Author: sonu kumar

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भले ही प्रदेश सरकार 14 दिनों में भुगतान का दावा करती है लेकिन वास्तविकता में ऐसा होता नहीं है। अगर ऐसा होता तो किसान अपनी मजबूरियों से चलते आत्महत्या नहीं करता। प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा, ‘अपनी गन्ने की फसल को खेत में सूखता देख और पर्ची न मिलने के चलते मुजफ्फरनगर के एक गन्ना किसान ने आत्महत्या कर ली। भाजपा का दावा था कि 14 दिनों में पूरा भुगतान दिया जाएगा लेकिन…

Read More

मुजफ्फरनगर। कोरोना का कहर अब शहर से गांव की ओर बढ़ने लगा है। यह सभी के लिए घातक हो सकता है। जिले के दो गांवों में काेरोना संक्रमित मिलने से  आम लोगों के साथ प्रशासन की चिन्ताएं भी बढ़ गयी हैं। क्योंकि शहर की तुलना में गांव के लोग इस महामारी के लक्षणों से कम जागरूक हैं। जनपद की लगभग 80 प्रतिशत जनसंख्या देहात में ही निवास करती है। इसलिये गांवों में खतरा बहुत अधिक हो गया है। गत दिनों मुजफ्फरनगर जनपद के गांव सिसौली में एक महिला कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी। हालांकि वह इलाज के लिए नोएडा गयी…

Read More

जनपद में गुरुवार को कोरोना का बम फूट पड़ा। 18 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव केस मिलने से हड़कंप मच गया। इनमें अफजलगढ़ के गांव रसूलपुर के दो, एक मुबारकपुर गांव, तीन सबदलपुर रेहरा, कासमपुर गढ़ी के दो, मोहम्मपुर राजौरी का एक और जाफ्तानगर का एक, स्योहारा जुमरात का बाजार से एक, नूरपुर के ताजपुर से दो, मुजाहिदपुर से तीन, लिंंडरपुर व पांडिंया गांव से एक-एक पॉजिटिव केस मिला है। इन्हें इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। साथ ही अब जनपद में पॉजिटिव केस की संख्या बढ़कर 136 पहुंच गई। जनपद में कोरोना बम लगातार फूट रहा है। दिन…

Read More

मुंबई। पश्चिम रेलवे की पार्सल एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ मालगाड़ियों द्वारा देश के विभिन्न भागों में अत्यावश्यक वस्तुओं का परिवहन लगातार जारी है। COVID19 के मद्देनजर, जब परिवहन के अन्य साधन प्रतिबंधित हैं, तब पश्चिम रेलवे अपनी विभिन्न ट्रेनों के माध्यम से देश के विभिन्न हिस्सों में दूध, दवाओं और अन्य आवश्यक उत्पादों की आपूर्ति बखूबी सुनिश्चित कर रही है। इसके द्वारा छोटे पार्सल आकारों में चिकित्सा उपकरणों और खाद्यान्नों जैसी आवश्यक वस्तुओं का परिवहन भी बखूबी किया जा रहा है। लॉकडाउन के दौरान पश्चिम रेलवे ने 260 पार्सल विशेष और 37 मिल्क स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया है। पश्चिम…

Read More

नयनतारा पिछले चार साल से एक्टर, निर्देशक विग्नेश शिवन को डेट कर रही हैं. 35 साल की नयनतारा के फैंस अब उनके शादी की खबर सुनने का इंतजार कर रहे हैं. नयनतारा और विग्नेश शिवन कई मौकों पर साथ नजर आ चुके हैं. अमृतसर के गोल्डन टैंपल में दोनों दर्शन करने के लिए पिछले दिनों पहुंचे थे थे इतना ही नहीं कई अवॉर्ड फंक्शन में भी दोनों साथ ही देखे जा चुके हैं. नयनतारा और विग्रेश की प्रेम कहानी अब किसी से छुपी नहीं है. ऐसे में इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंध जाना चाहिए ऐसा फैंस की भी चाहत…

