फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘लक्ष्य’ ने आज 17 साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म 18 जुलाई, 2004 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई थी। इस फिल्म में ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में थी। फिल्म के 17 साल पूरे होने पर फरहान अख्तर ने इसका जश्न मानते हुए ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर किया है और भारतीय सेना के प्रति आभार व्यक्त किया है। इसके साथ ही फरहान ने फिल्म के सभी क्रू मेंबर व कलाकारों के प्रति भी अपना आभार व्यक्त किया है ।’ रितेश सिधवानी निर्मित इस फिल्म में ऋतिक रोशन…
Author: sonu kumar
अभिनय के साथ-साथ अपने स्टाइल और डांस को लेकर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री दिशा पाटनी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें वह समंदर किनारे लैपर्ड प्रिंट की बिकिनी में पोज देती नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में दिशा खुले बालों में हैं। दिशा की यह तस्वीर उनके मालदीव वेकेशन की है। तस्वीर में दिशा काफी हॉट लग रही हैं। फैंस उनके इस ग्लैमरस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं और इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। एक फैंस ने दिशा की इस तस्वीर पर मजेदार प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-‘टाइगर का शिकार किया और पहन…
देश में कोरोना महामारी की दूसरी लहर अब सुस्त पड़ने लगी है। पिछले एक हफ्ते से देश में कोरोना के दैनिक मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे बनी हुई है। वहीं शनिवार को मरने वालों की संख्या में भी गिरावट दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में 60,753 नए कोरोना मरीज मिले हैं, जबकि 1,647 की जान गई। देश में एक्टिव केस घटकर 7,60,019 रह गए हैं। यह संख्या 74 दिन बाद सबसे कम है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी।
भारत के महान धावक मिल्खा सिंह का कोरोना संक्रमण के चलते बीती रात निधन हो गया. ह 91 साल के थे. 1958 राष्ट्रमंडल खेलों के चैंपियन रहे मिल्खा सिंह को 3 जून को ऑक्सीजन लेवेल कम होने की वजह से आईसीयू में भर्ती कराया गया था. उन्हें प्यार से ‘फ्लाइंग सिख’ के नाम से भी जाना जाता है. बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने ऑन स्क्रीन मिल्खा सिंह का किरदार निभाया था. फिल्म ‘भाग मिल्खा भाग’ फरहान अख्तर लीड रोल में थे. इस फिल्म को राकेश ओम प्रकाश मेहरा ने डायरेक्टर किया था. फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. अब मिल्खा सिंह के…
सेंट्रम फाइनेंसियल सर्विसेज लिमिटेड को भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से स्मॉल फाइनेंस बैंक शुरू करने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है। हालांकि रिजर्व बैंक ने स्पष्ट किया है की आवेदनकर्ता सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को स्मॉल फाइनेंस बैंक का लाइसेंस देने पर तभी विचार किया जाएगा, जब सभी जरूरी शर्तें पूरी कर ली जाएंगी। सेंट्रम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड को स्मॉल फाइनेंस बैंक शुरू करने का लाइसेंस मिल जाने पर वो परेशानियों में फंसे पंजाब एंड महाराष्ट्र को ऑपरेटिव बैंक (पीएमसी बैंक) का टेकओवर कर सकेगी। इस बीच पीएमसी बैंक के रिजॉल्यूशन प्रक्रिया की भी शुरुआत कर दी गई…
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार इजाफा हो रहा है। देश का विदेशी मुद्रा भंडार 11 जून को समाप्त हफ्ते में 3.074 अरब डॉलर बढ़कर 608.081 अरब डॉलर के ऑल टाईम हाई पर पहुंच गया। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) ने शुक्रवार देर शाम ये आंकड़े जारी किए हैं। इसके पहले विदेशी मुद्रा भंडार 4 जून को समाप्त हफ्ते में 6.842 अरब डॉलर बढ़कर 605.008 अरब डॉलर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा था। इससे पहले 28 मई को समाप्त हफ्ते में विदेशी मुद्रा भंडार 5.271 अरब डॉलर बढ़कर 598.165 अरब डॉलर हो गया था। आरबीआई के आंकड़ों के…
भारतीय सेना ने पूरी तरह स्वदेशी रूप से विकसित किए गए एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (एटीएजीएस) के परीक्षण शुरू कर दिए हैं। विभिन्न इलाकों और मोड में फायरिंग से जुड़े आकलनों के बाद परियोजना की गहन समीक्षा की जाएगी। इसे पहली बार 26 जनवरी, 2017 को 68वें गणतंत्र दिवस परेड में सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित किया गया था। डीआरडीओ ने भारतीय सेना में पुरानी तोपों को बदलने के लिए यह परियोजना 2013 में आधुनिक 155 मिमी. आर्टिलरी गन के साथ शुरू की थी। एटीएजीएस ने 2017 में 47.2 किलोमीटर की दूरी तक राउंड फायर करके 155 मिमी. तोप का…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार देर रात ट्विट कर कहा, “भारत महान धावक श्री मिल्खा सिंह जी (फ्लाइंग सिंह) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करता है।” अपने शोक संदेश में गृह मंत्री शाह ने आगे कहा कि उन्होंने विश्व एथलेटिक्स पर एक अमिट छाप छोड़ी है। राष्ट्र उन्हें हमेशा भारतीय खेलों के सबसे चमकीले सितारों में से एक के रूप में याद रखेगा। गृह मंत्री…
झारखंड में अब कोरोना के जितने नए मरीज मिल रहे हैं, उससे ज्यादा स्वस्थ होकर लौटने लगे हैं। पिछले 24 घंटों में कोरोना के 274 मरीज स्वस्थ हुए हैं, जबकि शनिवार सुबह तक 141 नए मरीज मिले हैं। इस दौरान राज्य में दो मरीजों की मौत हो गई। मृतकों में रांची और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से एक-एक मरीज शामिल है। झारखंड स्वास्थ विभाग के अनुसार रांची से 19,बोकारो से छह , चतरा से एक ,धनबाद से तीन, पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) से 18 और गढ़वा से सात नए मरीज मिले हैं। गिरिडीह से छह,गोड्डा से दो, गुमला से 18,हजारीबाग से 14,जामताड़ा…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महान भारतीय धावक मिल्खा सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट करते हुए कहा कि हम सब ने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है, जिनके प्रेरक व्यक्तित्व ने लाखों लोगों को अपना प्रिय बना लिया था। उनके निधन से आहत हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार मध्य रात्रि को ट्विट कर कहा, “हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है, जो अनगिनत भारतीयों के दिलों में एक विशेष स्थान रखते थे।” प्रधानमंत्री ने आगे कहा है कि वे अपने प्रेरक व्यक्तित्व से लाखों लोगों के प्रिय बने हुये थे। मैं उनके निधन से आहत हूं।
दुनिया के महान धावक मिल्खा सिंह के निधन पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि उनके संघर्षों की कहानी और व्यक्तित्व की ताकत भारतीयों को पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने शुक्रवार मध्य रात्रि को ट्विट कर कहा, “स्पोर्टिंग आइकन मिल्खा सिंह के निधन से मेरा दिल दुख से भर गया है। उनके संघर्षों की कहानी और व्यक्तित्व की ताकत भारतीयों को पीढ़ियों तक प्रेरित करती रहेगी।” ट्विट के जरिए अपने संदेश में आगे उन्होंने कहा कि उनके परिवार के सदस्यों और अनगिनत प्रशंसकों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मिल्खा सिंह का…