Author: azad sipahi

सांवलिया सेठ/चित्तौड़गढ़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान में मेवाड़ के तीर्थ सांवलिया सेठ में चुनावी शंखनाद करते हुए कहा कि राजस्थान में एक ही चेहरा है, वह है कमल। हमारी उम्मीद कमल है, उम्मीदवार भी कमल है, कमल खिलाएंगे, राजस्थान को आगे बढ़ाएंगे। मेवाड़ की धरा से चुनावी बिगुल बजाते हुए उन्होंने आह्वान किया कि मेवाड़ की आवाज पूरे राजस्थान की आवाज है। पाण्डाल के बाहर भारी संख्या में उपस्थित लोगों से उन्होंने कहा कि पाण्डाल भले ही छोटा पड़ गया हो, लेकिन मोदी का दिल बड़ा है। पीएम मोदी ने भाजपा के चुनावी नारों का भी ऐलान कर दिया।…

Read More

सरकार ने जारी की जातीय गणना, कुल आबादी 13 करोड़ से ज्यादा पटना। बिहार सरकार ने जातीय गणना की रिपोर्ट सार्वजनिक कर दी है। सरकार द्वारा जारी जातीय गणना के आंकड़ों के मुताबिक, बिहार की कुल आबादी 13 करोड़ 7 लाख 25 हजार 310 है। जातीय गणना के आंकड़े के मुताबिक अत्यंत पिछड़ा- 36 फीसदी, पिछड़ा वर्ग- 27 फीसदी, अनुसूचित जाति- 19 फीसदी और अनुसूचित जनजाति की जनसंख्या 1.68 फीसदी है। बिहार सरकार की तरफ से जारी जातीय गणना के मुताबिक बिहार में सवर्णों की तादाद 15.52 फीसदी है। जिसमें भूमिहार की आबादी 2.86 फीसदी, ब्राह्मणों की आबादी 3.66 फीसदी,…

Read More

बेगूसराय। केंद्रीय ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि अर्बन नक्सली की तरह व्यवहार करने वाली पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) में हजारों करोड रुपए की लूट की है। इस लूट की जांच सीबीआई कराई जाएगी। सोमवार को बेगूसराय में आयोजित प्रेसवार्ता में गिरिराज सिंह ने कहा है कि मनरेगा में बड़े पैमाने पर घोटाले सामने आने के बाद जब जांच किया गया तो पता चला कि कागज पर ही एसेट का निर्माण कर लिया गया। आधार से लिंक कराए जाने पर 25 लाख जॉब कार्ड फर्जी…

Read More

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने महात्मा गांधी के जयंती पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उन्होंने सोमवार को कहा कि स्वशासन से सुशासन तक ‘गांव की सरकार’ की परिकल्पना को साकार करके ही गांधी के सपनों को पूरा किया जा सकता है। महाधिवेशन में उनके विचार को ही आत्मसात करते हुए गांव की आवाज को मुखर करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने लाल बहादुर शास्त्री के जय जवान जय किसान का नारा देश की सुरक्षा और समृद्धि दोनों के लिए प्रेरित करता है। जयंती के अवसर पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उन्होंने कहा कि…

Read More

चंडीगढ़। गांधी जयंती के अवसर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को अमृतसर पहुंचे और स्वर्ण मंदिर (दरबार साहिब) में हाजिरी लगायी। राहुल ने लंगर हाल में पहुंचकर बर्तन धोकर सेवा भी की। राहुल गांधी का यह दौरा पूरी तरह से व्यक्तिगत था। इस संबंध में स्थानीय कांग्रेस नेताओं को दूर रखा गया था। सोमवार सुबह कांग्रेस नेता राहुल गांधी अमृतसर स्थित हवाई अड्डे पर पहुंचे। यहां सांसद गुरजीत औजला ने उनका स्वागत किया। अमृतसर हवाई अड्डे पर उतरने के बाद राहुल गांधी कार से दरबार साहिब पहुंचे। यहां उन्होंने सिर पर नीले रंग का रूमाला बांधा हुआ था। यहां…

