Author: azad sipahi

भारतीय क्रिकेट टीम के नए कोच की रेस में टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक ओपनर वीरेंद्र सहवाग सबसे आगे माने जा रहे थे. खबरों की मानें तो वीरू को कोहली का पूरा समर्थन भी था, लेकिन अंत में बाजी रवि शास्त्री ने मार ली. सहवाग कोच की रेस से इसलिए बाहर हो गए, क्योंकि आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट ऑपरेशन सहवाग टीम में अपना खुद का स्टाफ चाहते थे. इसी सपोर्ट स्टाफ के मुद्दे पर रवि शास्त्री से पीछे हो गए थे. पुराने कोचिंग स्टाफ के पक्ष में थे कोहलीइस मुद्दे पर कोहली ने कहा, पाजी मैं आपकी बहुत…

Read More

मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित आईफा 2017 में शाहिद को कैटरीना कैफ ने पुरस्कार प्रदान किया, जबकि वरुण धवन ने समारोह में आलिया के सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के रूप में चुने जाने की घोषणा की। आईफा के 18वें संस्करण में शनिवार को शाहिद कपूर और आलिया भट्ट को ‘उड़ता पंजाब’ में अपने शानदार काम के लिए सर्वश्रेष्ठ कलाकारों के खिताब दिए गए। दिलजीत दोसांझ को इसी फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ नवोदित अभिनेता का पुरस्कार दिया गया। शाहिद और आलिया दोनों ही ऐसी फिल्म के लिए पुरस्कार पाने पर भावुक हो गए, जिसने पर्दे पर आने के लिए सेंसर बोर्ड से बड़ी लड़ाई…

Read More

श्रीनगर  जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ यात्रा की एक बस के हादसे के शिकार होने की खबर है। शुरुआती रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह हादसा जम्मू के रामबन जिले में बनिहाल के नजदीक जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर हुआ। बस एक खाई में गिर गई। इसमें कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 35 लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव के लिए सेना के जवान पहुंचे। और ज्यादा जानकारी का इंतजार है।  बता दें कि इससे पहले, बीते सोमवार को कश्मीर में अमरनाथ यात्रा से लौट रहे बस पर आतंकियों ने गोली चलाकर 7 श्रद्धालुओं की…

Read More

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने इराक में लापता हुए 39 भारतीयों पर अहम जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि विदेश राज्य मंत्री वीके सिंह को सूत्रों से जानकारी मिली है कि लापता भारतीय इराक की बदुश जेल में है, यह मोसुल के उत्तरपश्चिमी हिस्से में स्थित एक गांव है। जहां आतंकियों के खिलाफ सेना की लड़ाई अब भी जारी है।विदेश मंत्री ने बताया  कि लापता हुए भारतीय आईएसआईएस के आतंकियों ने 2014 में किडनैप किया था।   सुषमा ने यह भी कहा कि उन्होंने वीके सिंह को उसी दिन एर्बिल जाने के निर्देश दिए थे, जिस दिन ईराक ने घोषणा की थी कि मोसुल…

Read More

नई दिल्ली एयर इंडिया के स्टाफ से मारपीट करने वाले शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ के दिल्ली-पुणे फ्लाइट के टिकट को इंडिगो एयरलाइंस ने भी कैंसल कर दिया है। गायकवाड़ के एजेंट ने शुक्रवार शाम यह टिकट बुक करवाया था। गायकवाड़ आज ही फ्लाइट से पुणे जाने के लिए अड़े हुए हैं, जिसके बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त कर दी गई है। शिवसेना सांसद ने दिल्ली पुलिस को भी धमकी दी है कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर भी लेती है, तो उद्धव ठाकरे उन्हें बचा लेंगे। इससे पहले, मारपीट करने बाद एयर इंडिया ने भी गायकवाड़ का शुक्रवार…

Read More

अहमदाबाद (जेएनएन)। ब्यूरो देश का पहला गे मैरिज ब्यूरो गुजरात के अहमदाबाद शहर में शुरू किया गया है। इसमें अभी तक गुजरात, दिल्ली, बेंगलुर, हैदराबाद, चंडीग़़ढ और केरल के 42 सहित दुनियाभर के 1200 से अधिक गे व्यक्ति जु़डें हैं। इसमें से 24 को अब तक उनकी पसंद का साथी मिल चुका है। शहर के मणिनगर क्षेत्र में यह ब्यूरो चलाने वाली 23 वषर्षीय उर्वी शाह ने कहा–‘समाज में रहते एलजीबीटी वर्ग के लिए कायदे की मर्यादा में रहकर कुछ करने की मेरी इच्छा थी। ऐसे लोगों की मदद के लिए एनजीओ खोलकर ल़़डाई ल़़डने में समय बर्बाद करने के…

