षेत्ररक्षण करने का विकल्प चुना। फूला सरेन ने दूसरे ओवर में गीता पौडेल को आउट किया और पिछले मैच की शतकवीर बिनीता पुन तीसरे ओवर में रन आउट हो गईं जिससे नेपाल का स्कोर 2 विकेट पर 24 रन हो गया। गंगा ने…

Read More

—वाराणसी स्मार्ट सिटी ने अबतक 10 अरब से ज्यादा के प्रोजेक्ट किए पूरे — हर योजना की खुद मॉनीटरिंग कर रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वाराणसी। दुनिया की सबसे प्राचीन जीवंत अड़भंगी नगरी काशी अब अपनी प्राचीनता के लिए जानी जाती है। वहीं, अब आधुनिकता के लिए भी विश्व में लोग इसे पहचानने लगे हैं। काशी अपने मूल स्वरूप को समेटे हुए आधुनिकता के साथ तालमेल करते हुए दिनोंदिन स्मार्ट होती जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा निर्देशन में काशी को स्मार्ट बनाने के लिए तथा यहां मूलभूत सुविधाओं में सुधार करते हुए एडवांस टेक्नोलॉजी से…

Read More

मशहूर मलयालम अभिनेता और कॉमेडियन मामुकोया का बुधवार को निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। उन्हें केरल के कोझिकोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मृत्यु के बाद सोशल मीडिया के जरिए लोग अपनी संवेदना व्यक्त कर रहे है। अनुभवी मलयालम अभिनेता मामुकोया ने चार दशक से अधिक के करियर में 400 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है

Read More

मुंबई। भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव, मेघाश्री और माही श्रीवास्तव के अभिनय से सजी भोजपुरी फिल्म संघर्ष-2 के ट्रेलर को दर्शकों ने 12 घंटे में 3 मिलियन से ज्यादा बार देखा है। यानि ट्रेलर को 30 लाख से ज्यादा व्यूज और 1.3 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इस ट्रेलर में खेसारी का एक्शन और एक-एक डायलॉग दर्शकों को दीवाना बनाने के लिए काफी है। मेघाश्री का गृहिणी वाला लुक और माही श्रीवास्तव का पुलिस ऑफिसर वाला रोल कमाल के हैं। देशभक्ति से परिपूर्ण वर्ल्डवाइड चैनल एंड जितेंद्र गुलाटी प्रस्तुत भोजपुरी संघर्ष-2 खेसारी लाल यादव की अब…

Read More

-भाजपा नेताओं का करीबी बताकर उसने कई लोगों से की करोड़ों ठगी लखनऊ। उत्तर प्रदेश की स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) की टीम ने विभूतिखंड से संजय शेरपुरिया को गिरफ्तार किया है। वह खुद को भाजपा नेताओं का करीबी बताकर कई लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। संजय की ठगी की रकम कई सौ करोड़ रुपये है। यूपी एसटीएफ से मिली प्रारंभिक जानकारी में अभी तक यही पता चला है कि विभूतिखंड के पॉश इलाके से करोड़ों की ठगी करने वाले संजय शेरपुरिया को गिरफ्तार किया गया है। उसने कई बड़े-बड़े भाजपा नेताओं के साथ फोटो खिंचवाई है। इन्हीं फोटो…

Read More

जयपुर। करीब 15 दिन पहले शुरू हुई अजमेर -दिल्ली कैंट वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हुई पथराव की घटनाओं ने अधिकारियों की चिंता बढ़ा दी है। इस ट्रेन पर गुजरे सात दिन में तीन बार पथराव हो चुका है। रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक समाजकंटकों ने रविवार और सोमवार को वंदेभारत को निशाना बनाया।ट्रेन दिल्ली से जयपुर आ रही थी। शाम साढ़े छह से सात बजे के बीच इस ट्रेन पर पालम और गुरुग्राम स्टेशन के समीप पथराव हुआ। पथराव से तीनों बार वंदेभारत के कोच संख्या सी 4 और सी 5 में एक-एक विंडो के कांच टूटे हैं। अधिकारियों का…

Read More

नई दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना के 9,629 नए मरीज सामने आए हैं। इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमित 19 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 11,967 मरीज स्वस्थ हुए। अब तक 4,43,23,045 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रिकवरी रेट 98.67 प्रतिशत है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के बुधवार को जारी आंकड़े के अनुसार फिलहाल देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 61,013 हो गई है, जबकि दैनिक संक्रमण दर 5.38 प्रतिशत है। टीकाकरण की बात करें तो पिछले 24 घंटे में 5,407 खुराक दी गई हैं। वहीं, देश में अबतक कोरोना से बचाव के…

Read More

लखनऊ। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक जताया है। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और बसपा सुप्रीमो मायावती ने भी ट्वीट कर शोक जताया। प्रकाश सिंह बादल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वह माटी के लाल थे और हमेशा अपनी जड़ों से जुड़े रहे। सिंह ने कहा कि प्रकाश सिंह बादल एक कद्दावर राजनेता थे, जिन्होंने कई दशकों तक पंजाब की राजनीति में महत्वपर्ण भूमिका निभाई। अपने लंबे राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में…

Read More

रांची। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और शिरोमणि अकाली दल (बादल) के संरक्षक प्रकाश सिंह बादल के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने शोक संदेश में कहा कि देश और पंजाब ने अपना एक संघर्षशील नेता खो दिया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल सुखबीर सिंह बादल और उनके परिवारजनों को दुख की यह विकट घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करे।

Read More