Author: azad sipahi

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार ) मध्य प्रदेश के एक दिवसीय प्रवास पर ऐतिहासिक नगरी ग्वालियर आ रहे हैं। वे यहां मेला परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सम्पूर्ण प्रदेश के करोड़ों रुपये की लागत विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत दो लाख से अधिक हितग्राहियों और प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत लगभग 1300 परिवारों को गृह प्रवेश कराएंगे। जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी करीब ढाई घंटे शहर में रहेंगे। वे यहां विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में प्रधानमंत्री 19 हजार करोड़ के…

Read More

ग्वालियर। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की पहल पर ग्वालियर में दिव्यांगों के लिए अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र सह खेल परिसर का निर्माण किया गया है। यह देश का पहला अत्याधुनिक दिव्यांग खेल परिसर है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज (सोमवार ) इसका लोकार्पण कर इसे राष्ट्र को समर्पित करेंगे। जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी आज ग्वालियर के प्रवास पर रहेंगे। वे यहां मेला परिसर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रदेश को करोड़ों रुपये की लागत विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें अटल बिहारी वाजपेयी प्रशिक्षण केंद्र सह खेल परिसर का उद्घाटन भी शामिल…

Read More

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में स्थापना दिवस के नाम पर वर्ष 2017 में करोड़ों रुपये की टॉफी और टी-शर्ट बांटे जाने की जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान सरकार को तीन महीने में अब तक हुई कार्रवाई की पूरी स्टेटस रिपोर्ट हाई कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में इस याचिका पर सुनवाई हुई। झारखंड के 17वें स्थापना दिवस पर तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के कार्यकाल में एक दिन में लगभग साढे तीन करोड़ के टीशर्ट और…

Read More

रांची। राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन एवं मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने शुक्रवार को सेक्टर-2 धुर्वा स्थित सीआरपीएफ कैंप परिसर पहुंचकर चाईबासा के टोंटो क्षेत्र में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में बलिदान हुए सीआरपीएफ कोबरा बटालियन-209 के कांस्टेबल जवान राजेश कुमार के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ईश्वर से दिवंगत हुए शहीद जवान की आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों को दु:ख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य को नक्सल से मुक्त करने के लिए हमारे बहादुर जवान राजेश कुमार ने…

Read More

रांची। साहिबगंज जिले में हुए अवैध खनन मामले के आरोपित पत्थर खदान संचालक टिंकल भगत ने ईडी कोर्ट में जमानत की गुहार लगाई है। टिंकल ने अधिवक्ता सुधीर कुमार के माध्यम से ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में शुक्रवार को जमानत याचिका दाखिल की है। उल्लेखनीय है कि टिंकल भगत मुख्यमंत्री के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का सहयोगी है। अवैध खनन मामले में पिछले वर्ष 29 जुलाई, 2022 को टिंकल भगत सहित छह लोगों के खदान की जांच भी की गयी थी। इसके बाद ईडी ने तीन अगस्त, 2022 को टिंकल भगत सहित अन्य लोगों से ईडी…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने बुधवार को संकल्प यात्रा की 43वीं जनसभा को झरिया विधानसभा क्षेत्र में संबोधित किया। मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सरकार के दिन अब पूरा होने वाला है। उनका सूरज अस्त हो चला है। अब उनके हाथों नियुक्ति वर्ष कभी नहीं आने वाला। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में आकंठ डूबे मुख्यमंत्री ईडी के डर से कांप रहे हैं। ईडी के बुलावे पर नहीं जाकर सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट दौड़ रहे लेकिन बकरे की अम्मा कब तक खैर मनाएगी। होटवार जेल में उनके साथी उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज राज्य…