Read More

नई दिल्ली। केन्द्रीय पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने विश्व पर्यावरण दिवस पर शुक्रवार को आयोजित वर्चुअल सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व की आठ प्रतिशत जैवविविधता भारत में पाई जाती है। भारत ने दुनिया को साबित करके दिखाया है कि तमाम चुनौतियों के बावजूद वह अपनी जैव विविधता को बचाए रखने में कामयाब रहा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भारत की संस्कृति इस तरह की है कि जहां पेड़ों की पूजा होती है। यहां के गांव में ईश्वर के नाम का एक वन विकसित किया जाता है, जिसमें कटाई नहीं होती। उन्होंने कहा कि…

Read More

भारत सरकार के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्रालय, केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रह्लाद पटेल ने शुक्रवार की सुबह 7 से 8 बजे तक माँ नर्मदा के उद्गम स्थल के सावित्री सरोवर में श्रमदान कर माँ नर्मदा स्वच्छता अभियान में सहभागिता निभाई। इस दौरान अनेक नेता एवं अधिकारी उपस्थित थे। विश्व पर्यावरण दिवस पर केंद्रीय राज्य मंत्री प्रहलाद पटेल ने नर्मदा स्वच्छता अभियान में भागीदारी की। इस दौरान विधायक नरसिंहपुर जालम सिंह पटेल, कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर, पूर्व विधायक रामलाल रौतेल, दिलीप जायसवाल, बृजेश गौतम नपाध्यक्ष अमरकंटक प्रभा पनाडिय़ा, उपाध्यक्ष रामगोपाल द्विवेदी,नर्मदा स्वच्छता अभियान के संरक्षक नीलू महाराज सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों, जन…

Read More

बेगूसराय। बिहार के अन्य जिलों की तरह बेगूसराय में भी प्रवासियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। यहां 50 हजार से अधिक प्रवासी अपने घर को लौट चुके हैं। प्रवासियों की लगातार हो रही घर वापसी कई दर्द बयां कर रही है। कुछ दर्द तो ऐसे हैं जिसे सुनकर सामने वालों के कलेजे कांप उठता है। काम की तलाश में परदेस जाने का गम और लॉकडाउन में जलालत झेलकर एक दिन की दूरी सात-आठ दिन में तय करने का दर्द लोगों के चेहरों पर साफ दिखता है। शुक्रवार सुबह कोलकाता से लौटे प्रवासी कामगारों ने सदर अस्पताल जांच कराने…

Read More

मीरजापुर। तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश व आंधी-तूफान के चलते बारजा सहित टीन शेड ढह जाने से दो वर्षीय बालिका और ननद-भाभी की दबकर मौत हो गई। इसमें तीन अन्य लोग घायल हो गए। घटना लालगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बरौंधा बाजार की गुरुवार देर रात की है। बरौंधा स्थित इंडियन बैंक परिसर के बगल गुल कौशल का मकान है। गुरूवार की देर रात तेज गरज-चमक व आंधी-तूफान के साथ बारिश होने लगी। बारिश के पानी से भीगने से बचने के लिए दरवाजे पर लगे टीन शेड के नीचे गुल कौशल का परिवार बैठा हुआ था। इसी दौरान गुल कौशल…

Read More

 राजधानी दिल्ली के लिए अच्छी खबर है। पर्यावरण की शुद्धता का पैमाना माने जाने वाली खूबसूरत तितलियों का संसार अब घरों में भी बसाया जाने लगा है। दिल्ली के रिज क्षेत्रों, कॉलोनियों के साथ लोग अब अपने घरों की बगियां में भी तितलियों का संसार बसाने लगे हैं। इसके लिए वे तितलियों की पंसद के पेड़ पौधे लगा रहे हैं। असोला भाटी वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी, बीएनएचएस के प्रबंधक सोहेल मदान ने बताया कि तितलियों को बचाने और संरक्षण देने के लिए पार्क में छोटे-छोटे वाइल्ड पैच छोड़ने होंगे। तितलियों की मौजूदगी इकोसिस्टम के लिए काफी जरूरी है। यह फसलों का…

Read More

कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्से में आगामी रविवार तक आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश होती रहेगी। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय ने शुक्रवार को जारी बयान में यह जानकारी दी है। इसमें बताया गया है कि लगातार बारिश के कारण राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान में गिरावट भी दर्ज की जाएगी। शुक्रवार को राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 26.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है जो सामान्य से दो डिग्री कम है। इसके अलावा अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस है दो सामान्य से एक डिग्री कम है। वातावरण में औसत आद्रता…

Read More