नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज भी दबाव के संकेत मिल रहे हैं। वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक पिछले सत्र के दौरान गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुए। हालांकि डाउ फ्यूचर्स में आज 0.24 प्रतिशत की बढ़त नजर आ रही है। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान बिकवाली के दबाव का सामना करते रहे। दूसरी ओर एशियाई बाजारों में आज मिलाजुला कारोबार होता नजर आ रहा है। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड बढ़ने से चिंता का माहौल बना हुआ है। इसकी वजह से पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट में लगातार दबाव की स्थिति बनी रही। डाउ जॉन्स…
Author: azad sipahi
गुप्तकाशी। उत्तराखंड के गौरीकुंड में तेज बरसात के दौरान रात को हुए भारी भूस्खलन की चपेट में आई तीन दुकानें जमींदोज हो गईं। इन दुकानों में सो रहे करीब 12 लोग लापता हैं। इनके मलबे में दबे होने की आशंका है। एसटीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और तहसील प्रशासन की टीमें राहत और बचाव अभियान में जुटी हैं। अधिकारियों के अनुसार भूस्खलन जारी है। इस वजह से बचाव अभियान में दिक्कत आ रही है। उधर, बरसात और भूस्खलन की वजह से कई गांव खतरे की जद में आ गए हैं।
नई दिल्ली। विपक्ष के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इन्क्लूसिव एलायंस के संक्षिप्त रूप ‘इंडिया’ के खिलाफ दिल्ली हाई कोर्ट में एक याचिका दाखिल की गई है। चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली बेंच आज इसकी सुनवाई करेगी। यह याचिका बिजनेसमैन गिरीश भारद्वाज ने दायर की है। याचिका में कहा गया है कि इस नाम की वजह से चुनाव में कानून-व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। याचिकाकर्ता ने कहा है किनिर्वाचन आयोग को 19 जुलाई को पत्र लिखा था। उसका कोई जवाब नहीं न मिलने पर हाई कोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में कहा गया है…
रांची। पटना और रांची के बीच चलने वाली 22349 और 22350 पटना-रांची-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का शुक्रवार से रूट बदल जाएगा। अब यह ट्रेन बरकाकाना से मुरी के रास्ते चलेगी और रांची तक जाएगी। फिर इसी रास्ते से होते हुए गया और फिर वहां से पटना आएगी। इस संबंध में पूर्व मध्य रेलवे की तरफ से आधिकारिक घोषणा की गई है। पूर्व मध्य रेलवे के सीपीआरओ वीरेंद्र कुमार के अनुसार पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस के बदले हुए रूट से चलने की यह व्यवस्था अगले आदेश तक बनी रहेगी। उद्घाटन से लेकर अब तक वंदे भारत एक्सप्रेस को बरकाकाना से टाटी…
पटना। बिहार की राजधानी पटना से आज सुबह दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान (6 ई 2433) की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। बताया जा रहा है कि इसके इंजन में तकनीकी खराबी आने के बाद यह कदम उठाया गया। विमान के सभी 180 यात्री सुरक्षित हैं। पटना एयरपोर्ट के डायरेक्टर के मुताबिक इंडिगो की इस फ्लाइट (संख्या 6ई 2433) के पायलट ने उड़ान के लगभग तीन मिनट बाद एक इंजन के फेल होने की सूचना दी। फ्लाइट की 9:11 मिनट पर पटना एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिग कराई गई। विमान में करीब 180 यात्री थे, जो सुरक्षित है। एयरपोर्ट पर अन्य…
ऋषिकेश। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहन बसंती बेन अपन पति हसमुख के साथ श्रावण मास में गुरुवार को पौराणिक नीलकंठ महादेव मंदिर दर्शन के लिए पहुंचीं। उन्होंने पूजा-अर्चना की। शिवलिंग का जलाभिषेक कर परिवार और देश की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इसके बाद बसंती बेन कोठार गांव स्थित पार्वती मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने मंदिर परिसर में संचालित दुकान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बहन शशि पयाल से मुलाकात की। कुशलक्षेम पूछने के बाद घर-परिवार और अन्य विषयों पर चर्चा की। प्रधानमंत्री की बहन ने ब्रह्म पुरी स्थित श्रीराम तपस्थली आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी दयाराम दास महाराज…
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को एक साल का सेवा विस्तार दिया है। उनका कार्यकाल 30 अगस्त को समाप्त होने जा रहा था। केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने 1982 बैच के झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी गौबा के एक साल के सेवा विस्तार को मंजूरी प्रदान की है। गौबा को लगातार तीसरी बार सेवा विस्तार दिया गया है। वर्ष 2019 में उनकी नियुक्ति दो वर्षों के लिए की गई थी। इसके बाद 2021 और अगस्त 2022 में उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था।
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को झारखंड प्रतियोगी परीक्षा भर्ती एवं अनुचित साधन रोकथाम विधेयक 2023 को सदन ने बहुमत से पारित कर दिया। सदन में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने प्रतियोगी परीक्षा विधेयक के समर्थन में कहा कि पहले यहां की नौकरियों में 75 फीसदी सीटों पर बाहरी आ जाते थे लेकिन अब यहां के युवाओं को इससे अधिक मौका मिलेगा। यह विधेयक केवल झारखंड ही नहीं, भाजपा शासित राज्यों में भी लाया गया है। सदन में विधेयक का विरोध कर रहे भाजपा के विधायकों को नसीहत देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्षी विधायकों…
नई दिल्ली। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने ज्ञानवापी के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई सर्वे) का आदेश दे दिया है। हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की याचिका खारिज कर दी है। हाई कोर्ट ने कहा कि वाराणसी जिला कोर्ट के फैसले का पालन हो। हाई कोर्ट ने सर्वे पर रोक लगाने से इनकार करते हुए कहा कि इससे किसी को नुकसान नहीं है।
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान सरकार पर एक बार फिर हमला बोला है। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. सुधांशु त्रिवेदी ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में ‘लाल डायरी’ में छुपे भ्रष्टाचार की घटनाओं को बोफोर्स घोटाले जैसा बताया। उन्होंने कहा कि राजस्थान सरकार पर आज एक और काला अध्याय जुड़ गया है। यह काला अध्याय लाल डायरी से जुड़ा है। ‘लाल डायरी’ न सिर्फ राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बल्कि उनके बेटे की करतूतों का भी खुलासा कर रही है। यह राजस्थान सरकार के लिए बोफोर्स क्षण है क्योंकि आरोप खुद सरकार के हैं। राजस्थान के मंत्री…
नई दिल्ली। नागरिकों को घर बैठे एक्सपर्ट डॉक्टर की सलाह उपलब्ध करवाते हुए देश ने गुरुवार को 14 करोड़ ‘ई-संजीवनी टेली-कंसल्टेशन’ का लक्ष्य हासिल कर लिया है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने ट्वीट करके कहा कि ई संजीवनी नागरिकों के लिए ‘संजीवनी’ साबित हो रही है। दूर-सुदूर क्षेत्रों में ‘ई-संजीवनी टेली-कंसल्टेशन’ के माध्यम से 14 करोड़ से अधिक स्पेशलिस्ट डॉक्टर के परामर्श दिये जा चुके हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के लिए कार्य कर रही है। उल्लेखनीय है कि ई-संजीवनी ओपीडी के जरिए मरीज डॉक्टर से ऑनलाइन संपर्क कर सकते हैं। ई-संजीवनी…