Read More

न्यूयॉर्क। भारत ने कनाडा से दो-टूक बात कही है कि खालिस्तान समर्थक आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर हत्याकांड से जुड़े सबूत दिखाने पर भारत उन पर विचार करने को तैयार है। भारत ने साफ-साफ कहा है कि दस्तावेजी सार्वजनिक सबूत या विशिष्ट जानकारी दिये बिना हवा में तीर नहीं चलाए जा सकते। भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने न्यूयॉर्क की काउंसिल ऑन फॉरेन रिलेशंस में जुटे लोगों के बीच संवाद के दौरान कहा कि कनाडा यदि निज्जर की हत्या से जुड़ी विशिष्ट जानकारी मुहैया कराता है, तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा कि इस तरह की घटनाओं…

Read More

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सरकार और अफगानिस्तान की सत्ता संभाले तालिबान के बीच बढ़ते मतभेदों की गाज पाकिस्तान में शरण पाए अफगान शरणार्थियों पर गिरने वाली है। पाकिस्तान सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 11 लाख अफगान शरणार्थियों को वापस अफगानिस्तान भेजने का ऐलान किया है। पाकिस्तान में लगातार आतंकी घटनाएं बढ़ने और इसके लिए जिम्मेदार तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) पर अंकुश के मसले पर पाकिस्तान सरकार और तालिबान के बीच मतभेद बढ़ गए हैं। हाल ही में अफगानिस्तान सीमा पर गोलीबारी के बाद पाकिस्तान की सेना ने तोर्खम सीमा को बंद करके कड़ा संदेश दिया है। अब पाकिस्तान की सरकार ने…

Read More

-बोडेली में 5206 करोड़ रुपए के विकास प्रकल्पों की भेंट -छोटा उदेपुर की जनता से प्रधानमंत्री ने साझा किए संस्मरण छोटा उदेपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को छोटा उदेपुर के बोडेली में आयोजित समारोह में जिले को 5206 करोड़ रुपये के प्रकल्पों की भेंट दी। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आदिवासी जनता के विकास संबंधी कई योजनाओं का जिक्र किया। उन्होंने अपने प्रचारक जीवन के दौरान छोटा उदेपुर के प्रवासों के संस्मरण सुनाए। उन्होंने कहा कि वे लंबे समय बाद बोडेली आए हैं, लेकिन पहले वे बारंबार और त्योहारों पर अक्सर बोडेली आते थे। नारी शक्ति…

Read More

रांची। राष्ट्रीय आदिवासी प्रेशर ग्रुप महासंगठन ने केंद्रीय मंत्री जनजातीय कार्य अर्जुन मुंडा से बुधवार को नई दिल्ली में भेंट की। इस दौरान उन्हें 10 बिंदुओं से जुड़ा एक मांग पत्र भी सौंपा। इसके जरिये उनसे अपील किया गया है कि आगामी 100 वर्षों तक किसी भी गैर-आदिवासी वर्ग को अनुसूचित जनजाति का दर्जा नहीं दिया जाए। मांग पत्र में कहा गया है कि आगामी 100 वर्षों के लिए संविधान के अनुच्छेद 342 के तहत अधिसूचित 730 अनुसूचित जनजातियों की लिस्ट फ्रीज कर दी जानी चाहिये। लोकुर समिति (1965) ने अनुसूचित जनजाति की पहचान के लिए पांच मापदंड बताए थे…

Read More

हजारीबाग। पुलिस की गिरफ्त में आने से पहले बुधवार को टीपीसी के प्रमुख दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी और हार्डकोर कमांडर पहाड़ी उर्फ रामेश्वर महतो समेत छह उग्रवादी फरार हो गये जबकि एक उग्रवादी नितेश कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि बड़कागांव थाना क्षेत्र स्थित देवगढ़ में टीपीसी संगठन के प्रमुख दिवाकर गंझू उर्फ प्रताप जी के घर बैठक रखी गई है, जिसमें टीपीसी के एरिया कमांडर पहाड़ी जी उर्फ रामेश्वर महतो, बादल गंझू, मुनेश्वर गंझू उर्फ विक्रम, इरफान उर्फ समीर जी एवं गुरुदेव उर्फ गुरुजी सहित संगठन के अन्य सदस्य रात…

Read More