Author: sunil kumar prajapati

नई दिल्ली। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड कोंगकल संगमा ने शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्रपति भवन के अनुसार, मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड कोंगकल संगमा ने उपमुख्यमंत्री प्रेस्टोन त्यनसोंग के साथ राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। उल्लेखनीय है कि कोनराड कोंगकल संगमा ने सात मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में लगातार दूसरी बार मेघालय के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी।

Read More

देश-दुनिया के इतिहास में 12 मार्च की तारीख तमाम अहम कारणों से दर्ज है। 1930 में शुरू हुआ दांडी मार्च भी इसमें शामिल है। इस मार्च को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम का अहम पड़ाव माना जाता है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने इसी साल 12 मार्च को अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम से नमक सत्याग्रह के लिए दांडी यात्रा शुरू की थी। इस मार्च के जरिए बापू ने अंग्रेजों के बनाए नमक कानून को तोड़कर उस सत्ता को चुनौती दी जिसके बारे में कहा जाता था कि उसके साम्राज्य का सूरज कभी नहीं डूबता है। इस आंदोलन के माध्यम से महात्मा गांधी ने…

Read More

रांची। हेमंत सोरेन कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को बुलायी गयी है। इस संबंध में शनिवार को मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। जारी अधिसूचना के मुताबिक कैबिनेट की बैठक 15 मार्च को शाम पांच बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित कैबिनेट कार्यालय में होगी।

Read More

रांची। राज्य में मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होने वाली है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) की ओर से परीक्षा की तमाम तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं। इस साल की परीक्षा राज्यभर में बनाए गए 14 सौ केंद्रों में ली जाएगी। परीक्षार्थियों को एडमिट कार्ड उनके स्कूल, कॉलेजों से दिए जा चुके हैं। परीक्षा आयोजन को लेकर जैक की ओर से सभी जिलों और परीक्षार्थियों के दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जैक ने 24 मार्च को होने वाली मैट्रिक और इंटर की परीक्षा में बदलाव किया है। यह बदलाव सरहुल पर्व को लेकर किया गया…

Read More

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह से भेंट कर माह मार्च-2023 के लिए उत्तराखंड राज्य को केन्द्रीय पूल से 300 मेगावाट अतिरिक्त विद्युत प्रदान करने पर धन्यवाद दिया। इस दौरान मुख्यमंत्री के अनुरोध पर केंद्रीय मंत्री ने राज्य को सहयोग का आश्वासन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पर्यावरणीय कारणों से राज्य में निर्माणाधीन जल विद्युत परियोजनाओं के निर्माण में विलम्ब और इनके न्यायालयों में विचाराधीन होने के फलस्वरूप विद्युत मांग के सापेक्ष विद्युत उपलब्धता में कमी है। इसके अतिरिक्त प्रदेश में बेस लोड के लिए तापीय…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को हाल में तुर्कीये और सीरिया में भूकंप के बाद भारत की तरफ से भेजी गई मदद और बचाव दल के प्रयासों पर कहा दुनिया ने भारत के आपदा प्रबंधन प्रयासों की भूमिका को पहचाना और सराहा है। उन्होंने आपदा जोखिम में कमी के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी के उपयोग को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता पर बल दिया है। प्रधानमंत्री ने विज्ञान भवन में राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण प्लेटफार्म (एनपीडीआरआर) के तीसरे सत्र का उद्घाटन किया। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी उपस्थित थे। इस मौके…

Read More

जयपुर/बाड़मेर। बाड़मेर जिले के बालोतरा थाना पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर व्हाट्सएप पर ग्राहकों को लिंक और आईडी- पासवर्ड भेज कर मास्टर आईडी के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा खिलवाते दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके पास मिले दो मोबाइल में 2 करोड़ 37 लाख 15 हजार रुपये का क्रेडिट बैलेंस एवं हिसाब किताब मिला है। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि बालोतरा थाना पुलिस ने मास्टर आईडी के जरिए क्रिकेट मैच पर सट्टा वाले आरोपित मोहनलाल प्रजापत (32) निवासी किटनोद एवं हरी माली निवासी बालोतरा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने समदड़ी रोड पर…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना के लिए हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) से छह डोर्नियर-228 विमान खरीदे जायेंगे। रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को एचएएल के साथ 667 करोड़ रुपये की लागत वाले इस सौदे के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए। इस विमान का उपयोग वायु सेना ट्रांसपोर्ट रोल और परिवहन पायलटों को प्रशिक्षण देने के लिए करेगी। छह विमानों के शामिल होने से सीमावर्ती दूर-दराज के इलाकों में भारतीय वायुसेना की परिचालन क्षमता में और इजाफा होगा। भारतीय वायु सेना के बेड़े में हल्के यूटिलिटी विमान डोर्नियर-228 औपचारिक तौर से जनवरी, 2020 में शामिल किये गए थे। तत्कालीन वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया…

Read More

मीरजापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार की शाम लगभग चार बजे मां विन्ध्यवासिनी धाम पहुंचे। मंदिर पहुंचकर उन्होंने मां विंध्यवासिनी का चरणपूजन किया। गर्भगृह में उपस्थित मंदिर के पुजारियों ने पूजन संपन्न कराया। मुख्यमंत्री ने दर्शनोपरांत मंदिर के पूरब तरफ परिक्रमा पथ पर इलेक्ट्रिक कार को हरी झंडी दिखाई। यह छह सीटर कार वृद्ध एवं दिव्यांग दर्शनार्थियों को वाहन स्टैंड से मंदिर तक पहुंचाने व वापस पहुंचाने का कार्य करेगी। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने उन्हें कोरिडोर की डिजाइन आदि की जानकारी उपलब्ध कराई। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एडीजी जोन रामकुमार, मंडलायुक्त मुथुकुमार स्वामी बी, जिलाधिकारी दिव्या मित्तल व पुलिस अधीक्षक संतोष…

Read More

मेरठ। मेरठ में 11 से 13 मार्च तक आयुर्वेद महाकुंभ का आयोजन जा रहा है। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में आयोजित महाकुंभ में देश के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाग लेंगे। इस महाकुंभ में तीन दिन तक लोगों का निःशुल्क उपचार किया जाएगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के नेताजी सुभाषचन्द्र बोस प्रेक्षागृह में तीन दिन होने वाले आयुर्वेद महाकुंभ में विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इस महाकुंभ में प्रसिद्ध कंपनियों के अलावा प्रदेश भर से औषधि निर्माताभाग लेंगे। विभिन्न स्टाल लगाने के साथ ही ज्ञानवर्धक गोष्ठियों का आयोजन होगा। राज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी…

Read More

सनी देओल और अमीषा पटेल जल्द ही ‘गदर-एक प्रेम कथा’ के सीक्वल में तारा सिंह और सकीना के रूप में वापसी करेंगे। फिल्म के प्रमोशन के लिए फिल्म के प्रमुख सितारों ने हाल ही में ज़ी-सिने अवार्ड्स में शिरकत की। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक प्रोमो में सनी और अमीषा मशहूर गाने ‘उड़ जा काले कावा’ पर रोमांस कर रहे हैं। ज़ी सिने अवार्ड्स ने इसका प्रोमो लांच किया है। प्रोमो में सनी देओल शर्माते हुए कहते है, ”इतने सारे लोगो के सामने ये सब करना, जरा अजीब सा लगता है।” प्रोमो का अंत सनी देओल के ‘हिंदुस्तान…

Read More