Author: azad sipahi

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने छह जिलों में छापेमारी करके 74 रोहिंग्या को गिरफ्तार किया है। सबसे ज्यादा 31 रोहिंग्या मथुरा से गिरफ्तार किए गए हैं। ये सभी अवैध रूप से रह रहे थे। एटीएस के अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रदेश में अवैध रूप से आवासित रोहिंग्या के विरुद्ध एक विशेष अभियान चलाया गया था। इसके तहत अवैध रूप से आवासित कुल 74 रोहिंग्या गिरफ्तार किए गए हैं। इनमें सहारनपुर से दो पुरुष, मेरठ से दो पुरुष, एक पुरुष बाल अपचारी और एक महिला अपचारी, हापुड़ से 12 पुरुष, एक महिला, दो पुरुष बाल अपचारी,…

Read More

नई दिल्ली। मणिपुर में जारी हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी मंगलवार को देशभर में विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री से तत्काल दखल देने की मांग भी की है। आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने सोमवार को बताया कि मणिपुर पिछले तीन महीनों से हिंसा और वहशीपन की आग में दहक रहा है। वहां सरेआम लोगों को मारा-काटा और मकान जलाए जा रहे हैं। महिलाओं के साथ बर्बरता की हदें पार की जा रही हैं, लेकिन वहां की भाजपा सरकार इस पर कुछ करने…

Read More

नई दिल्ली। चंद्रयान-तीन लॉन्च करने के बाद अब भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) 30 जुलाई को छह सह-यात्री उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी56 मिशन लॉन्च करेगा। सोमवार को इसरो ने ट्वीट करके जानकारी दी कि छह सह-यात्री उपग्रहों के साथ पीएसएलवी-सी56 को 30 जुलाई को सुबह साढ़े 6 बजे श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लॉन्च किया जाएगा। इसरो ने जानकारी दी कि पीएसएलवी-सी56 सिंगापुर की डीएसटीए एवं एसटी इंजीनियरिंग के डीएस-एसएआर उपग्रह और छह अन्य उपग्रहों को अंतरिक्ष में लेकर जाएगा। उल्लेखनीय है कि इसरो ने हाल ही में चंद्रयान 3 लॉन्च किया है।

Read More

पोर्ट ऑफ स्पेन। भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में सपाट ट्रैक पर अपने पांच विकेट लेने का श्रेय टीम के स्ट्रेंथ एंड कंडीशनिंग कोच सोहम देसाई को दिया और कहा कि उन्होंने उनके सामने आने वाली चुनौतियों को स्वीकार किया है। सिराज पिछले दो साल से अधिक समय से टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं। यह उनके विकास का श्रेय है कि भारत के टीम प्रबंधन ने उन्हें नए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप चक्र में अपने पहले विदेशी असाइनमेंट पर काफी अनुभवहीन तेज गेंदबाजी टीम का नेतृत्व करने के लिए…

Read More

पश्चिमी सिंहभूम। पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्त्र के तुम्बाहाकत गांव के आसपास के जंगल में सोमवार को नक्सलियों के लगाए गए आईईडी की चपेट में आने से सीआरपीएफ जवान घायल हो गया। घायल जवान को हेलीकॉप्टर से रांची लाया गया। खेल गांव में हेलीकॉप्टर से जवान को उतारा गया और वहां से एंबुलेंस से जवान को मेडिका अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। जवान के चेहरे में चोट लगी है। बताया जा रहा है कि घायल जवान सीआरपीएफ 197 बटालियन के असिस्टेंट कमांडर चंद्र प्रताप तिवारी है। घटना के बाद…

Read More

नामजद प्रोपर्टी डीलर विक्कू शुक्ला और एमएलसी प्रतिनिधि शेरू अहमद गिरफ्तार मुज़फ़्फ़रपुर। जिले के नगर थाना क्षेत्र के चंदवारा में बीते 21 जुलाई की देर रात एक अधिवक्ता के घर में चर्चित प्रॉपर्टी डीलर आशुतोष शाही समेत 5 लोगों पर गोलीबारी मामले में पुलिस ने आशुतोष शाही के परिजन के बयान पर केस दर्ज कर लिया है । इस घटना में अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है वही 2 लोगों का इलाज निजी अस्पताल पटना में चल रहा है। मामले में आशुतोष शाही के पत्नी के बयान पर मुजफ्फरपुर से राजद एमएलसी के प्रतिनिधि सह पूर्व वार्ड…