Read More

नई दिल्ली। बिहार में जातिगत जनगणना रिपोर्ट दो अक्टूबर को जारी कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सामाजिक न्याय का दावा कर रहे हैं जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) रिपोर्ट कार्ड में खामियां बताकर हमलावर हो गई है। भाजपा नीतीश कुमार और लालू प्रसाद यादव के कार्यकाल के दौरान सामाजिक न्याय की दिशा में कितना कार्य हुआ और दोनों के सुशासन का ब्यौरा मांग रही है। वहीं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मीडिया में प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह बिहार की गरीब जनता में भ्रम फैलाने के सिवा कुछ नहीं है। नीतीश…

Read More

भीलवाड़ा। उदयपुर से जयपुर चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को सोमवार सुबह पटरी से उतारने की साजिश रची गई। षड़यंत्र के तहत ट्रैक पर पत्थर और लोहे के सरिए बिछाए गए थे, लेकिन लोको पायलट की सजगता से बड़ी दुर्घटना टल गई। भीलवाड़ा से करीब चालीस किलोमीटर दूर चित्तौड़ जिले में सोनियाणा व गंगरार रेलवे स्टेशन के बीच अज्ञात बदमाशों ने पत्थर और लोहे की कील लगा कर ट्रेन को पलटाने का प्रयास किया। जानकारी मिलने पर तत्काल रेलवे सुरक्षा बल भीलवाड़ा की टीम मौके पर पहुंची। एक सप्ताह में ही यह दूसरा प्रयास है। इससे पहले ट्रेन का उद्घाटन…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राज्य के नव नियुक्त हाई स्कूल शिक्षकों को 12 अक्टूबर को नियुक्ति पत्र देंगे। इसे लेकर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। साल 2016 में निकाली गई हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को लेकर सुप्रीम कोर्ट द्वारा आदेश के बाद राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेजी से चल रही है। इसके तहत कई विषयों के करीब 800 नव नियुक्त हाईस्कूल शिक्षकों को सरकार नियुक्ति पत्र देंगी। इससे पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजधानी स्थित खेलगांव में 3469 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र दिया है। रांची के मोरहाबादी मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा, जिसमें राज्यभर के…

Read More

बेगूसराय। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि बेगूसराय जिला बिहार और देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। प्रगति के पथ पर अग्रसर औद्योगिक नगरी बेगूसराय नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाई प्राप्त कर रहा है। गिरिराज सिंह ने सोमवार को कहा है कि आज गांधी जी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती है। सत्य और अहिंसा के पुजारी महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जबकि, लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान-जय किसान का नारा दिया था। आज इन दोनों महापुरुष की जयंती के साथ-साथ…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के मोस्ट वांटेड आतंकवादी शाहनवाज उर्फ शैफी उज्जमा को गिरफ्तार किया है। पेशे से इंजीनियर शाहनवाज पर एनआईए ने तीन लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। पुणे मामले में फरार चल रहा शाहनवाज दिल्ली का रहने वाला है। वह पुणे पुलिस की कस्टडी से फरार होकर दिल्ली में ठिकाना बनाकर रह रहा था। अधिकारियों का कहना है कि वह बड़ी आतंकी वारदात करने की योजना बना रहा था। स्पेशल सेल उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले दिल्ली में आईएसआईएस के तीन आतंकियों…

Read More

नई दिल्ली। कृतज्ञ राष्ट्र आज (सोमवार) राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को श्रद्धांजलि दे रहा है। सुबह से ही राजघाट और विजयघाट पर दोनों के समाधि स्थलों पर पुष्पाजंलि अर्पित की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी की 154वीं जयंती पर राजघाट और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 119वीं जयंती पर विजयघाट पहुंचकर भावभीनी पुष्पांजलि अर्पित की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजघाट पहुंचकर महात्मा गांधी और दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने विजयघाट पहुंचकर लाल बहादुर शास्त्री को पुष्पांजलि अर्पित की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश…

Read More