Author: azad sipahi

नयी दिल्‍ली। पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत का सिलसिला लगातार रविवार को भी जारी रहा। दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में आज 20 पैसे जबकि डीजल के दामों में 18 पैसे की कटौती की गई। दिल्ली में अब पेट्रोल 76.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है, जबकि डीजल का दाम भी घटकर 71.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। शनिवार को पेट्रोल-़डीजल की कीमत में 19-19 पैसे की कटौती देखी गई। दिल्ली में शनिवार को पेट्रोल कीमत 76.91 रुपए और डीजल की कीमत 71.74 रुपए प्रति लीटर हो गई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में बीते…

Read More

नयी दिल्ली। खुफिया एजैंसी को एक व्हाट्सएप ग्रुप में धमकी मिलने के बाद राष्ट्रीय राजधानी नयी दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है। ऐसा माना जा रहा है कि यह ग्रुप जैश-ए-मोहम्मद की तरफ से चलाया जा रहा है जिसमें जम्मू-कश्मीर में पिछले महीने एक कमांडर की हत्या का बदला लेने के लिए दिल्ली के संवेदनशील ठिकानों पर आतंकी हमले की बातें कही गयी हैं। मंगलवार को इंटैलीजैंस ब्यूरो ने 13 नवम्बर को एक पत्र जारी करते हुए खुफिया विंग से कहा कि इस व्हाट्सएप संदेश को देखते हुए इंटैलीजैंस को हाई अलर्ट जारी रखें।

Read More

कोडरमा। चंदवारा थाना क्षेत्र के रांची पटना मुख्य मार्ग उरवां बाबा होटल के सामने रविवार को एक ट्रक और स्कॉर्पियो में जाेरदार टक्कर हो गयी। इस हादसे में स्कॉर्पियो सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें कोडरमा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बिहार जाने के दौरान हुआ हादसा घायलों की पहचान मो. इयामिन(61) और उनकी पत्नी जहीदा खातुन (55) के रूप में की गई। दोनों ही बाेकारो थर्मल से सिवान (बिहार) बहरीया गांव जा रहे थे। मो. इयामिन इसी साल सीसीएल से सेवानिवृत्त हुए हैं। स्कॉर्पियो जैसे ही उरवां बाबा होटल…

Read More

पाकुड़। डीडीसी की गाड़ी से बाइक सवार के टक्कर के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार सुबह तलवा गांव के समीप सड़क जाम कर दिया। मौके पर डीडीसी सहित डीसी को बुलाने की मांग पर अड़े हैं। इससे पहले आक्रोशितों ने शनिवार रात को भी सड़क जाम रखा था। पाकुड़िया में एक बैठक से लौट रहे डीडीसी की गाड़ी ने तलवा गांव के समीप एक बाइक सवार को टक्कर मार दी थी और काफी दूर तक बाइक सवार गाड़ी के साथ ही घिसटता गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक उस वक्त डीडीसी रामनिवास यादव खुद गाड़ी में बैठे थे। लोगों का आरोप- इलाज…

Read More

खूंटी। रनिया थाना क्षेत्र में करीब एक महीना पहले नौ साल की मासूम के साथ गांव के ही अधेड़ ने हैवानियत की। आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। इसे लेकर इलाके के ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। क्या है घटना जापुत बड़का टोली निवासी तीन बच्चों के पिता 50 वर्षीय जुलियस भेंगरा उर्फ जुलू ने चौथी क्लास में पढ़नेवाली पीड़िता को जबरन घर से उठा लिया और जंगल में रात भर उसे अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। सुबह उस दरिंदे ने बेहोशी की हालत में पीड़िता को गांव के एक व्यक्ति के घर के पास छोड़…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने झामुमो और झाविमो के प्रेस बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उल्टा चोर कोतवाल को डांटे वाली बात हो रही है। कहा कि पारा शिक्षकों के एक छोटे वर्ग और असामाजिक तत्वों को विपक्ष ने भड़का कर राज्य स्थापना दिवस के मौके पर अराजकता पैदा करने की कोशिश की थी। प्रदर्शन के एक दिन पहले विपक्ष के नेताओं ने सड़क पर उतर कर हर तरीके की मदद करने की बात कहकर उन्हें शह दिया था। दोनों दल के नेताओं ने इस बात पर बिल्कुल चिंता नहीं जतायी कि बच्चों का भविष्य…

