Author: azad sipahi

इटखोरी। चतरा जिले के टंडवा थाना पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक अखिलेश वी वारियर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी अभियान के दौरान क्षेत्र में आतंक का पर्याय बन चुके तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के दुर्दांत नक्सली मुनेश गंझू को गिरफ्तार किया है। मुनेश की गिरफ्तारी थाना क्षेत्र के फुलवरिया गांव स्थित फुटबॉल मैदान से हुई है। टंडवा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अप्पर पुलिस अधीक्षक अभियान निगम प्रसाद ने बताया कि गिरफ्तार नक्सली के विरुद्ध पत्रकार इंद्रदेव यादव की हत्या समेत कोयलांचल में आतंक मचाने से संबंधित…

Read More

रांची। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 23 सितंबर को रांची से दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना आयुष्मान भारत की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वहीं प्रदेश भारतीय जनता पार्टी ने इस दौरे को लेकर संगठन के दृष्टिकोण से अपनी तैयारी शुरू कर दी है। वह बुधवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ ने कहा कि 23 सितंबर को रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में भाजपा के शत-प्रतिशत कार्यकर्ताओंं की उपस्थिति सुनिश्चित करायी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान को देश भर में सबसे ज्यादा सराहा गया है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के स्वच्छ भारत के सपने को पूरा करने के लिए झारखंड सरकार कृतसंकल्पित होकर काम कर रही है। काम अब अंतिम चरण में है। 15 सितंबर से पूरे देश में स्वच्छता ही सेवा अभियान की शुरुआत हो रही है। इस दौरान न गंदगी करेंगे और न करने देंगे का संकल्प सभी लेंगे। दो अक्टूबर महात्मा गांधी की जंयती तक चलनेवाले इस अभियान को जन आंदोलन बनाना है। उक्त निर्देश सीएम ने झारखंड के सभी उपायुक्तों को वीडियो कांफ्रेंसिंग…

Read More

रांची। राज्यसभा सांसद महेश पोद्दार ने केंद्रीय इस्पात मंत्री चौधरी वीरेंदर सिंह को पत्र लिख कर सेल के प्रस्तावित वाहन स्टील कारखाने को झारखंड में स्थापित करने का आग्रह किया है। पोद्दार ने मुख्यमंत्री रघुवर दास से भी सेल के प्रस्तावित वाहन स्टील कारखाने को झारखंड में स्थापित कराने के लिए पहल करने का अनुरोध किया है। पोद्दार ने ये दोनों चिट्ठियां केंद्रीय इस्पात मंत्री द्वारा एक समारोह में दिये गये एक बयान के आलोक में भेजी हैं। इस्पात मंत्री ने कहा है कि सार्वजनिक क्षेत्र की इस्पात कंपनी स्टील आॅथोरिटी आॅफ इंडिया 5000 करोड़ रुपये की लागत से वाहन…

Read More

रामगढ़। नाबालिग के साथ रेप के मामले में बुधवार को आरोपी मनीरुल अंसारी को 20 साल की सजा सुनायी गयी है। वहीं उस पर 3000 रुपये जुर्माना भी लगाया गया है। जुर्माना की राशि नहीं देने पर अभियुक्त मनीरुल अंसारी को एक महीने की और सजा काटनी होगी। एडीजे टू बबीता प्रसाद की कोर्ट ने पहले ही मनीरुल अंसारी को 376 ए,बी और पोस्को एक्ट के तहत दोषी करार दिया था। बुधवार को सजा सुनायी गयी। बताते चलें कि कुजू ओपी क्षेत्र में 23 अप्रैल को एक नाबालिग (12 वर्ष से कम उम्र) के साथ रेप किया गया था। इसमें…

Read More

दुमका। झारखंड के संथाल परगना में धर्मांतरण का खेल बड़े पैमाने पर चल रहा है। मिशनरियां स्थानीय दबंगों और नेताओं के सहयोग से पिछले पांच साल में 10 हजार से ज्यादा आदिवासियों को इसाई बना चुकी हैं। यह चौंकानेवाला खुलासा खुफिया विभाग ने राज्य सरकार को सौंपी गयी रिपोर्ट में किया है। इसमें खुफिया विभाग ने पूरी सिचुएशन को काफी अलार्मिंग बताते हुए ठोस कार्रवाई की जरूरत बतायी है। स्पेशल ब्रांच ने सरकार को सौंपी रिपोर्ट में स्पष्ट कहा है कि संथाल परगना में मिशनरियां धर्मांतरण करा रही हैं। इस साजिश का पूरा केंद्र पाकुड़ जिला का लिट्टीपाड़ा बना हुआ…

