रांची। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ (जेएससीए) में कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस चैंपियनशिप में मंगलवार को टीम इंडिया के विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी भी खेलते नजर आये। धोनी ने प्रतियोगिता के डबल्स मुकाबले में हिस्सा लिया। यह प्रतियोगिता सोमवार को जेएससीए स्टेडियम स्थित टेनिम एकेडमी में शुरू हुई है। प्रतियोगिता का समापन 30 नवंबर को होगा। स्टेडियम में जुटी भीड़ टूर्नामेंट के दौरान जेएससीए स्टेडियम में मंगलवार का नजारा ही कुछ अलग था। सुबह से ही जेएससीए टेनिस कोर्ट में लोगों की भीड़ जुटने लगी। यहां चल रहे जेएससीए कंट्री क्रिकेट क्लब टेनिस चैंपियनशिप में क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को डबल्स…
Author: azad sipahi
रांची। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा 8वीं बोर्ड की परीक्षा आयोजित करने की जिम्मेवारी झारखंड एकेडमिक काउंसिल को दी गयी है। जैक ने 8वीं बोर्ड की परीक्षा ओएमआर शीट पर लेने का निर्णय लिया है। इसमें 5.5 लाख स्टूडेंट्स शामिल होंगे। इसमें सरकारी स्कूलों के अलावा सरकार द्वारा प्रस्वीकृति और स्थापना अनुमति प्राप्त विद्यालय भी शामिल हैं। सत्र 2018-19 से नया सिस्टम लागू होगा। राज्य के अधिकांश जिलों के जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा 8वीं में पढ़ रहे स्टूडेंट्स की संख्या जैक को भेज दी गयी है। नाम, क्रमांक, कोड पहले से प्रिंट रहेगा, बच्चे सिर्फ सवालों के जवाब देंगे…
वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने कहा है कि मुंबई आतंकवादी हमले की 10वीं बरसी पर अमेरिका इस मामले में न्याय पाने की भारत की इच्छा के साथ खड़ा है। ट्रंप ने ट्वीट कर यह बात कही है। इससे पहले अमेरिका ने पाकिस्तान पर दबाव बनाते हुए इस हमले के लिए जिम्मेदार लश्कर-ए-तय्यबा और उससे जुड़े संगठन व आतंकवादियों पर प्रतिबंध लागू करने को कहा है। बता दें कि इस हमले का मास्टरमाइंड लश्कर चीफ हाफिज सईद पाकिस्तान के संरक्षण में है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने सख्ती दिखाते हुए कहा, ‘इस हमले में छह अमेरिकियों सहित 166 निर्दोष लोग मारे…
चंदवारा। चंदवारा थाना अंतर्गत आरागारो दिलावर चौक एवं एसबीआइ गोदाम के समीप सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बिना नंबर का ऑटो कोडरमा स्टेशन से सवारी उठाकर महतो आहार होते हुए भोंडो की ओर जा रहा थी। तभी एसबीआइ गोदाम के समीप अचानक तीखे मोड़ के कारण ड्राइवर का नियंत्रण खो जाने से ऑटो पलट गयी। जिसमें सवार एक व्यक्ति का मौत घटना स्थल पर ही हो गयी। चंदवारा थाना को सूचना मिलते ही थाना प्रभारी कन्हैया सिंह, एएसआइ सुबोध ओझा, सशस्त्र बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर वाहन को…
रांची। नगड़ी थाना क्षेत्र में हुए हाल के दिनों में घटनाओं का रांची पुलिस ने खुलासा कर चार अपराधियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से देसी कट्टा और रिवाल्वर बरामद किया गया। चारों आरोपियों ने पूछताछ के बाद नौ कांडों में शामिल होने की बात कबूली। फिलहाल आरोपियों को रिमांड लेकर पूछताछ की जा रही है। इस संबंध में शुक्रवार को प्रेसवार्ता कर जानकारी दी गयी। चेकिंग के दौरान पकड़े गये आरोपी रविवार को शाम करीब साढ़े चार बजे एसएसपी को सूचना मिली जिसके बाद एसपी ग्रामीण के निर्देशन में पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय द्वितीय के नेतृत्व में टीम…
कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र के शहीद चौक के पास रहने वाली एक महिला ने सोमवार को घर में फंदे से झूलकर अपनी जान दे दी। घटना के पीछे पति-पत्नी के बीच घरेलू विवाद को वजह माना जा रहा है। पत्नी को पति पर अवैध संबंध का शक था। इसी बात पर दोनों में अक्सर झगड़ा हुआ करता था। पुलिस ने पति को हिरासत में ले लिया है। पति को किया वीडियो कॉल महिला की पहचान गुड़िया देवी (30) के रूप में की गयी। गुड़िया के चार बच्चे भी हैं। पति टीटू मिस्त्री ने बताया कि सुबह गुड़िया के साथ विवाद…
बोकारो। साल 2019 के शुरुआती महीने में ही बाेकारो वासियों के लिए हवाई सेवा शुरू हो जाएगी। मोबाइल एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम लगाकर नागरिक उड्डयन विभाग इसे जल्द से जल्द चालू करना चाहता है। इधर, बोकारो हवाई अड्डे पर रनवे का काम तेजी से चल रहा है। पहले बोकारो से कोलकाता, पटना और दिल्ली के लिए 72 सीट वाली विमान सेवा शुरू होगी। बाद में यात्रियों की भीड़ के अनुसार दक्षिण और पश्चिम भारत के लिए फ्लाइट शुरू होंगी। रनवे की लंबाई होगी 1650 मीटर बोकारो हवाई अड्डे के रनवे की लंबाई 1650 मीटर होगी। हालांकि एयरपोर्ट अथॉरिटी के रिजनल…
पलामू। पलामू में भी पारा शिक्षकों का पारा चढ़ा। राधाकृष्ण किशोर, सत्येंद्रनाथ तिवारी, आलोक चौरसिया समेत अन्य नेताओं के घर पर पारा शिक्षकों ने दस्तक दी। इधर, हुसैनाबाद शहर के कन्या मध्य विद्यालय के प्रांगण में हड़ताल और आंदोलन की रूपरेखा तय करने के लिए हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज प्रखंड के एकीकृत पारा शिक्षक संघर्ष मोर्चा के पारा शिक्षकों ने संयुक्त रूप से बैठक की। बैठक की अध्यक्षता पारा शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष पप्पू पटेल ने की। इसमें पारा शिक्षकों के साथ अमानवीय व्यवहार और जेल भेजने की घोर निंदा की गयी। बैठक में तय हुआ कि सोमवार को झारखंड…
नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती लगातार जारी है। शुक्रवार को भी ईंधन काफी सस्ता हुआ है। आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 40 से 45 पैसे की कटौती हुई है। इस तरह नवंबर महीने में ही ईंधन चार रुपये तक सस्ता हो गया है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी बनी हुई है। दूसरी तरफ, रुपये ने भी डॉलर के मुकाबले मजबूती हासिल कर ली है। इसका फायदा पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती के तौर पर मिल रहा है। शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल 75.57 रुपये का मिल रहा…
रांची। रांची रेलवे स्टेशन को मॉडल स्टेशन बनाने का काम शुरू हो गया है। आर्किटेक्ट राजीव चड्डा द्वारा तैयार डिजायन के अनुसार रेलवे प्रशासन ने बाहरी काम शुरू कराया है। स्टेशन के सामने फुटबॉल ग्राउंड के एक किनारे पार्किंग एरिया बन रहा है। यहां 150 से अधिक कारें लगेंगी। दो तल्ला यूटिलिटी रूम बनेगा अगले 20 वर्षों में स्टेशन पर बढ़ने वाले यात्रियों के दबाव को देखते हुए पार्किंग मैनेजमेंट प्लान बनाया गया है। स्टेशन के मेन गेट के सामने पार्किंग एरिया को व्यवस्थित करने का काम भी शुरू हो गया गया है। यहां ओपन स्पेस एरिया को पार्क का…
नयी दिल्ली। अयोध्या मामले में हिंदू संगठनों, संतों द्वारा धर्म सभा कर मोदी सरकार पर अध्यादेश लाने का दबाव बनाया गया है, लेकिन ऐसा होने के संकेत नहीं मिल रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ने कहा है कि सरकार अगले साल जनवरी में सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार करेगी। शाह ने कहा कि यह मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित है और इसकी सुनवाई तक हमें इंतजार करना चाहिए। बीजेपी अध्यक्ष का यह बयाना शायद इसी ओर इशारा कर रहा है कि सरकार ने अबतक अध्यादेश की मदद से अयोध्या में विवादित जगह पर राम मंदिर…