रांची। झामुमो केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि लगभग तीन सौ पारा शिक्षक जेल में बंद हैं। सरकार के द्वारा खुलेआम धमकी दी जा रही है। उन्होंने कहा कि पारा शिक्षकों की बर्खास्तगी और उन पर किये गये मुकदमे राज्य सरकार तत्काल वापस ले। सुप्रियो भट्टाचार्य ने उक्त बातें शुक्रवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से कही। कोलेबिरा सीट के संबंध में सुप्रियो भट्टाचार्य कहा कि 26 नवंबर को पार्टी की बैठक में निर्णय जायेगा। इसके बाद महागठबंधन से बात की जायेगी। भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं : उन्होंने कहा कि भाजपा में महिलाओं का सम्मान नहीं किया…
Author: azad sipahi
धनबाद। पिता ने बेटी को स्कूटी चलाना नहीं सिखाया तो बेटी ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। घटना केंदुअाडीह थाना के गोधर बस्ती की है। रामदास शौंडिक की 20 वर्षीय बेटी सुप्रिया उर्फ मधु अपने कमरे में पंखा में दुपट्टा का फंदा बना फांसी लगा ली। परिजन कमरे में सुप्रिया का शव लटकते देख उसे नीचे उतारा। इलाज के लिए उसे पीएमसीएच ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। किराना दुकान चलाने वाले रामदास की बेटी सुप्रिया जीएन कालेज में बीकॉम फाइनल इयर की छात्रा थी। पिता ने कहा- स्कूटी नहीं सिखाने को लेकर उसे…
रांची। अगर आपकी शादी 30 नवंबर के बाद हो रही है और समारोह को यादगार बनाने के लिए रात में ड्रोन कैमरे से फोटो लेने की प्लानिंग की है, तो आपके योजना पर पानी फिर सकता है। क्योंकि पूरे देश में एक दिसंबर से ड्रोन नीति लागू हो रही है। इसके बाद रात में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक लग जाएगी। नजदीकी थाने को 24 घंटे पहले देनी होगी सूचना दिन में भी शादी समारोह, सार्वजनिक कार्यक्रम, पर्यटन स्थलों पर ड्रोन से फोटो लेना आसान नहीं होगा। ड्रोन उड़ाने से पहले जिले के डीसी और एसपी से अनुमति…
बोकारो। पेटरवार थाना क्षेत्र के लेपों गांव के पास सड़क दुर्घटना में दो महिलाओं की मौत हो गयी। हादसे में वैन चालक सहित 15 महिला घायल हैं। इनमें से चार महिलाओं की हालत चिंताजनक है। घटना 5 बजे सुबह की है। सभी घायलों को पेटरवार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद रिम्स रेफर कर दिया गया है। कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर मंदिर जा रही थीं महिलाएं बताया जा रहा है कि पेटरवार खत्री मोहल्ला से एक टाटा मैजिक से सभी महिलाएं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पूजा करने रज्जरप्पा मंदिर जा रही थी। इसी क्रम में लेपों…
सिमडेगा। कोलेबिरा और जलडेगा के सीमावर्ती क्षेत्र झपला पहाडी के पास गुरुवार देर रात पुलिस ने मुठभेड़ में एक उग्रवादी को मार गिराया। मारा गया उग्रवादी पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएलएफआई) का कमांडर विजय डांग था। पुलिस ने हथियार भी बरामद किये है। विजय डांग पर दो लाख का इनाम था। वह भाजपा नेता मनोज नगेशिया की हत्या में शामिल था। शाम पांच बजे शुरू हो गयी थी मुठभेड़ मुठभेड़ में शामिल पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार ने बताया कि मुठभेड़ वाला इलाका कोलेबिरा थाने से करीब 20 किलोमीटर दूर अंदर घने जंगल में था। शाम करीब पांच बजे मुठभेड़…
