Author: sunil kumar prajapati

अहमदाबाद। सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा और कैमरुन ग्रीन की शतकीय पारियों की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने यहां बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के तहत खेले जा रहे चौथे और अंतिम टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए। ख्वाजा ने 180 और ग्रीन ने 114 रन बनाए। इन दोनों के अलावा टॉड मर्फी ने 41, स्टीव स्मिथ ने 38, ट्रैविस हेड ने 32 और नाथन ल्योन ने 34 रन बनाए। भारत की तरफ से रविचंद्रन अश्विन ने 6 विकेट लिए। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम को सलामी बल्लेबाज ट्रैविस हेड और उस्मान ख्वाजा…

Read More

नई दिल्ली। केन्या के सर्वोच्च न्यायालय की मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति मार्था के कूमे, ईजीएच के नेतृत्व में सर्वोच्च न्यायालय के एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को यहां राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।  राष्ट्रपति भवन में प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि केन्या एक ऐसा देश है जिसके साथ भारत के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। भारत को केन्या का विकास भागीदार होने पर गर्व है। भारत केन्या की नई सरकार के साथ उच्च स्तरीय राजनीतिक जुड़ाव की परंपरा को बनाए रखने के लिए उत्सुक है। दोनों देशों को द्विपक्षीय व्यापार संबंधों को और…

Read More

मुंबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के नए सीजन से तीन हफ्ते पहले मुंबई इंडियंस ने शुक्रवार को अपनी नई जर्सी का अनावरण किया। शांतनु और निखिल की जोड़ी द्वारा डिजाइन की गई नई जर्सी में ब्लू और गोल्ड कलर का मिश्रण है। पहली बार, नई जर्सी खरीदने वाले प्रशंसकों को अपनी पसंद के नंबरों के साथ पीछे अपना नाम लिखवाकर इसे निजीकृत करने का मौका मिलेगा। अनावरण पर मुंबई इंडियंस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हमारी टीम की जर्सी मुंबई इंडियंस के लोकाचार का प्रतिबिंब है। वर्षों से, मुंबई इंडियंस कई आकांक्षाओं का घर रही है जो प्रेरक कहानियों के…

Read More

मुंबई। यूनीलेजर वेंचर्स प्रा. लिमिटेड के स्वामित्व वाली प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) फ्रैंचाइजी यू मुंबा ने सुहैल चंडोक को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त किया है। चंडोक यू मुंबा फ्रेंचाइजी के प्रबंधन और विकास की देखरेख करेंगे। खेलों की तीन पीढ़ियों से जुड़े सुहैल भारत और विदेशों में खेल और मनोरंजन की दुनिया में एक दशक से अधिक का अनुभव लेकर आए हैं। एक पेशेवर क्रिकेटर से लेकर भारत के प्रमुख चेहरों और खेल की आवाज़ों में से एक होने के नाते, चंडोक एक सफल खेल उद्यमी हैं और उन्होंने पिछले एक दशक में कबड्डी के विकास में…

Read More

उत्तर 24 परगना। अवैध तरीके से सौंदर्य के सामान को भारत से बांग्लादेश जाने के आरोप में तीन यात्रियों को गिरफ्तार किया गया है। घटना पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिला के आईपीसी पेट्रापोल की है। शुक्रवार को बीएसएफ की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक सुरक्षा बल के जवानों ने सूचना के आधार पर अंतरराष्ट्रीय सीमा पर स्थित यात्री गेट के सामने तलाशी अभियान चलाया। इसी दौरान बीएसएफ के जवानों को भारत से बांग्लादेश जा रहे तीन यात्रियों पर संदेह हुआ। संदेह के आधार पर जब उनकी और उनके सामानों की तलाशी ली गई तो उनके बैग…