Read More

रांची। सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में सोमवार को नेशनल शूटर तारा शाहदेव से जुड़े मामले में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष रकीबुल हसन उर्फ रंजीत कोहली और मुश्ताक अहमद की ओर से बहस करने के लिए समय देने की मांग की गयी। इसपर कोर्ट ने दोनों आरोपितों को बहस के लिए एक अगस्त का समय दिया है। कोर्ट ने आरोपितों को एक सप्ताह में बहस पूरी कर लेने का निर्देश दिया है। इस केस में सीबीआई की ओर से बहस पूरी कर ली गयी है। इस मामले में मुख्य आरोपित रंजीत सिंह कोहली…

Read More

जकार्ता। इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप के पास यात्री नौका पलटने से 15 लोगों की मौत हो गई। इस नौका दुर्घटना में 19 अन्य लोग लापता हैं। यह जानकारी राहत और बचाव अभियान प्रमुख मुहम्मद अराफा ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि इस नौका में क्षमता से ज्यादा यात्री सवार थे। यह नौका दक्षिण-पूर्व सुलावेसी प्रांत के बुटन सेंट्रल रीजेंसी के लांटो गांव से पास के लागिली गांव जा रही थी। इस नौका में 40 लोग सवार थे। इसकी क्षमता 20 लोगों की थी। अराफा ने कहा कि बचावकर्मी और गोताखोर 19 लोगों की तलाश कर रहे हैं। 15 शव…

Read More

ओंटारियो। नोवाक जोकोविच ने थकान को प्राथमिक कारण बताते हुए टोरंटो मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है। जोकोविच के नाम 23 ग्रैंड स्लैम पुरुष एकल खिताब का प्रभावशाली रिकॉर्ड दर्ज है, जिसमें रिकॉर्ड दस ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब भी शामिल हैं। अपने करियर में उन्होंने कुल 94 एकल खिताब जीते हैं, जिसमें रिकॉर्ड 67 बड़े खिताब शामिल हैं, इनमें उनके 23 प्रमुख खिताब, रिकॉर्ड 38 मास्टर्स खिताब भी शामिल हैं। खेल में उनके कद और लोकप्रियता को देखते हुए, टोरंटो एटीपी इवेंट से उनका हटना टूर्नामेंट के लिए एक महत्वपूर्ण झटका है। चार बार नेशनल बैंक ओपन…

Read More

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज (रविवार) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दो महान क्रांतिकारी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उनका पुण्य स्मरण किया। प्रधानमंत्री ने भारत माता के दोनों वीर सपूतों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि दोनों महान विभूतियों की देश की आजादी में योगदान की कहानियां जन-जन को सदैव प्रेरित करेंगी। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया-‘पूर्ण स्वराज की मांग से विदेशी हुकूमत की नींव हिलाने वाले देश के अमर सेनानी लोकमान्य तिलक को उनकी जन्म-जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आजादी के आंदोलन में उनके साहस, संघर्ष और समर्पण की कहानी देशवासियों को सदा प्रेरित…

Read More

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने विधानसभा चुनाव से पहले राजस्थान सरकार की न्यूनतम आय गारंटी योजना की घोषणा करने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने रविवार को ट्विट कर कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार द्वारा विधानसभा आमचुनाव से ठीक पहले न्यूनतम आय गारण्टी योजना आदि की घोषणा करना यह जनहित का कम तथा इनके राजनीतिक स्वार्थ का फैसला ज्यादा। इससे गरीब जनता को तुरन्त राहत मिलना मुश्किल, फिर भी केवल प्रचार पर सरकारी धन का भारी खर्च करना क्या उचित है ? आगे उन्होंने कहा कि वैसे तो गहलोत सरकार…

Read More