Author: azad sipahi

नई दिल्ली। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने सहारा रिफन्ड पोर्टल के माध्यम से सहारा की सहकारिता समितियों में जमाकर्ताओं के पैसे वापस करवाने की शुरुआत की है। शाह ने शुक्रवार को ऑनलाइन तरीके से सहारा की चार सहकारी समितियों में निवेश करने वाले 112 निवेशकों के खाते में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए हैं। इस दौरान शाह ने कहा कि ”केन्द्रीय पंजीयक- सहारा रिफण्ड पोर्टल” पर अभी तक 18 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। जिसमें से 14 लाख लोगों की अर्जी स्वीकार कर ली गई है। उन्होंने कहा कि आज तो सिर्फ 112 लोगों के पैसे…

Read More

25 करोड़ की सरकार को क्षति पहुंचाने का आरोप पटना। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रमोद कुमार के खिलाफ 25 करोड़ की क्षति पहुंचाने को लेकर विभागीय कार्रवाई होगी। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को संकल्प जारी कर दिया है। सहरसा के तत्कालीन जिला प्रबंधक एसएफसी प्रमोद कुमार पर 2012-13 में धान अधिप्राप्ति..मिलिंग के लिए संबद्ध मिलरों के साथ नियमानुसार एकरारनामा नहीं करने का आरोप है। साथ ही बैंक गारंटी व अन्य दस्तावेज नहीं प्राप्त करने के आरोप मिले। इसके बाद राज्य खाद्य निगम ने 01 अप्रैल, 2022 को आरोपित अधिकारी पर कार्रवाई को लेकर सामान्य प्रशासन…

Read More

काठमांडू। विश्व बैंक ने स्वास्थ्य प्रणाली में सुधार के लिए नेपाल को अपना समर्थन जारी रखने का वादा किया है। नेपाल के लिए विश्व बैंक के कंट्री डाइरेक्टर फ़ारिस हदाद-ज़र्वोस ने नेपाल को स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए 100 मिलियन अमेरिकी डॉलर अनुदान स्वरूप प्रदान करने की जानकारी दी है। विश्व बैंक नेपाल की तरफ से एक बयान जारी कर इसकी जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि विश्व बैंक के कंट्री डाइरेक्टर ने स्वास्थ्य मंत्री मोहन बहादुर बस्नेत के साथ मुलाकात कर नेपाल के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के तहत आने वाले पांच…

Read More

पटना। पूर्व एमएलसी और लोजपा (रामविलास) के नेता हुलास पांडेय के बड़े बेटे अक्षत की ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई है। अक्षत शुक्रवार सुबह घर के बाथरूम में गिर गया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में पारस अस्पताल में दाखिल कराया। डॉक्टरों के अनुसार अक्षत कई प्रकार की चुनौतियां झेल रहा था, जिसमें श्वसन सम्बंधी विकार शामिल था। इसके बीच उसके नाक और कान से खून आ रहे थे। उसे चिकित्सकों ने आईसीयू में भर्ती किया और इलाज शुरू किया गया लेकिन कुछ घंटे में ही अक्षत की मौत हो गयी। डॉक्टरों ने मौत की वजह ब्रेन हेमरेज बताया है।…

Read More

– निर्दोष को सजा न मिले और दोषी न छूटे, इसी पर काम कर रही पुलिस : विज चंडीगढ़। हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि नूंह में पुलिस लगातार तैनात है और अब तक 102 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं और 202 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गृहमंत्री विज ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 80 लोगों को हिरासत में लिया गया हैं। उन्होंने कहा कि निर्दोष को सजा न मिलें और दोषी न छूटे, इस सिद्धांत पर पुलिस कार्य कर रही है। इसलिए पुख्ता सबूत इकट्ठा करके इस पर कार्रवाई…

