Author: sunil kumar prajapati

नई दिल्ली। एचडीएफसी बैंक के अध्यक्ष और आर्थिक मामलों के पूर्व सचिव अतनु चक्रवर्ती ने बुधवार को कहा कि मजबूत खपत और निर्यात के दम पर भारत 2050 तक 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की उम्मीद है। अतनु चक्रवर्ती ने यहां एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि अगर मौजूदा गति जारी रही, तो भारत 2050 तक 30,000 अरब यानी 30 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय 21,000 अमेरिकी डॉलर होगी। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थानों ने इस साल भारत की आर्थिक वृद्धि दर करीब…

Read More

– निवेशकों को 1 दिन में 2 लाख करोड़ का मुनाफा नई दिल्ली | मजबूत ग्लोबल सेंटिमेंट्स के कारण घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन बढ़त बना कर बंद होने में सफल रहा। आज की तेजी के कारण निफ्टी 19,800 अंक के पार पहुंचने में सफल रहा। आज कारोबार की शुरुआत भी मजबूती के साथ हुई। हालांकि दिन के कारोबार के दौरान कई बार मुनाफावसूली के कारण बिकवाली का झटका भी लगता रहा। लेकिन पॉजिटिव सेंटिमेंट्स के कारण लिवाल लगातार बाजार पर हावी बने रहे। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.60 प्रतिशत और निफ्टी 0.62 प्रतिशत की…

Read More

नई दिल्ली। हॉकी इंडिया ने बुधवार को 20 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की जो 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाली प्रतिष्ठित झारखंड महिला एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी रांची 2023 में शिरकत करेगी। भारत, जिसने हाल ही में 19वें एशियाई खेलों हांगझू 2022 में कांस्य पदक जीता था, टूर्नामेंट में जापान, चीन, कोरिया, मलेशिया और थाईलैंड के साथ प्रतिस्पर्धा करेगा। सविता टूर्नामेंट में भारतीय महिला हॉकी टीम का नेतृत्व करेंगी और दीप ग्रेस एक्का उपकप्तान होंगी। भारत टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत शुक्रवार, 27 अक्टूबर 2023 को थाईलैंड के खिलाफ करेगा, और उसके बाद शनिवार, 28…

Read More

नई दिल्ली। वेदांता दिल्ली हाफ मैराथन के 18वें संस्करण के प्रमोटर प्रोकैम इंटरनेशनल ने रविवार, 15 अक्टूबर को रेस में हिस्सा लेने वाले 35,000 से अधिक प्रतिभागियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं और रूट सहित अन्य व्यवस्थाओं की रूपरेखा तैयार की। आयोजकों ने मंगलवार शाम जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस में उक्त जानकारी दी। ह्यू जोन्स (महासचिव एआईएमएस और रेस निदेशक, वीडीएचएम 2023) ने इस अवसर पर कहा, “हम उस बिंदु पर आ गए हैं जहां नए कोर्स बिल्कुल ठीक काम कर रहे हैं, और वास्तव में शायद पहले की स्थिति से थोड़ा बेहतर है। यह थोड़ा तेज…

Read More

देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में जिला जल स्वच्छता मिशन की बैठक हुई। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिला जल स्वच्छता मिशन के अन्तर्गत संचालित कार्यों को दिसम्बर 2023 तक पूर्ण कर लिया जाए। उन्होंने योजनाओं को पूर्ण करने में राजस्व एवं वन विभाग से सम्बन्धित प्रकरणों पर विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय करते हुए निस्तारण करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने योजनाओं में भूमि सम्बन्धी प्रकरण पर राजस्व विभाग और वन सम्बन्धी प्रकरणों में वन विभाग से समन्वय करते हुए योजनाओं को पूर्ण करने के निर्देश जल संस्थान…