रांची। झारखंड विधानसभा की 18वीं वर्षगांठ गुरुवार को सादगी के साथ मनायी गयी। राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने भाजपा विधायक मेनका सरदार को इस वर्ष के उत्कृष्ट विधायक के रूप में सम्मानित किया। इसके अलावा पांच विधानसभा कर्मियों, राज्य के टॉपर छात्र-छात्राओं और शहीदों के परिजनों को किया भी सम्मानित गया। मौके पर मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि इससे पहले जब भी विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाता था, तो सवाल उठता था कि राज्य का अपना विधानसभा भवन कब बनेगा। राज्य का विधानसभा भवन भाड़े के भवन में चलता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि जब मैं मुख्यमंत्री बना तो…
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों के हाथ आज बड़ी कामयाबी लगी। सुरक्षा बलों ने बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। अनंतनाग जिले के सेतकीपोरा के बिजबिहाड़ा में मुठभेड़ में छह आतंकियों को मार गिराया। इलाके में आतंकी गतिविधियों की खुफिया सूचना मिलने पर सेना, राज्य पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों ने आज तड़के अनंतनाग में बिजबेहरा के शालागुल में एक संयुक्त घेराबंदी एवं तलाश अभियान चलाया। रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने बताया कि सुरक्षाबलों ने गांव में प्रवेश करने वाले सभी मार्गों को सील करने के बाद जब…
रांची। राजधानी में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत स्लम में रहने वाले और बेघरों के लिए 300 और 600 वर्गफुट क्षेत्रफल फ्लैट दी जाएगी। पहले फेज में करीब 15600 फ्लैट बनेगा। वैसे लोग जिनके पास देशभर में कहीं भी अपना घर नहीं है या वैसे लोग जो स्लम में झुग्गी बनाकर रह रहे हैं, उन्हें योजना के वर्टिकल एक और तीन के तहत फ्लैट दिए जायेंगे। नगर निगम पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के तहत फ्लैट बनाएगा। फ्लैट की लागत करीब 8 लाख रुपए आएगी। लेकिन, स्लम में रहने वालों को 1.50 से 2.50 लाख और बेघरों को 5.50 लाख से 6.50…
नयी दिल्ली। दिल्ली के सिग्नेचर ब्रिज पर आज सुबह बड़ा हादसा हो गया। सिग्नेचर ब्रिज पर सुबह डिवाइडर से टकराने से दो बाइक सवारों की मौत हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक सिग्नेचर ब्रिज पर सेल्फी ले रहे थे कि तभी अचानक उनकी बाइक का बैलेंस बिगड़ गया और वह डिवाइडर से जा टकराई। बाइक डिवाइडर से इतनी तेजी से टकराई कि दोनों युवक ब्रिज से नीचे जा गिरे और गंभीर चोटें लगने से उनकी मौत हो गयी। मौके पर पुलिस और बचाव दल मौजूद हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।…
रांची। धुर्वा डैम से गुरुवार की सुबह एक लड़की का शव बरामद किया गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया। लड़की के परिजनों के अनुसार, बुधवार की शाम वो मां से अनबन के बाद घर से निकली थी। इसके बाद सुबह उसकी मौत की सूचना मिली। नौकरी ज्वाॅइन करने वाली थी मोना मृतिका की पहचान धुर्वा बस स्टैंड के पास रहने वाली मोना कुमारी के रूप में हुई है। मोना बंगलुरू से बीटेक की पढ़ाई पूरी कर नौकरी ज्वाॅइन करने वाली थी। बुधवार की शाम मां से अनबन के…
नयी दिल्ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर राहत मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में पिछले कारोबारी सत्र में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट जारी है। गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 41 पैसे घटकर 75.97 रुपए प्रति लीटर हो गए। डीजल के दामों में भी 30 पैसे की कटौती देखने को मिली और नए दाम 70.97 रुपए प्रति लीटर के स्तर पर आ गए हैं। मुंबई में भी पेट्रोल के दामों में 40 पैसे की गिरावट दर्ज की गई और आज यह 81.50 रुपए प्रति लीटर बिका। वहीं, डीजल के दाम 32 पैसे घटकर…