रांची। बरियातू के चेशायर होम रोड में एक एकड़ की जमीन खरीदने के मामले में गिरफ्तार न्यूक्लियस मॉल के मालिक विष्णु अग्रवाल को मंगलवार को ईडी के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने सात दिनों की रिमांड की मांगी, जिस पर बुधवार को बहस होगी। ईडी कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले कोर्ट में गिरफ्तारी का विरोध करते हुए व्यवसायी विष्णु अग्रवाल के अधिवक्ता ने उनकी गिरफ्तारी के कारणों की लिखित में ईडी से जानकारी मांगी। याचिका दाखिल कर कहा कि गिरफ्तार करने का क्या आधार है। इस…
Author: azad sipahi
कुल्लू । हिमाचल प्रदेश में बारिश, भूस्खलन और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राज्य मार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने आर्थिक मदद देने का ऐलान किया है। गडकरी ने हिमाचल में सेतु भारतम योजना के तहत 400 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। केन्द्रीय मंत्री गडकरी यहां कुल्लू – मनाली में बाढ़ प्रभावित स्थानों का दौरा करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के आग्रह पर बाढ़ से क्षतिग्रस्त हाईवे की मरम्मत के लिए दिल्ली पहुंचते ही 80 करोड़ रुपये रिलीज कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि…
रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से मंगलवार को झारखंड विधान सभा स्थित मुख्यमंत्री कक्ष में झारखंड से चयनित अंतरराष्ट्रीय पैरा थ्रो बॉल खिलाड़ियों ने मुलाकात की। खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि मलेशिया में आयोजित पैरा थ्रो बॉल प्रतियोगिता में भारतीय टीम के पुरुष और महिला दोनों वर्गों ने स्वर्ण पदक जीता है। भारतीय पैरा थ्रो बॉल टीम के महिला वर्ग में झारखंड से अनीता तिर्की, तारामणि लकड़ा, महिमा उरांव, प्रतिमा तिर्की एवं अंसुता टोप्पो शामिल थीं। पुरुष वर्ग में मुकेश कंचन एवं सनोज महतो शामिल थे। मुख्यमंत्री के समक्ष खिलाड़ियों ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रतियोगिता में झारखंड से…
रांची। सांसद संजय सेठ ने लोकसभा में नियम 377 के तहत कैंसर को अधिसूचित बीमारी की सूची में डालने से संबंधित मामला उठाया। उन्होंने लोकसभा में कहा कि कैंसर की बीमारी देश की बड़ी समस्या बन चुकी है। देश में यह जिस गति से बढ़ रही है, वह भयावह है। इस दिशा में हमें ठोस काम करने की आवश्यकता है। सांसद ने यह जानकारी प्रेस को जारी विज्ञप्ति में दी है। सेठ के मुताबिक, उन्होंने आंकड़ों पर चर्चा करते हुए कहा कि सरकारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में औसतन हर नौवें आदमी को कैंसर है। नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के…
रांची। झारखंड हाई कोर्ट ने राज्य में डायन बिसाही को लेकर हत्या एवं मारपीट की बढ़ती घटनाओं को लेकर राज्य सरकार से पूछा है कि झारखंड में डायन बिसाही जैसे अंधविश्वास को रोकने एवं लोगों को जागरूक करने को लेकर क्या-क्या कदम उठाए गए हैं? कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई नौ सितंबर को निर्धारित की है। हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय कुमार मिश्र की अध्यक्षता वाली खंडपीठ में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने इस मामले का स्वत: संज्ञान लेने के बाद राज्य सरकार से नया शपथ पत्र दाखिल करने को कहा है। पिछली सुनवाई में मेंबर सेक्रेट्री, झारखंड…
