Author: azad sipahi

नयी दिल्ली। त्योहारी सीजन में मोदी सरकार ने बुधवार को 12 लाख 30 हजार रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली केंद्रीय कैबिनेट ने आज नॉन गैजेटेड रेलवे कर्मचारियों 78 दिन का प्रोडक्टिविटी लिन्क्ड बोनस (पीएलबी) देने का फैसला किया है। प्रति कर्मचारी को 18000 रुपये  अनुमान के मुताबिक, इस बोनस से रेलवे के प्रति कर्मचारी को लगभग 18000 रुपए मिल सकते है। बता दें कि इस बोनस में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (आरपीएफ) और रेलवे प्रोटेक्शन स्पेशल फोर्स (आरपीएसएफ) के कर्मचारी शामिल नहीं होते हैं। पिछले 6 साल से रेलवे कर्मचारियों को इतना ही…

Read More

लखनऊ। केंद्रीय चुनाव आयोग अगले साल अप्रैल-मई में लोकसभा चुनाव करवाने की तैयारी कर रहा है। इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की चुनाव मशीनरी ने भी तैयारियां और तेज कर दी हैं। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल वेंकटेश्वर लू 11 अक्टूबर को लोकसभा चुनावों के लिए 1 सितंबर से शुरू हुए मतदाता सूची के पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा करेंगे। ज्ञात हो कि 16वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव 7 अप्रैल, 2014 से 12 मई, 2014 के बीच 9 चरणों में करवाए गए थे। 16 मई, 2014 को लोकसभा चुनाव के परिणाम घोषित हुए थे। 26 मई, 2014 को नरेंद्र…

Read More

नयी दिल्ली।  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को मंत्री कैलाश गहलोत से जुड़े परिसरों पर आयकर विभाग की छापेमारी के बाद कहा कि दिल्ली सरकार को ‘लगातार परेशान’ करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। अधिकारियों ने आज बताया कि दिल्ली के परिवहन मंत्री गहलोत से जुड़े कई परिसरों पर कथित कर चोरी मामले की जांच के सिलसिले में आज सुबह आयकर विभाग ने छापेमारी की। केजरीवाल ने ट्वीट किया, “नीरव मोदी और माल्या से दोस्ती और हम पर छापेमारी? मोदीजी आपने मुझ पर, सत्येंद्र और मनीष पर छापे पड़वाए, उनका (छापों का)…

Read More

धनबाद। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह समेत चार की हत्या से जुड़े एक मामले में मंगलवार को अदालत का फैसला आया। अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश संजीता श्रीवास्तव की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में मोनू सिंह और अशोक महतो को दोषी करार दिया। जबकि झरिया के विधायक संजीव सिंह के मामा और चर्चित रामधीर सिंह के साला प्रशांत सिंह बाईज्जत बरी हो गये। सजा की बिंदु पर 11 को होगा फैसला अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत ने आर्म्स एक्ट के मामले में मंगलवार को प्रशांत सिंह को बरी कर दिया। जबकि मोनू सिंह और…

Read More

रांची। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले छात्रों ने मंगलवार को डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। इस क्रम में छात्रों ने कुलपति समेत अन्य अधिकारियों के विरोध में जमकर नारेबाजी की। छात्रों ने कैंपस में वाइ-फाइ, स्वच्छ शौचालय और परीक्षा शुल्क में की गयी वृद्धि को वापस लेने की मांग की। छात्रों ने सुबह साढे नौ बजे मुख्य द्वार में ताला जड़ दिया था, जिसके कारण अधिकारी और कर्मचारी अंदर नहीं जा सके। कुलपति, रजिस्ट्रार समेत अन्य अधिकारी गेट के बाहर की खड़े रहे। बातचीत हुई लेकिन छात्र नहीं माने। उनका कहना…

Read More

रांची। मंगलवार को व्यवसायी नरेंद्र सिंह होरा के परिजनों से मिलने पहुंचे जेवीएम सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहा कि जनवरी से लेकर अक्टूबर तक कई हत्याएं हुई हैं, लेकिन अपराधी पकड़े नहीं गये, इससे स्पष्ट होता है कि राज्य में लॉ एंड आर्डर खत्म हो गया है। रांची की पुलिस क्राइम कंट्रोल के बजाये वसूली करने में ज्यादा व्यस्त नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि उनकी वसूली की हिस्सेदारी सत्ता के शीर्ष में बैठे लोगों तक होती है। यही वजह है कि अब क्राइम कंट्रोल पुलिस की प्रायोरिटी नहीं है। सीएम के आश्वासन के बाद भी नहीं पकड़े जा…

