तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने मृतकों के परिवारों को 5 लाख रुपए मुआवजा देने का ऐलान किया है। खबर के मुताबिक, तेलंगाना राज्य सड़क परिवहन निगम (TSRTC) की बस में हादसे के वक्त कुल 87 लोग सवार थे। घटनास्थल पर जगतियाल कलेक्टर शरत भी पहुंच गए हैं। घायलों को नजदीक के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव कार्य जारी है।’
Author: azad sipahi
जयपुर। बांग्लादेशी घुसपैठियों के मुद्दे पर बीजेपी की नीति को एक बार फिर से स्पष्ट करते हुए पार्टी चीफ अमित शाह ने कहा है कि ऐसे घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकाल बाहर किया जाएगा। उन्होंने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के शक्ति केंद्र सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘बीजेपी का संकल्प है कि एक भी बांग्लादेशी घुसपैठिया भारत में रहने नहीं देंगे, चुन चुन कर निकाल देंगे।’ असम में राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) के ड्राफ्ट का जिक्र करते हुए इसका विरोध करने वालों पर उन्होंने निशाना साधा। शाह ने कहा कि वोट बैंक की चिंता करने वाले मानवाधिकार की बात करते…
पलामू। पांकी-बालूमाथ रोड के हेडुम जंगल में मंगलवार सुबह पुलिस और लुटेरों के बीच मुठभेड़ हो गई। घटना की सूचना की पुष्टि करते हुए एसपी इंद्रजीत महथा ने बताया कि इलाको को घेर लिया गया है और बदमाशों की धड़-पकड़ के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में शामिल बदमाश कैला यादव गैंग के हैं। गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई एसपी ने बताया कि उन्हें सूचना थी कि पांकी-बालूमाथ रोड पर कैला यादव गैंग के सदस्य किसी बड़ी लूट की घटना को अंजाम देने के लिए जुटे हुए हैं। सूचना के बाद पुलिस…
रांची। स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की तैयारी शुरू हो गई है। जनवरी से देश के सभी शहरों में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होगा। इसमें झारखंड को नंबर वन राज्य बनाने के लिए मंगलवार को प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने इसका उद्घाटन करते हुए इस सर्वेक्षण में झारखंड को नंबर 1 राज्य बनाने की अपील की। आम लोगों को जोड़कर देश को साफ और स्वच्छ बनाया जा सकता है उन्होंने कहा कि आम लोगों को जोड़कर ही देश को साफ और स्वच्छ बनाया जा सकता है। जिस दिन स्वच्छता…
खूंटी। प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के इनामी सदस्य महेंद्र मुंडा ने मंगलवार को एसपी कार्यालय में डीआईजी के समक्ष सरेंडर किया। महेंद्र मुंडा पर सरकार ने दो लाख रुपए इनाम की घोषणा कर रखी थी। महेंद्र ने सरेंडर करने के बारे में सरकार द्वारा चलाई जा रही आत्मसमर्पण नीति से प्रभावित होकर फैसला लिया। इसके खिलाफ खूंटी जिला के अलावे सरायकेला जिला के विभिन्न थानों में भी कांड दर्ज है। भाकपा माओवादी अपने सिद्धांत से भटक गए: महेंद्र मुंडा नक्सली महेंद्र मुंडा उर्फ रितेश मुंडा 2011 में नक्सली लावा पातर के दस्ते में शामिल हुआ था। यह महाराज प्रमाणिक,…
कोडरमा। जयनगर थाना क्षेत्र के तिलोकरी बालू घाट से अवैध रूप से बालू का उठाव कर रहे तीन बालू माफिया को मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने बंधक बना लिया। बंधक बनाए जाने के बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मौके से 18 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है। पकड़े गए बालू माफिया कुख्यात अपराधी सुरेंद्र साव गिरोह के सदस्य बताए जा रहे हैं। 15 सितंबर तक बालू उठाव पर है रोक झारखंड में 15 सितंबर तक नदी घाटों से बालू उठाव पर रोक लगी है। इसके बावजूद पिछले कई दिनों से…