Read More

रांची। झारखंड में चुनाव की तैयारी में सभी दल जुट गये हैं। सत्तारूढ़ भाजपा, मुख्य विपक्षी दल झामुमो, झाविमो और आजसू के साथ कांग्रेस भी सत्ता हासिल करने की जद्दोजहद में है। 18 साल के युवा झारखंड को राजनीतिक नेतृत्व देने का अवसर राज्य की सवा तीन करोड़ जनता किसे देगी, यह तो समय ही बतायेगा, लेकिन इन सभी राजनीतिक दलों के नेताओं की उम्र भी चुनाव में महत्वपूर्ण कारक होगा। नेताओं की उम्र के हिसाब से झारखंड कांग्रेस पूरी तरह बुजुर्गों के हाथों में है, जबकि दूसरे दलों के नेता अपेक्षाकृत युवा हैं। ऐसे में यह सवाल उठना स्वाभाविक…

Read More

धनबाद। चिरकुंडा थाना क्षेत्र स्थित किरकुंडा क्षेत्र में एक युवक ने रेलवे पुल से कूद कर अपनी जान दे दी। शनिवार की सुबह उसका शव बरामद किया गया। युवक की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है। वहीं, मौके से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवक ने अपनी मां और नानी से माफी मांगते हुए लिखा है कि वो लायक ना बन सका। दोनों पैर टूट गए मौके पर निरसा एसडीपीओ पहुंचे और सुसाइड नोट जब्त कर लिया है। नोट में युवक ने अपने भाई सिटू को यह सलाह दी है कि उसके जैसा ना बने और लायक बेटा बनकर…

Read More

रांची। 18 जिलों के 129 प्रखंड सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित होंगे। जिला उपायुक्तों की रिपोर्ट के आधार पर कृषि विभाग ने आपदा प्रबंधन विभाग को यह अनुशंसा भेजी है। उपायुक्तों की रिपोर्ट में पलामू, जामताड़ा, पाकुड़, धनबाद, गोड्‌डा, बोकारो, कोडरमा, खूंटी, रामगढ़, गढ़वा, लातेहार, देवघर, गिरिडीह, रांची, लोहरदगा, साहेबगंज, चतरा और दुमका के 129 प्रखंडों में अल्पवर्षा होने की रिपोर्ट आई है। वर्षा के अभाव में वहां की खरीफ फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। इस वर्ष राज्य के 15.27 लाख हेक्टेयर में धान की खेती हुई थी, जिसमें वर्षा के अभाव में 40 प्रतिशत फसल बर्बाद हो गई थी। ऐसी…

Read More

रांची। कचहरी रोड में नवनिर्मित देश के सबसे बड़े अटल स्मृति वेंडर मार्केट का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया। मौके पर स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा का भी अनावरण किया गया। जयपाल सिंह स्टेडियम के पास बने इस मार्केट के निर्माण पर करीब 38 करोड़ रुपये खर्च किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सभी शहरों में नगरीय व्यवस्था देना सरकार की प्राथमिकता है, राज्य सरकार शहरीकरण को चुनौती नहीं बल्कि अवसर मान रही है। पूरे राज्य में 25 वेंडर्स मार्केट का निर्माण किया जा रहा है। रांची के हरमू, रातू रोड, मोरहाबादी, एचइसी…

Read More

आज से किराया दो रुपये प्रति स्टॉपेज नहीं बढ़ा तो नहीं चलेंगी बसें रांची। राजधानी में एचईसी से किशोरी यादव चौक वाया कांटा टोली चौक रूट में चल रही सिटी बस का परिचालन करने पर 17 नवंबर को फैसला होगा। नगर निगम ने दीपावली और छठ पूजा का हवाला देते हुए कांट्रैक्टर किशोर मंत्री से 17 तक बस चलाने का आग्रह किया था, इसलिए आज तक बसें चलेंगी। लेकिन, शनिवार को नगर निगम के अफसर सिटी बस का किराया 2 रुपये प्रति स्टॉपेज बढ़ाने पर फैसला नहीं लेते हैं तो 18 से बस का परिचालन नहीं होगा। क्योंकि, ऑपरेटर ने…

Read More