Read More

भुवनेश्वर। बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरूख ने भारतीय हॉकी टीम के लिये अपना समर्थन जताते हुए ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाले हॉकी विश्वकप टूर्नामेंट के उद्घाटन में हिस्सा लेने की प्रतिबद्धता जताई है। शाहरूख ने ट्विटर पर पुरूष हॉकी टीम के लिए अपना समर्थन जताया और सभी से मेजबान टीम के लिए चीयर करने की अपील भी की। भारत की मेजबानी में इस वर्ष होने वाला हॉकी विश्वकप अब कुछ सप्ताह ही दूर रह गया है ऐसे में भारतीय टीम भी टूर्नामेंट के लिये तैयारियों में जुटी है और भुवनेश्वर में ट्रेनिंग कर रही है। बॉलीवुड स्टार ने…

Read More

खूंटी। सांसद कड़िया मुंडा के आवास की सुरक्षा में तैनात चार पुलिसकर्मियों के अपहरण और हथियार लूटे जाने का मुख्य आरोपी और विवादास्पद पत्थलगड़ी नेता करम सिंह मुंडा को पुलिस ने सोमवार की शाम गिरफ्तार कर लिया। पुलिस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पुलिस अधीक्षक अश्विनी कुमार सिन्हा ने बताया कि 26 जून को पत्थलगड़ी समर्थकों ने लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और सांसद कड़िया मुंडा के आवास की सुरक्षा में तैनात सुबोध कुजूर, विनोद केरकेट्टा, सियोन कुजूर और नागेंद्र कुमार सिंह का अपहरण कर लिया था और उनकी इंसास रायफल और मैगजीन लूट ली थी। पुलिस जब…

Read More

रांची। झारखंड प्रदेश विद्यालय रसोइया, संयोजिका संघ फोर्थ ग्रेड का दर्जा देने समेत 15 सूत्री के मांग को लेकर 25 सितंबर से राजभवन के समक्ष धरना पर बैठा है, लेकिन उनकी मांगें नहीं मानी जा रही थी। दबाव बनाने के लिए मंगलवार को सीएम आवास घेराव का कार्यक्रम था। सीएम आवास घेरने जा रहीं रसोइया, संयोजिका को जब पुलिस रोकनी चाही, तो इनलोगों ने बेरिकेडिंग तोड़ पुलिस को ही निशाने पर ले लिया और आगे बढ़ गयीं। इसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग कर उन्हें हटाया। इस दौरान पुलिस और रसोइयों के बीच झड़प भी हुई। इसमें कइयों को चोट…

Read More

रांची/हजारीबाग। टेरर फंडिंग मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी एनआइए ने झारखंड में बड़ी कार्रवाई की है। एनआइए ने करीब 15 स्थानों पर एक साथ छापेमारी की। एनआइए की टीम ने झारखंड पुलिस के साथ रांची, हजारीबाग, जमशेदपुर में एक साथ छापेमारी की। इसके साथ ही पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में भी एनआइए की टीम ने कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एनआइए ने टेरर फंडिंग से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूतों को जब्त किया। हजारीबाग के सदर थाना इलाके में बीजीआर कंपनी के मालिक के आवास पर मंगलवार को एनआइए ने छापा मारा। एनआइए की टीम ने इस आवास को…

Read More

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ के चारबाग स्टेशन पर सोमवार आधी रात के बाद साबरमती एक्सप्रेस पहुंची तो ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। इनमें कुछ शख्स ऐसे भी थे, जिन्हें नींद छूकर भी नहीं निकली। राजकुमार निषाद भी उनमें से एक थे। पूरे रास्ते उन्हें गुजरात में बिताया पिछले कुछ दिनों का वक्त याद आ रहा था। जनरल कंपार्टमेंट की जमीन पर बैठे राजकुमार कह रहे थे, ‘बिना किसी गलती के सजा दी गई।’ पहले बच्चों को स्कूल जाने से रोका फिर… आपबीती सुनाते हुए निषाद ने बताया, ‘मैं अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ वडोदरा में रहता…

Read More