Read More

नयी दिल्ली। भगोड़े शराब कारोबारी विजय माल्या ने वित्त मंत्री अरुण जेतली ​को लेकर बड़ा खुलासा किया है। माल्या ने आज दावा कि देश छोड़ने से पहले उसने वित्त मंत्री अरुण जेतली से मुलाकात थी। उनके इस बयान को लेकर राजनीति भूचाल आ गया। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसे लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि यह आश्चर्य करने वाली बात है अरुण जेतली ने यह जानकारी क्यों छुपाई। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री को इसका जवाब देना होगा। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भगोड़े नीरव मोदी ने भी देश छोड़ने से पहले पीएम मोदी…

Read More

दुबई। भारतीय कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का अंत टेस्ट बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में नंबर एक बल्लेबाज के रूप में किया है। कोहली ने 59.30 की औसत से 5 मैचों की सीरीज में 593 रन बनाए, लेकिन भारत यह सीरीज 1-4 से गंवा बैठा। सीरीज के शुरू में कोहली ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ से 27 अंक पीछे थे, लेकिन अब वह उनसे एक अंक आगे हैं। कोहली एजबेस्टन टेस्ट के बाद पहली बार शीर्ष पर पहुंचे थे और फिर उन्होंने ट्रेंटब्रिज टेस्ट के बाद नंबर एक स्थान हासिल किया। अब वह वेस्ट…

Read More

 नयी दिल्ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपनी शिकागो की प्रस्तावित यात्रा रद्द किये जाने को ‘नापाक साजिश’ बताया। स्वामी विवेकानंद के शिकागो में ऐतिहासिक भाषण की 125वीं वर्षगांठ के मौके पर रामकृष्ण मिशन की ओर से बेलुर मठ में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने मोदी सरकार पर जमकर भड़ास निकाली। सहिष्णुता हिंदू धर्म का गुण कार्यक्रम में ममता ने कहा कि सहिष्णुता हिंदू धर्म का एक गुण है वह सर्वव्यापी है हिंदू धर्म लोगों से प्रेम करना सिखाता है, न कि भेदभाव। आगे आयें और देश में नयी जागृति का नेतृत्व करें। उन्होंने कहा कि वह शिकागो जाना…

Read More

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान सरदार सिंह ने बुधवार को अपने चमकदार करियर को अलविदा कहने का फैसला किया और कहा कि पिछले 12 साल में वह काफी हॉकी खेल चुके हैं और अब युवाओं के लिये जिम्मेदारी लेने का समय आ गया है। सरदार ने कहा कि उन्होंने एशियाई खेलों में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद यह फैसला किया, जिसमें भारत अपने खिताब का बचाव करने में असफल रहा और उसे कांस्य पदक के साथ संतोष करना पड़ा। सरदार की उम्र भी बढ़ रही है और अब उनके खेल में पहले जैसी फुर्ती देखने को नहीं मिलती, जिससे एशियाई…

Read More

नई दिल्ली। शराब कारोबारी विजय माल्या के प्रत्यर्पण के मामले में चल रही सुनवाई के दौरान माल्या ने एक बयान देकर बड़ा धमाका कर दिया है। माल्या ने कहा कि वह भारत छोड़ने से पहले वित्तमंत्री से मिलकर आए थे। माल्या ने कहा, ‘वह सेटलमेंट को लेकर वित्त मंत्री से मिले थे, बैंकों ने मेरे सेटलमेंट को लेकर सवाल खड़े किए।’ माल्या ने कहा कि वह अपना बकाया चुकाने के लिए तैयार हैं। बता दें कि लंदन स्थित वेस्टमिंस्टर कोर्ट में सुनवाई के दौरान भारत के अधिकारियों ने मुंबई की आर्थर रोड जेल में माल्या को रखने के लिए तैयार सेल…

Read More