Author: Editorial .

बसिया। प्रखंड के लुंगटु खास गांव में चार महीना से बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से स्थानीय ग्रामीण समेत छात्र-छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे दुखद पहलू है कि यहां के बच्चे वर्तमान विधायक मद से लगायी गयी सोलर लाइट के नीचे ठंड और ओस में बैठ कर पढ़ने को मजबूर हैं। इस संबंध में युवा समाजसेवी संतोष तिर्की ने बताया कि गांव के बच्चे बिजली ट्रांसफार्मर खराब होने से खुले आसमान में बैठ कर पढ़ने को मजबूर हंै, जिससे उनकी तबीयत खराब होने की संभावना बनी हुई है, लेकिन इस पर किसी भी राजनीतिक, प्रशासनिक…

Read More

कुडू। कुडू थाना क्षेत्र की एक लड़की के साथ पहले फेसबुक पर प्यार और फिर किडनैप कर दो दिनों तक दुष्कर्म करने के आरोपी लातेहार जिले के मनिका थाना अंतर्गत डोकी गांव निवासी स्व चंचल सिंह उर्फ गोबिंद सिंह उर्फ कर्मदेव सिंह के पुत्र आर्यन सिंह उर्फ संतोष सिंह 21 वर्ष को कुडू पुलिस ने उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि आर्यन उर्फ संतोष ने कुडू थाना क्षेत्र की एक लड़की से पहले फेसबुक पर दोस्ती की। इसके बाद दोनों प्यार में पड़ गये। मोबाइल पर पिछले एक वर्षों से बात करते रहे। फिर…

Read More

टाटीझरिया। भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर बड़कागांव विधायक पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बड़कागांव क्षेत्र में भूमाफियाओं द्वारा जमीन हड़पने की नीति लगातार चल रही है। जिसका यह प्रत्यक्ष प्रमाण है कि पिछले दिनों प्रशासन द्वारा सरकारी जमीन पर बनाये गये चारदीवारी को ध्वस्त किया गया। उक्त चारदीवारी बड़कागांव विधायक का था। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद और पूर्व विधायक योगेंद्र साव ने इस प्रकार के कारगुजारियां के लिए प्रसिद्ध हैं। कहा कि हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा का कार्यकाल बिलकुल स्वच्छ है। ये किसी प्रकार के भ्रष्टाचार से कोसो दूर…

Read More

चितरपुर | सीसीएल रजरप्पा क्षेत्र के बेस वर्कशॉप के पीछे एक नंबर डिपू के पास झाड़ियों में चोरों  द्वारा छुपाया गया तीन बंडल अल्मुनियम तार बरामद किया गया है। जानकारी के अनुसार चोरों द्वारा पहले से ही अल्मुनियम तार को काटकर झाड़ियों में छुपाया गया था। जिसे चोर मौका मिलते ही चुराने का फिराक में थे। इस बीच शनिवार को महिला होमगार्ड के जवानों ने अपनी ड्यूटी के दौरान छानबीन किया तो झाड़ियों के पीछे तीन बंडल अल्मुनियम तार मिला। जिसकी सूचना तुरंत ही सीसीएल के सुरक्षाकर्मी एएसएसआई रामचंद्र पासवान को दिया गया। सूचना मिलते ही सीसीएल के सुरक्षाकर्मी के…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। सरकार ने शनिवार को कई आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। सरकार ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत रांची के उपायुक्त छवि रंजन को स्थानांतरित करते हुए समाज कल्याण का निदेशक बनाया गया है। साथ ही उन्हें सामाजिक सुरक्षा निदेशक का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। वहीं, पर्यटन निदेशक राहुल कुमार सिन्हा को रांची जिला का दंडाधिकारी एवं उपायुक्त नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। बता दें कि राहुल कुमार सिन्हा डीसीसी भी रह चुके हैं। यूपीएससी परीक्षा में 60वीं रैंक…

Read More

रांची के मेन रोड में जुमे की नमाज के बाद जमकर बवाल हुआ। हिंसक भीड़ ने पथराव किया, जिसमें SSP एसके झा समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। उग्र भीड़ ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। महावीर मंदिर पर पत्थर चलाए। जान बचाने के लिए लोग मंदिर में छिप गए। पुलिस ने भीड़ को काबू करने के लिए लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। हवाई फायरिंग भी की। भीड़ ने विधायक अमित यादव के गाड़ी के कांच को फोड़ दिया। अपने पूर्वनियोजित कार्यक्रम के तहत मुस्लिम संगठन शुक्रवार को BJP से निष्कासित प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बयान का…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। अवैध खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की टीम ने शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे देशभर में छापामारी की है। यह कार्रवाई झारखंड की वरिष्ठ आइएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी लोगों के 20 ठिकानों पर की गयी है। आइएएस पूजा सिंघल के करीबी सीए सुमन सिंह के घर से 17 करोड़ रुपये कैश और आठ करोड़ रुपये की अचल संपत्ति मिलने की सूचना है। सुमन सिंह के घर से बरामद नोटों को गिनने के लिए इडी को नोट गिनने वाली मशीन का इस्तेमाल करना पड़ा। वैसे, इडी ने अभी तक कैश…

Read More

हरिद्वार में बोले- आरएसएस प्रमुख डंडा लेकर करेंगे अहिंसा की बात आजाद सिपाही संवाददाता हरिद्वार। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है। आनेवाले 15 सालों में भारत फिर से अखंड भारत बनेगा। हम अहिंसा की ही बात करेंगे, पर यह बात हाथों में डंडा लेकर कहेंगे। हमारे मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें। संघ प्रमुख हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। पहले भी अखंड भारत पर दे चुके हैं बयान साल 2021 में हैदराबाद में एक पुस्तक…

Read More

अर्जुन साव को पीटा, आंखें फोड़ दीं, मरने पर शव को फूंक दिया अंबादाह में मिली लाश, लोगों का फूटा गुस्सा थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों पर हत्या का मामला दर्ज, निलंबित आजाद सिपाही संवाददाता कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के सपही निवासी ढीबरा कारोबारी अर्जुन साव को उन खाकी वर्दीवालों ने मार डाला, जिन पर समाज की सुरक्षा की जिम्मेवारी है। अर्जुन को डोमचांच पुलिस ने पकड़ा और इतना पीटा कि उसकी मौत हो गयी। पुलिसवालों को इतने से ही संतोष नहीं हुआ। उन्होंने अर्जुन की आंखें फोड़ दीं और लाश को फूंक दिया। उसकी अधजली लाश अंबादाह इलाके से…

Read More