सेना ने और अधिक होवित्जर, रॉकेट और मिसाइलों की जरूरत जताई दुश्मनों पर सटीक हमले वाले हथियार बढ़ाने के सेना ने शुरू किए प्रयास नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध से सबक लेकर भारत की सेना ने मौजूदा हथियार भंडार से ज्यादा होवित्जर, रॉकेट और मिसाइलों की जरूरत जताई है। इसके लिए विरोधियों के खिलाफ सटीक हमले की क्षमता रखने वाले हथियारों को अपने बेड़े में शामिल करने के लिए सेना ने प्रयास शुरू कर दिए हैं। भारत आने वाले दिनों में और अधिक हॉवित्जर, मिसाइलों और रॉकेटों के साथ-साथ युद्ध सामग्री, झुंड ड्रोन को शामिल करने जा रहा है। रूस के…
Author: azad sipahi
रांची। झारखंड को जनवरी, 2024 में दो नए एयरपोर्ट की सौगत मिलने वाली है। भारतीय विमानपतन प्राधिकरण (डीजीसीए) से बोकारो और दुमका एयरपोर्ट को हरी झंडी मिल गई है। दोनों एयरपोर्ट के लाइसेंस की प्रक्रिया पूरी हो गई है। दोनों एयरपोर्ट का जनवरी में प्रधानमंत्री उद्घाटन करेंगे। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट के निदेशक केएल अग्रवाल ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दोनों एयरपोर्ट पर अपना काम पूरा कर लिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 2024 के जनवरी माह में दोनों एयरपोर्ट का उद्घाटन करेंगे। इसे लेकर नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने तैयारी शुरू करने का निर्देश दे दिया। इसके बाद से कोलकाता स्थित…
कोडरमा। जिले के डोमचांच थाना क्षेत्र अन्तर्गत सिमरिया जंगल में शनिवार की देर रात गुप्त सूचना पर लकड़ी जब्त करने पहुंची वन विभाग की टीम पर हुए हमले में दो वनरक्षी गम्भीर रूप से घायल हो गए। यह हमला लकड़ी तस्करी में शामिल लोगों ने किया। घायलों में वनरक्षी राजेश शर्मा और ललन किशोर हैं। दोनों घायलों को सदर अस्पताल कोडरमा में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया गया। इनके अलावा वनरक्षी अभिमन्यु कुमार और बंटी कुमार को मामूली चोटें आई है। सदर अस्पताल में इलाजरत घायल वनरक्षी ने बताया कि रेंजर रविंद्र कुमार…
नई दिल्ली। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक रविवार को अपनी बड़ी बहन और प्रख्यात लेखिका गीता मेहता को अंतिम विदाई देने नई दिल्ली पहुंचे। गीता मेहता का शनिवार को 80 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई गणमान्य व्यक्तियों ने गीता मेहता के निधन पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने अपनी बहन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री विशेष विमान से दिल्ली पहुंचे। वे सीधे गीता मेहता के आवास पहुंचे और अपनी बहन के अंतिम दर्शन किये। गीता मेहता का सोमवार को अंतिम संस्कार किया जाएगा। मुख्यमंत्री पटनायक उनके अंतिम संस्कार…
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आधुनिक भारत के शिल्पकार हैं। शाह ने मोदी के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। शाह ने एक्स पर कहा, “अपनी दूरदर्शिता, अथक परिश्रम और नि:स्वार्थ सेवाभाव से करोड़ों लोगों के जीवन में समृद्धि और विश्वास लाने वाले देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को वह जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं। साथ ही ईश्वर से उनकी दीर्घायु और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना करते हैं।“ गृहमंत्री शाह ने कहा कि नए भारत के शिल्पकार…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी को बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि देश के निर्माण में अद्वितीय योगदान देने वाले समस्त शिल्पकार, कामगार और श्रमिक भाइयों-बहनों को अनेक-अनेक आभार, धन्यवाद और जोहार।
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि सरदार पटेल ने हैदराबाद को निजाम के अत्याचारों से मुक्ति दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। गृहमंत्री शाह ने रविवार को ‘हैदराबाद मुक्ति दिवस’ पर हैदराबाद में आयोजित जनसभा में कहा कि लौहपुरुष सरदार पटेल न होते तो इस विशाल क्षेत्र को इतनी जल्दी मुक्ति नहीं मिलती। वो सरदार पटेल ही थे जिन्होंने ‘राष्ट्र सर्वप्रथम’ के सिद्धांत को चरितार्थ कर हैदराबाद में पुलिस एक्शन का निर्णय लिया और खून का कतरा बहाए बिना निजाम के रजाकारों की सेना को सरेंडर करने पर मजबूर किया था। शाह ने कहा…
पूर्वी चंपारण।जिले के चकिया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक किराना व्यवसायी को गोली मार कर घायल कर दिया।जिन्हे नाजुक स्थिति में इलाज के लिए मुजफ्फरपुर निजी नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है।घटना शनिवार की देर रात की बतायी जा रही है।जब व्यवसायी कोयला बेलवा बाजार स्थित अपने किराना दुकान को बंद कर व्यवसायी अपने घर लौट रहे थे,इसी बीच घात लगाये बाइक सवार अपराधियों ने किराना व्यवसाई को गोली मार दी।घायलवस्था में व्यवसायी को चकिया लाया गया,जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हे मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया। जहां एक निजी अस्पताल में उनकै इलाज चल रहा है।वही सूचना…
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस मौके पर उन्हें देशभर से बधाई संदेश मिल रहे हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यसभा के उपसभापति हरिवंश से लेकर सभी केंद्रीय मंत्रियों और मुख्यमंत्रियों ने प्रधानमंत्री को उनके जन्मदिवस पर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक्स पर पोस्ट किया है ‘भारत के प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। मेरी शुभेच्छा है कि अपनी दूरगामी दृष्टि तथा सुदृढ़ नेतृत्व से आप ‘अमृत काल’ में भारत के समग्र विकास का मार्ग प्रशस्त करें। मेरी ईश्वर से प्रार्थना है…
बेगूसराय। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 73वें जन्मदिन पर हर ओर बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इस मौके पर केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा है कि भारत के उत्थान के लिए उनका समर्पण और अथक प्रयास वास्तव में सराहनीय है। उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों से लेकर बुनियादी ढांचे के विकास तक विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति देखी है। मेक इन इंडिया और डिजिटल इंडिया जैसी उनकी दूरदर्शी पहल ने ना केवल देश की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ावा दिया है। बल्कि लाखों लोगों…
अनंतनाग। अनंतनाग जिले के गडोले वन क्षेत्र में छिपे आतंकियों के खिलाफ सुरक्षाबलों का अभियान रविवार को पांचवें दिन भी जारी है। सुरक्षाबलों ने अपने अभियान को आसपास के क्षेत्रों तक बढ़ा दिया और जंगल की ओर कई मोर्टार गोले दागे हैं। सैन्य अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षाबल घने वन क्षेत्र की निगरानी के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टरों का उपयोग कर रहे हैं। अनंतनाग जिले के कोकरनाग में बुधवार से चल रही मुठभेड़ में तीन अधिकारियों और एक जवान का बलिदान हो चुका है। माना जा रहा है कि अभी भी जंगलों में दो से तीन आतंकवादी छिपे हुए है।…