Author: azad sipahi

वॉशिंगटन। अमेरिका ने 2008 में मुंबई पर हुए हमले की साजिश रचने, सहायता करने वाले की जानकारी देने पर 50 लाख डॉलर (35 करोड़ रुपये से अधिक) के इनाम की घोषणा की है। मुंबई हमले की 10वीं बरसी पर ट्रंप प्रशासन की तरफ से इतने ज्यादा धनराशि के इनाम की घोषणा की गई है। 26 नवंबर 2008 को मुंबई में घुस आए लश्कर-ए-तैयबा के 10 आतंकियों ने इस हमले को अंजाम दिया था। देश की आर्थिक राजधानी पर हुए इस हमले में 166 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में 6 अमेरिकी नागरिक भी शामिल थे। सिंगापुर में पीएम…

Read More

रांची। कोलेबिरा विधानसभा उप चुनाव में इस बार भाजपा की रणनीति गोमिया और लिट्टीपाड़ा से अलग होगी। सेंगल पार्टी द्वारा भी उम्मीदवार दिए जाने की स्थिति में ईसाई मतों के बिखराव की संभावना को केंद्र में रख कर भाजपा गैर ईसाई मतों को ध्रुवीकृत करने की रणनीति अपनायेगी। इसी रणनीति के जरिए भाजपा कोलेबिरा उप चुनाव को लेकर अपनी तैयारी शुरू करने जा रही है। उसमें उसकी पहली नजर विपक्षी गठबंधन पर है। गोमिया उप चुनाव में भाजपा को सफलता नहीं मिली सेंगल पार्टी के चुनाव मैदान में कूदने से चुनावी गणित को दूर तक प्रभावित होने की संभावना है।…

Read More

नयी दिल्ली। भारत ने तीन टी-20 सीरीज के आखिरी मैच को छह विकेट से जीत लिया। सिडनी में खेले गए इस मुकाबले को जीत भारतीय टीम ने सीरीज 1-1 से बराबर कर ली। इसी के साथ टीम इंडिया ने पिछली नौ सीरीज से चले आ रहे अपराजेय क्रम को जारी रखा। पिछली 10 सीरीज में भारत 8 जीता और 2 ड्रॉ रही हैं। विदेश में यह लगातार छठी सीरीज है, जिसमें टीम इंडिया हारी नहीं है। तीसरे टी-20 में आॅस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन बनाए। डी आर्सी शॉर्ट ने सबसे ज्यादा 33 रन…

Read More

नयी दिल्ली। पाकिस्तान में करतारपुर कॉरिडोर के उद्घाटन समारोह में भारत की तरफ से दो केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल और हरदीप सिंह पुरी शामिल होंगे। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान 28 नवम्बर को कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इससे पहले पाक के विदेश मंत्रालय ने सुषमा स्वराज, नवजोत सिंह सिद्धू और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह को आने का न्योता दिया था। सुषमा ने शुक्रिया जताते हुए पूर्व प्रतिबद्धताओं के चलते शामिल होने से इनकार कर दिया। माना जा रहा है कि भारत के मंत्रियों के पाक दौरे से दोनों देशों के बीच चल रही तल्खी कम होगी। सुषमा…

Read More

ज्ञान रंजन रांची। भाजपा के दीपक प्रकाश, सत्येंद्र मल्लिक, रमेश पुष्कर, तो कांग्रेस के अनादि ब्रह्म, शशि भूषण राय, झामुमो के सुप्रियो भट्टाचार्या, बिनोद पांडेय, राजद के अनिल सिंह आजाद का नाम ऐसे नेताओं में शुमार है। इन नेताओं ने अपनी जिंदगी पार्टी का झंडा ढोने में खपा दी, लेकिन एक टिकट तक नहीं मिला। झारखंड की राजनीति ने ऐसे नेता सभी पार्टियों में मिलेंगे। भाजपा, कांग्रेस हो या राज्य की क्षेत्रीय पार्टियां झामुमो, राजद सभी में ऐसे नेताओं की लंबी फेहरिस्त है। एक मशहूर गाना है- अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का, यार ने ही लूट लिया घर…