Read More

काठमांडू। नेपाल में बहुचर्चित एक क्विंटल सोने की तस्करी मामले की जांच अब केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) को सौंप दी गई है। प्रधानमंत्री पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने जांच की जिम्मेवारी सीआईबी को सौंपने का निर्देश दिया है। सोने की तस्करी में अपनी ही पार्टी के शीर्ष नेताओं का नाम आने के बाद दबाब में रहे प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने आखिरकार सोने की तस्करी मामले में सीआईबी को जांच की जिम्मेवारी देने का फैसला किया है। प्रधानमंत्री प्रचण्ड ने गृहमंत्री नारायणकाजी श्रेष्ठ, रक्षामंत्री पूर्ण बहादुर खड्का, गृहसचिव दिनेश भट्टराई, नेपाल पुलिस के प्रमुख वसन्त कूंवर, सीआईबी की प्रमुख किरण बज्राचार्य तथा महान्यायाधिवक्ता…

Read More

नवादा।नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में नौ साल बाद प्राथमिकी दर्ज कर पूरे मामले की छानबीन शुरू की गई है। जिले के नारदीगंज के एक गांव की युवती ने 2014 में दुष्कर्म को लेकर कोर्ट में परिवाद दायर किया था। पीड़िता का आरोप है कि एक युवक ने उसके साथ पिस्टल के बल पर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर युवक ने अंधाधुंध फायरिंग कर डराया धमकाया था। इसके ठीक अगले दिन पीड़िता नारदीगंज थाना का दरवाजा खटखटाया परंतु पुलिस टालमटोल करती रही और उसकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई। अंत में पीड़िता थक हारकर अदालत पहुंची।…

Read More

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा विधायकों का एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड राज्य प्रतियोगी परीक्षा विधेयक-2023 को रोकने की मांग की। इस दौरान भाजपा ने विधेयक के विरोध में राज्यपाल को एक पत्र सौंपा, जिसमें इस पर गंभीरता से विचार करते हुए राज्य सरकार को आवश्यक दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। भाजपा ने राज्यपाल से अपील की है कि इस विधेयक की समीक्षा करें। इसके बाद ही निर्णय लें। भाजपा के पत्र में लिखा है कि भाजपा भ्रष्टाचार और कदाचार मुक्त परीक्षा संचालन…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के अंतिम और छठवें दिन शुक्रवार को विधानसभा में गुरुवार को अपने व्यवहार के लिए विधायक शशिभूषण मेहता ने भी अपने शब्द वापस लिए। आलमगीर आलम ने सदन में मांग रखी, जिसमें कहा कि विधायक इरफान अंसारी के बयान के लिए संसदीय कार्य मंत्री ने भी माफी मांगी थी। आज भाजपा विधायक को भी अपने उस व्यवहार के लिए माफी मांगनी चाहिए, जिसमें वे वेल से होते हुए विधायक तक पहुंच गये थे। सदन की शुरुआत के साथ ही भाजपा ने अपना विरोध दर्ज कराया और विधेयक वापस लेने की मांग की। सभा के…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के छठे और अंतिम दिन शुक्रवार को विधायक प्रदीप यादव ने सदन में सवाल उठाया कि राज्य सरकार का केंद्र के पास करीब 35000 करोड रुपये बकाया है। बार-बार यह राशि केंद्र से मांगी जा रही है लेकिन नहीं मिलने के कारण राज्य में विकास का काम बाधित है। उन्होंने पूछा कि सरकार बकाया राशि वसूली के लिए क्या कोशिश कर रही है, जो कोशिश हो रही है क्या वह काफी है। क्या सरकार ने पता लगाया है कि सिर्फ भाजपा शासित राज्यों का ही पैसा केंद्र रोक कर रखती है। इसपर वित्त मंत्री…

Read More

हिमाचल के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में अगले तीन दिन के लिए बारिश का येलो अलर्ट शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून ने जमकर तबाही मचायी। अभी भी बारिश का प्रकोप थमा नहीं है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। वर्षाजनित हादसों में सैकड़ों रिहायशी मकान, दुकान और पशुशालाएं ध्वस्त हुईं हैं। इस वर्ष बारिश जनित घटनाओं में 6536 करोड़ का सरकारी संपत्तियों को नुकसान हुआ है, जबकि राज्य में 774 घर गिरे और 199 लोगों की मौत हुई है। राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की रिपोर्ट के मुताबिक प्रदेश में 24 जून को दस्तक…

Read More