Author: sonu kumar

Mumbai : महाराष्ट्र का एक और मंत्री और उसके पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। उस मंत्री व उसके कर्मचारियों का इलाज जारी है। बीड जिले के जिलाधिकारी राहुल रेखावार ने मंत्री के संपर्क में आने वाले 28 लोगों को एकांतवास में भेज दिया है। जानकारी के अनुसार कोरोना ग्रस्त मंत्री सोमवार को मुंबई में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में शामिल हुए थे। इसी प्रकार मुंबई में बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में भी वह शामिल हुए थे। गुरुवार को मंत्री की तबियत खराब होने के बाद मंत्री की तथा…

Read More

कोलकाता। करीब तीन महीने के लॉक डाउन के बाद अब आखिरकार मछुआरे बंगाल की खाड़ी में उतरकर मछली पकड़ने की तैयारी कर रहे हैं। मछुआरों के संगठन की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि 14 जून तक समुद्र में जाने पर पाबंदी है। उसके बाद 15 जून से कोई रोक-टोक नहीं रहेगी। इसलिए हिलसा मछली पकड़ने की सारी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। हिलसा बंगाल की खाड़ी में मिलने वाली ऐसी मछली होती है जो काफी लजीज लगती है और कम से कम 1300 से 1400 रुपये किलो की दर से बेची जाती है। पश्चिम…

Read More

बेगूसराय में तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। शुक्रवार की सुबह भी यहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना एनएच-28 के बरौनी-मुजफ्फरपुर खंड पर तेघड़ा थाना क्षेत्र की है। जहां सड़क हादसे में मृतक की पहचान गौड़ा-एक निवासी राम बहादुर राय के रूप में किया गया है। आक्रोशित लोगों ने एनएच पर वाहन खड़ा कर यातायात ठप कर दिया है। मौके पर पहुंचे अधिकारी लोगों को समझाने बुझाने में लगे हुए हैं। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राम बहादुर राय सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बर्दवान जिले में एक स्कूल की किताब में अश्वेत व्यक्ति को कुरूप बताए जाने को लेकर राज्य शिक्षा विभाग ने कार्रवाई की है। शिक्षा मंत्री के निर्देश पर क्लास टीचर और प्रधानाध्यापिका को सस्पेंड कर दिया गया है। घटना बर्दवान के म्युनिसिपल गर्ल्स हाई स्कूल के प्री प्राइमरी सेक्शन के किताब की है। सस्पेंड किए गए शिक्षिकाओं का नाम श्रावणी मंडल और बरनाली दास है। दरअसल बच्चों को “य” से अंग्रेजी शब्द “अगली” पढ़ाया गया था और अगली का मतलब होता है कुरूप। बच्चों को कुरूप का मतलब समझाने के लिए शब्द के नीचे एक अश्वेत…

Read More

बेगूसराय। वैश्विक महामारी कोरोना के कहर से बचने के लिए लॉकडाउन के बाद उत्पन्न स्थिति ने ना सिर्फ देशभर में भागमभाग की स्थिति उत्पन्न कर दी, बल्कि इससे गांव से लेकर शहर तक की अर्थव्यवस्था भी छिन्न-भिन्न हो गई। कोरोना संक्रमित मरीजों की लगातार बढ़ती संख्या को देखते हुए सरकार ने कई दिशा-निर्देश लागू कर रखे हैं। लोगों को बाहर निकलने से रोका जा रहा है, सोशल डिस्टेंस का पालन करने की सलाह दी जा रही है लेकिन पेट की भूख ने कोरोना को पीछे छोड़ दिया है। दिल्ली, मुम्बई, कोलकाता समेत 12 शहर को सरकार ने ‘क’ श्रेणी में…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। राजधानी कोलकाता और हावड़ा के बाद अब दार्जिलिंग और पश्चिम मेदिनीपुर जिला राज्य स्वास्थ्य विभाग के लिए परेशानी का सबब बनता जा रहा है। यहां यह महामारी तेजी से बेकाबू होती जा रही है। राज्य स्वास्थ्य विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक गुरुवार राततक दार्जिलिंग जिले में 169 लोग कोरोना वायरस पॉजिटिव हो चुके हैं। चिंता की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में इनमें से 41 लोग पॉजिटिव हुए हैं, जबकि अबतक कुल 46 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। बाकी 120…

Read More

कोविड-19 (कोरोना वायरस) के प्रकोप के कारण कई नई चुनौतियां उभरी हैं। हालाँकि, इस महामारी ने अनुसंधान के अवसर भी प्रदान किए हैं, जिससे भारत को इस तरह की चुनौतियों से लड़ने और भविष्य के लिए खुद को तैयार करने में मदद मिल सकती है। इसी तथ्य को ध्यान में रखते हुए शोध एवं विकास के क्षेत्र में कार्यरत दो प्रमुख संस्थाओं- इंडिया एलायंस और आरटीआई इंटरनेशनल इंडिया के बीच एक नई साझेदारी की गई है, जिससे कोविड-19 से संबंधित प्रक्रिया को तेज करने और इससे उबरने से जुड़े प्रयासों की मजबूती के लिए अनुसंधान को बढ़ावा मिल सकता है।…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के महानिदेशक बलराम भार्गव ने कहा कि देश में कोरोना संक्रमण अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन के स्तर पर नहीं पहुंचा है। इस संबंध में किए गए सीरो सर्वे के नतीजे भी यही दर्शाते हैं कि देश में अभी कम्युनिटी ट्रांसमिशन नहीं हुआ है। सीरो सर्वे के मुताबिक देश में एक प्रतिशत से भी कम लोगों में कोरोना का संक्रमण देखने को मिला है। मई के महीने में किए गए सीरो सर्वे के मुताबिक, 0.78 प्रतिशत लोगों में संक्रमण के एंटीबॉडीज पाए गए। सीरो सर्वे एलीसा टेस्ट के माध्यम से किया गया है, जिसमें देश के…

Read More

रतलाम। आल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार कोरोना की आड़ में रेलकर्मियों के महंगाई भत्ते रोक रही है। ऐसे में कर्मचारियों के सामने खर्च चलाना मुश्किल हो रहा है। फेडेरेशन के प्रवक्ता ने गुरुवार को बताया कि रेलकर्मियों ने केंद्र सरकार द्वारा महंगाई भत्ता रोकने के खिलाफ 6 से 8 जून तक देशव्यापी जन-जागरण अभियान चलाया, इसके बाद 8 जून को विरोध दिवस भी मनाया, फिर भी केंद्र सरकार पर इसका कोई असर नहीं पड़ा है। रेलकर्मी महंगाई भत्ते की बहाली के लिए किसी भी स्तर का विरोध करने के लिए तैयार है। सरकार कर्मचारियों…

Read More

रांची: बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और अपने पिता लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। यह मुलाकात रांची के रिम्स में स्थित पेइंग वार्ड में हुई। तेजस्वी यादव ने लालू यादव से मिलकर उनको उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई दी। साथ ही उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस दौरान दोनों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। बताया जाता है कि बातचीत में बिहार विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई।

Read More