Read More

रांची। रांची जिले में होने वाले पंचायतों के 180 रिक्त पदों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर कोषांगों का गठन कर दिया है। डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी राय महिमापत रे ने शनिवार को चुनाव संपन्न कराने के लिए प्रभारी, अधिकारियों और कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति कर दी है। 13 कोषांगों का गठन किया गया है। मालूम हो कि वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव संपन्न हुआ था। लेकिन इस चुनाव में जिले के विभिन्न प्रखंडों में 171 वार्ड सदस्य, चार मुखिया व पांच पंचायत समिति सदस्य के पद रिक्त रह गये थे। चुनाव को लेकर नामांकन पत्रों की बिक्री कलेक्ट्रेट बी-ब्लॉक…

Read More

चक्रधरपुर। करीब 200 साल पुराने केरा मंदिर से शनिवार की रात मां भगवती की प्राचीन प्रतिमा की चोरी कर ली गई। घटना की सूचना के बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मंदिरों में लगातार हो रही चोरियों की वजह से लोग बेहद आक्रोशित हैं। पहले भी हुई थी इस मंदिर में चोरी की कोशिश पिछले 13 माह में चक्रधरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित करीब 27 मंदिरों में चाेरी की घटना हो चुकी है। चोरों ने 17 जून की रात भी शहर से 9 किमी…

Read More

रांची। पारा शिक्षकों का अनिश्चितकालीन घेरा डालो-डेरा डालो कार्यक्रम 25 नवंबर से शुरू होगा। पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में होने वाले इस कार्यक्रम के तहत सत्ता पक्ष के विधायकों, सांसदों व मंत्रियों के आवास के पास प्रदर्शन किया जाना है। 40 से अधिक पुलिस पदाधिकारी तैनात डीसी राय महिमापत रे और एसएसपी अनीश गुप्ता ने संयुक्तादेश जारी करते हुए 40 से अधिक मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति कर दी है। 40 से अधिक पुलिस पदाधिकारी व 500 से अधिक पुलिस बल को भी तैनात कर दिया गया है। किसी स्थिति से निपटने के लिए थानावार क्यूआरटी बाइक दस्ता तैयार किया…

Read More

अयोध्या। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले शिवसेना ने एकबार फिर केंद्र सरकार को राम मंदिर के मुद्दे पर निशाने पर लिया है। शिवसेना ने मंदिर पर अपनी प्रतिबद्धता को साफ करते हुए केंद्र से कहा कि चाहे कानून बनाए या अध्यादेश लाए लेकिन अयोध्या में मंदिर जल्द बनना चाहिए। अयोध्या के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन शिवसेना चीफ ने रविवार को आरोप लगाया कि पार्टियां चुनाव के समय राम-राम करती हैं और फिर बाद में आराम से बैठ जाती हैं। उद्धव ने कहा, ‘मंदिर नहीं बना सकते तो हमसे कहो कि नहीं हो पाएगा। चुनाव के…

Read More

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा बलों की मुस्तैदी के सामने आतंकियों के हौसले पस्त हो गये हैं। हर दूसरे दिन छुपकर वार करने वाले आतंकियों को सुरक्षा बलों के जवान अब घेरकर और चुन-चुनकर मौत के घाट उतार रहे हैं। इससे आतंकी बुरी तरह बौखलाए हुए हैं और स्थानीय लोगों पर हमले करने से भी बाज नहीं आ रहे। बीते 72 घंटों में ही सुरक्षा बलों ने अलग-अलग एनकाउंटर्स में कुल 16 आतंकियों को ढेर किया है। रविवार की सुबह सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेरकर ढेर किया। जब पहले कुलगाम और फिर शोपियां जिले में आतंकी ढेर किए गए। कुलगाम जिले…

Read More

नयी दिल्ली। ‘मन की बात’ कार्यक्रम में पीएम मोदी ने इसके 50 ऐपिसोड पूरे होने पर देश को बधाई दी। मोदी ने कहा कि यह ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें आवाज मेरी, लेकिन भावना आपकी है। पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ के इस सत्र में संविधान दिवस और गुरुनानक देव जयंती से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बात की। पीएम मोदी ने कहा, ‘5 अक्टूबर 2014 को मन की बात शुरू हुई थी। इसके 50 ऐपिसोड पूरे हुए हैं। इस बार यह गोल्डन जुबली ऐपिसोड है। आप लोगों से भी जो पत्र आए हैं, उसमें भी अधिकतर सवाल इसी संबंध में आए…

Read More