Read More

अहमदाबाद । कांग्रेस पार्टी ने उत्‍तर प्रदेश में मिली शिकस्‍त को पीछे छोड़, गुजरात विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गुजरात विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता शंकर सिंह वाघेला ने आलाकमान से रणनीतिकार प्रशांत किशोर की मांग की है। वाघेला मानते हैं कि प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी को बिहार और पंजाब को बड़ा लाभ पहुंचाया है। अब गुजरात, हिमाचल प्रदेश में भी उनकी रणनीति का फायदा कांग्रेस पार्टी को हो सकता है। हालांकि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के लिए उत्‍तर प्रदेश में भी चुनाव रणनीति प्रशांत किशोर ने ही बनाई थी, लेकिन…

Read More

मुंबई (जेएनएन)। महाराष्ट्र में हड़ताल पर गए सरकारी अस्पतालों के रेजिडेंट डॉक्टरों की एसोशियसन ने बॉम्बे हाइकोर्ट में हलफनामा दायर किया है। अपने हलफनामें में डॉक्टरों ने कहा है कि वे अपने काम पर लौटने के लिए तैयार हैं लेकिन वह सरकार और प्रशासन से सुरक्षा की गारंटी चाहते हैं।डॉक्टरों की मांग पर कोर्ट ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि वे अस्पतालों में डॉक्टरों को सुरक्षा प्रदान करें तांकि वो निडर होकर कार्य कर सकें। हाइकोर्ट इस मामले पर 15 दिनों बाद सुनवाई करेगा। बॉम्बे हाइकोर्ट के चीफ जस्टिस ने आदेश दिया कि अगर डॉक्टर वापस अपनी डयूटीज पर…

Read More

यहां गैंगवार में सार्वजनिक स्थलों पर ही दिनदहाड़े विरोधियो की हत्याएं होती रही हैं। शूटर अत्याधुनिक हथियारों का ही इस्तेमाल करते रहे हैं। मजदूर राजनीति के सहारे कोयलांचल पर अपना दबदबा जमाये रखने के उद्देश्य से ही यहां गैंगवार होता रहा है। धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या को भी गैंगवार की एक कड़ी के रूप  देखा जा रहा है। बता दें कि 80 के दशक से कोयलांचल में जारी गैंगवार में मजदूर नेता वीपी सिंह, विनोद सिंह, सकलदेव सिंह, संजय सिंह, राजू यादव, गुरदास चटर्जी, प्रमोद सिंह, राजीव रंजन सिंह, गजेंद्र सिंह और सुरेश सिंह की…

Read More

संवाददाता धनबाद। देश के कोल कैपिटल और काले सोने की खान के रूप में पहचाने जानेवाले धनबाद में लंबे समय के बाद वहां एके 47 की गूंज सुनायी पड़ी है। इस गूंज ने वहां के चार प्रमुख पावर सेंटर समझे जाने वाले में से एक की नींव को हिला दी है। मंगलवार की देर शाम हुई इस अंधाधुंध गोलीबारी में पूर्व डिप्टी मेयर और कांग्रेस के नेता नीरज सिंह की मौत हो गयी। इस मसले पर पुलिस चार बिंदुओं पर पड़ताल में जुटी है। इन बिंदुओं की चर्चा पूरे क्षेत्र में भी हो रही है। दरअसल, धनबाद में पहले तीन…

Read More

संवाददाता धनबाद। धनबाद कोयलांचल में एक बार फिर गैंगवार की शुरूआत हो चुकी है। सार्वजनिक स्थलों पर सरेआम गोलियों की तडतड़ाहट ने अमन चैन पसंदीदा लोगों की नींद उड़ा दी है। राजनीतिक प्लेटफॉर्म के सहारे कोयले की काली कमाई पर वर्चस्व जमाने के क्रम में कोयलांचल की धरती खून से लाल होती रही है। इसी क्रम में मंगलवार की शाम धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर, युवा कांग्रेसी नेता और मजदूर नेता नीरज सिंह और उनके तीन समर्थकों की पेशेवर शूटरों ने हत्या कर डाली। धनबाद के व्यस्ततम, भीड़ वाले इलाके स्टील गेट में पेशेवर शूटरों ने कम से कम 80…

Read More