Read More

नई दिल्ली। व्यापारियों के संगठन कन्फेडरेशेन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने ई-कॉमर्स नीति तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के तहत नियमों को लागू करने में अत्यधिक विलंब को लेकर निराशा व्यक्त की है। कैट ने इस संबंध में केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल को पत्र लिखा है। कारोबारी संगठन कैट ने बुधवार को वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री को लिखे पत्र में कहा कि नीति एवं नियमों का अभाव देश के खुदरा व्यापार के लिए धीमे जहर की तरह काम कर रहा है। इस स्थिति का फायदा उठाकर अमेजन और फ्लिपकार्ट जैसी विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों को मनमानी करने का…

Read More

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने चालू वित्त वर्ष के लिए भारत की विकास दर के अनुमान को बढ़ाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। हालांकि एजेंसी ने जुलाई में 2023-24 के लिए 6.1 प्रतिशत विकास दर रहने का अनुमान लगाया था। इस पर भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता डॉ. सैयद जफर इस्लाम ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती और तेजी से बढ़ रही। देशों की अर्थव्यवस्था का विश्लेषण और ट्रैकिंग करने वाली संस्था आईएमएफ ने भी इस बात की आज तस्दीक कर दी है। जफर इस्लाम ने बुधवार…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने तंजानिया के राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन से मुलाकात की। राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन सत्तारूढ़ पार्टी सीसीएम की अध्यक्ष भी हैं। बुधवार को जेपी नड्डा ने एक्स पर जानकारी साझा करते हुए कहा कि मुलाकात के दौरान दोनों नेताओं ने अपने-अपने राजनीतिक दलों के कामकाज और पार्टी-दर-पार्टी संपर्क बढ़ाने के भविष्य के कदमों पर चर्चा की। उल्लेखनीय है कि तंजानिया की राष्ट्रपति सामिया सुलुहु हसन आठ अक्टूबर से तीन दिवसीय भारत यात्रा पर हैं।

Read More

रांची। शारदीय नवरात्र में इस वर्ष मां दुर्गा का आगमन हाथी और वापसी मुर्गे पर होगी। देवी का आगमन आश्विन शुक्ल प्रतिपदा तिथि पर 15 अक्टूबर को होगा और विदाई दशमी तिथि पर 24 अक्टूबर को होगी। इस वर्ष नवरात्र पूरे नौ दिन के होंगे। चित्रा नक्षत्र और वैधृति योग के युग्म संयोग में कलश स्थापना होगी। संधि पूजा अष्टमी तिथि को संध्या 5:25 बजे होगी। इस बार माता का आगमन हाथी पर हो रहा है, जबकि गमन चरणायुद्ध यानी मुर्गा पर होगा। हाथी पर आगमन का फल वृष्टि देने वाला यानी बारिश की संभावना वाला है। जबकि मुर्गा पर…

Read More

रांची। राजधानी रांची में दुर्गा पूजा पंडालों में निर्बाध बिजली आपूर्ति को लेकर विद्युत विभाग जोर-शोर से लगा है। पंडालों में 24 घंटे बिजली मुहैया कराने के लिए पिछले दिनों रांची के उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा ने बिजली विभाग के पदाधिकारियों को दिशा-निर्देश भी दिया था। इस संबंध में बुधवार को रांची क्षेत्र के बिजली विभाग के जीएम पीके श्रीवास्तव ने बताया कि बिजली विभाग की तरफ से दुर्गा पूजा के मौके पर बन रहे पंडालों में बिजली बहाल करने को लेकर पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। वर्तमान में रांची जिले का पूरा लोड लगभग 300 से 350 मेगावाट…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी का समन देने के खिलाफ दायर याचिका पर बुधवार को सुनवाई हुई। चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र और जस्टिस आनंद सेन की बेंच के सामने मुख्यमंत्री की ओर से वरीय अधिवक्ता पी चिदंबरम और अधिवक्ता पियूष चित्रेश ने पक्ष रखा। बहस के दौरान मुख्यमंत्री की ओर से कहा गया कि मेरे खिलाफ कोई आपराधिक मामला नहीं है। न ही ईडी ने कोई प्राथमिकी दर्ज की है। एजेंसी मुख्यमंत्री को गवाह के रूप में बुला रही है या फिर आरोपित के रूप में, यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। इसलिए ईडी…

Read More