Read More

नई दिल्ली। विद्युत मंत्रालय ने पीक डिमांड सीजन के दौरान सभी उपलब्ध बिजली क्षमताओं के उपयोग के लिए एक अलग ‘हाई प्राइस डे अहेड मार्केट और सरप्लस पावर पोर्टल’ (पीयूएसएचपी) लांच किया है। केंद्रीय विद्युत मंत्री आरके सिंह ने कल नई दिल्ली में एक वर्चुअल समारोह में राज्य सरकारों और बिजली क्षेत्र के 200 से अधिक हितधारकों की उपस्थिति में पोर्टल का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि गर्मी के महीनों के दौरान पर्याप्त बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने की रणनीति के हिस्से के तौर पर पोर्टल को लांच किया गया है। साथ ही यह सुनिश्चित किया गया है कि उचित…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को देश की पहली महिला शिक्षिका व महान समाज सेविका सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि सावित्रीबाई फुले के संघर्ष को सम्मान देने के लिए राज्य सरकार की ओर से किशोरी समृद्धि योजना शुरू की गयी है। आज झारखंड की 6 लाख 51 हजार से अधिक किशोरियों को योजना का लाभ मिल रहा है।मुख्यमंत्री ने सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि |

Read More

रांची। भारत में राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है। इसको लेकर रांची रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को लोहरदगा टोरी एक्सप्रेस ट्रेन की जिम्मेदारी पूर्ण रूप से महिलाओं को दी गई। ट्रेन की सुरक्षा में तैनात रेलवे पुलिसकर्मी, रेलवे चालक, ट्रेन मैनेजर, टिकट कलेक्टर के साथ ट्रेन में तैनात गुड्स गार्ड्स के रूप में सभी कर्मचारी महिला ही कार्यरत रहीं। रेलवे की सीनियर डीओएम श्रेया सिंह ने लोहरदगा टोरी एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। श्रेया सिंह ने बताया कि राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह सिर्फ मनाने का अवसर नहीं है, बल्कि इसको धरातल पर लाने की आवश्यकता है।…

Read More

बर्लिन। जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के एक चर्च में हुई गोलीबारी में सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत गंभीर है। जानकारी के मुताबिक जर्मनी के हैम्बर्ग शहर के अलस्टरडॉर्फ क्षेत्र के ग्रॉस बोरस्टेल जिले में डेलबोगे स्ट्रीट में स्थित यहोवा विटनेस चर्च में देर शाम अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट गूंज उठी। अचानक हुई गोलीबारी से वहां अफरातफरी मच गई। इस आपाधापी में मौके पर ही सात लोगों की मौत हो गई। कई लोग घायल हो गए, जिनमें से आठ गंभीर बताए जा रहे हैं।…

Read More

साहिबगंज। साहिबगंज के रिफ्यूजी कॉलोनी स्थित रेलवे मार्शल यार्ड पर खड़ी ट्रेन की खाली बोगी में आग लग गई। देखते ही देखते आग की बड़ी-बड़ी लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। घटना कि सूचना मिलते ही रेल अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। स्टेशन मास्टर राजेंद्र पासवान सहित अन्य अधिकारियों ने दो रेल डिब्बों को जलती हुई बोगी से अलग करवाया। रेलवे के अनुसार, आग लगने की सूचना पर तत्काल अग्निशमन वाहन घटनास्थल में पहुंच कर अग्निशमन पदाधिकारी मनोज कुमार शुक्ला के नेतृत्व में आग…

Read More

हजारीबाग। जिले के बरही स्थित लाटी में बुधवार देर रात दो गुटों में हिंसक झड़प हो गई। इसमें बरही के एसडीपीओ नाजिर अख्तर समेत कई पुलिसकर्मियों के अलावा दोनों पक्षों के 10 लोग घायल हो गए। मामले को शांत करने के लिए पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। जैप के जवान को गांव में उतारा गया। गुरुवार को भी पूरा क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील रहा। फिलहाल, अघोषित कर्फ्यू जैसा माहौल है। हालांकि, स्थिति नियंत्रण में है। एक युवक विक्की ओझा को गिरफ्तार किया गया है। घटनास्थल से एक देसी कट्टा और कुछ आग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया है। बताया जाता…

Read More