नयी दिल्ली। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह आज एक दिवसीय प्रवास पर राजस्थान में रहेंगे जहां वे कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। भाजपा के मीडिया प्रकोष्ट के प्रमुख अनिल बलूनी की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि शाह आज सुबह जयपुर पहुंचेंगे जहां से वे मोती डूंगरी जाएंगे और वहां गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। भाजपा अध्यक्ष इसके बाद सूरज मैदान, राजापार्क (जयपुर) में जयपुर शहर, जयपुर देहात, दौसा और अलवर संभाग की कुल 35 विधानसभा क्षेत्रों के 1314 शक्ति केन्द्रों से आए शक्ति केंद्र संयोजकों, पार्टी पदाधिकारियों, विस्तारकों, कार्यसमिति सदस्यों, वर्तमान एवं पूर्व जन-प्रतिनिधियों, मोर्चा पदाधिकारियों एवं…
नयी दिल्ल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लगातार लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं। उन्होंने आज गांवों में काम करने वाले लाखों आशा और आंगनबाड़ी के साथ ANM कार्यकर्ताओं से विडियो कॉन्फ़्रेंसिंग से बातचीत की। इस दौरान पीएम ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से कहा कि आपके योगदान बेहद अहम है, मिशन इंद्रधनुष आपकी वजह से ही आगे बढ़ा। पीएम ने कहा कि 24 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को मेरा नमन। आप लोगों ने डाक्टर से अधिक जिंदगी बचाई। मैं देश के उन हजारों-लाखों डॉक्टरों का भी आभार व्यक्त करना चाहूंगा, जो बिना कोई फीस लिए, गर्भवती महिलाओं की जांच कर रहे हैं।…
नयी दिल्ली। बाबू जगजीवन राम अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। अस्पताल में महिलाओं को सिजेरियन डिलीवरी (ऑपरेशन) के बाद भी फर्श पर ही लिटा दिया जाता है। महिलाओं को आहार-दवा आदि सब फर्श पर ही दिया जा रहा है। अस्पताल की इस अव्यवस्था का शिकार रोजाना एक नहीं बल्कि दर्जनों महिलाओं को होना पड़ रहा है। यह सलूक उन महिलाओं के साथ किया जा रहा है जिनका नवजात बच्चा आईसीयू में भर्ती हैं। 10 दिन पहले हुई थी सिजेरियन डिलीवरी महिलाएं सप्ताह-सप्ताह भर आईसीयू के बाहर ही फर्श पर चादर बिछाकर…
रांची। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कांग्रेस ने सोमवार को भारत बंद बुलाया। इस दरम्यान बिरसा मुंडा बस स्टैंड से दिन में बसें नहीं खुलीं, दिनभर बसों के पहिये थमे रहे। इससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई पेट्रोल पंप खुले रहे, वहीं शहर के भीतर सड़कों पर आवागमन सामान्य रहा। अल्बर्ट एक्का चौक समेत विभिन्न चौक-चौराहों पर बंद समर्थकों को पुलिस ने हिरासत में लिया। रांची पुलिस शहर के चप्पे-चप्पे पर तैनात दिखी। सीसीटीवी और ड्रोन कैमरे से भी निगेहबानी की गयी। कंट्रोल रूम से पल-पल की हो रही थी मॉनिटरिंग गड़बड़ी से निबटने…
रांची। पलामू (पांकी) थाना कांड संख्या 157/2017 से जुड़े एक मामले में एनआइए की टीम ने चार नक्सलियों को मेदिनीनगर जेल से रांची जेल में शिफ्ट करने को लेकर एनआइए कोर्ट में आग्रह किया है। इस मामले को लेकर एनआइए ने 10 जुलाई 2017 को इस केस को अपने हाथ में लिया था। इसके बाद कांड संख्या एनआइए 8/2018 दर्ज किया गया। जिन चार नक्सलियों को मेदिनीनगर जेल से रांची में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया है, उनमें श्याम भोक्ता, प्रेम सागर महतो, उचित महतो और अमित कुमार सिंह शामिल हैं। मामले में मुकेश, नागेश्वर गंझू उर्फ तरूण, आक्रमण और…