रांची। झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन मंगलवार को सदन के बाहर भाजपा विधायक अमित मंडल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि नई नियुक्ति नियमावली से रोजगार कम और जेल जाने की गारंटी ज्यादा है। इसलिए इस बिल का पुरजोर विरोध किया जायेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं की आवाज को दबाने के लिए रोजगार नियोजन से जुड़ा एक नियमावली ला रही है। इसे झारखंड प्रतियोगिता परीक्षा नियमावली कहा गया है। इसमें कई तरह की बातें हैं जो युवाओं के खिलाफ हैं। इसमें एक अहम बात यह है कि कोई भी व्यक्ति यदि नियमावली को लेकर,…
पलामू। पलामू जिले की पांकी थाना पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी (झारखंड जनमुक्ति परिषद) के एरिया कमांडर सुमन यादव उर्फ बीरेन्द्र यादव को गिरफ्तार किया है। जिले की पुलिस अधीक्षक रिष्मा रमेशन ने मंगलवार को गिरफ्तारी की पुष्टि की है। इस बीच लेस्लीगंज के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसपीडीओ) आलोक कुमार टूट्टी ने एरिया कमांडर की गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि इस उग्रवादी पर पलामू के अलावा लातेहार जिले में चार आपराधिक मामले दर्ज हैं। एसडीपीओ ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि जेजेएमपी का एरिया कमांडर सुमन यादव उर्फ वीरेन्द्र यादव पांकी के खपरमंडा स्थित…
रांची। झारखंड में बढ़ती गोहत्या और गोमांस के व्यापार पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मंगलवार को हेमंत सरकार की तुष्टिकरण की नीति के कारण अवैध व्यापार करने वाले कानून हाथ में लेकर कार्य कर रहे हैं। यहां तक कि पुलिसिया तंत्र को भी ठेंगा दिखलाते हुए अवैध रूप से व्यापार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ताजा मामला जामताडा को ही देख लिया जाये तो स्पष्ट है कि गोकशी का विरोध करने पर युवक को ही उल्टे पीट दिया गया। हेमंत सरकार में इसी तरह से प्रदेश के जिलों में घटनाएं घट रही हैं। गोहत्या व गोमांस…
नई दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को बहुराज्य सहकारी सोसाइटी (संशोधन) विधेयक, 2023 चर्चा के बाद पारित कर दिया गया । लोकसभा पहले ही इसे पारित कर चुकी है। इसके साथ अब विधेयक को संसद की मंजूरी मिल गई है। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री बीएल वर्मा ने विधेयक पर हुई चर्चा का उत्तर देते हुए कहा कि इसके अमल में आने के बाद सहकारिता आंदोलन को बहुत बल मिलेगा और सहकारिता क्षेत्र देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत करेगा । वर्मा ने चर्चा के दौरान विधेयक पर सुझाव देने वाले सांसदों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि मोदी…
नई दिल्ली। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी दलों का संगठन (इंडिया) चाहता है कि सदन में नियम 267 के तहत मणिपुर मुद्दे पर लंबी चर्चा हो। खड़गे ने मंगलवार को संसद भवन परिसर में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार नियम 167 के तहत अल्प समय के लिए चर्चा करानी चाहती है। इतने बड़े मुद्दे पर हम कुछ घंटों में चर्चा कैसे कर सकते हैं? ऐसे में विपक्षी दल चाहते हैं कि नियम 267 के तहत मणिपुर मुद्दे पर लंबी चर्चा कराई जाए। जिससे मामले पर सभी दल अपनी बात रख…
मॉस्को। यूक्रेन ने रविवार तड़के मॉस्को पर तीन ड्रोनों के हमले में एक व्यक्ति घायल हो गया। ड्रोन हमले के बाद शहर के चार हवाई अड्डों में से एक को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। यूक्रेन ने रूस की राजधानी मॉस्को पर यह एक महीने में तीसरी बार ड्रोन हमला किया है। रूसी रक्षा मंत्रालय ने इस घटना को ‘कीव शासन द्वारा आतंकवादी हमले का प्रयास’ बताया और कहा कि तीनों ड्रोनों ने शहर को निशाना बनाया। मंत्रालय ने बताया कि एक ड्रोन को मॉस्को क्षेत्र में वायु रक्षा प्रणालियों ने मार गिराया और दो अन्य को…