Author: azad sipahi

रांची। एनडीए की बैठक शामिल होने के लिए झारखंड में भाजपा की सहयोगी पार्टी आजसू के प्रमुख सुदेश महतो मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए। दिल्ली जाने से पूर्व उन्होंने कहा कि इस बैठक में पूरे देश के साथ झारखंड के राजनीतिक मुद्दों पर चर्चा होगी। रांची एयरपोर्ट पर सुदेश महतो ने पत्रकारों से कहा कि इस बैठक में राष्ट्रीय मुद्दों के साथ झारखंड के मुद्दे पर भी बातचीत होगी। उन्होंने कहा कि एनडीए पहले से ही स्थापित संगठन है और इन्हें जीत हासिल करने में लोगों के बीच समस्या नहीं होगी। सुदेश महतो ने कहा कि एनडीए गठबंधन के बारे…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से चार अगस्त तक चलेगा। सदन में बतौर मंत्री बेबी देवी पहली बार मौजूद रहेंगी। बेबी देवी हेमंत सरकार की दूसरी मंत्री हैं जो निर्वाचन से पूर्व मंत्री बनी हैं। जगरनाथ महतो के निधन के बाद उनकी जगह मंत्री बनी बेबी देवी को उत्पाद मंत्री बनाया गया है। मानसून सत्र के दौरान सरकार द्वारा सदन में कई विधेयक लाने की तैयारी की जा रही है। इसमें पिछले दिनों राजभवन से लौटाए गए कुछ विधेयक भी शामिल हैं। 28 जुलाई को सदन की कार्यवाही दिन के 11 बजे से शुरू होगी। पहले दिन…

Read More

खूंटी। भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए संचालित अभियान और भूमि के कंप्यूटराइज्ड रिकार्ड सहित भूमि संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए खूंटी जिले को भूमि सम्मान 2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान किया गया है। भूमि संसाधन विभाग भारत सरकार के तत्वावधान में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में मंगलवार को आयोजित सम्मान समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने खूंटी के उपायुक्त शशि रंजन को यह सम्मान प्रदान किया। मौके पर अपर समाहर्ता अरविंद कुमार और जिला भू अर्जन पदाधिकारी जितेन्द्र मुंडा भी मौजूद थे। कंप्यूटराइजेशन ऑफ लैंड रिकॉर्ड्स, डिजिटलाइजेशन ऑफ कैडेस्ट्रेल मैप्स, लिंकेज ऑफ लैंड रिकॉर्ड कैडेस्ट्रेल मैप ऑफ…

Read More

खुदी मुंडा पर दर्ज हैं 50 मामले रांची। चार पुलिसकर्मियों की हत्या में शामिल पांच लाख के इनामी भाकपा माओवादी नक्सली खुदी मुंडा ने मंगलवार को आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में खुदी मुंडा ने विधिवत रूप से रांची रेंज के डीआईजी अनूप बिरथरे के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान गुमला एसपी और सीआरपीएफ के अधिकारी भी उपस्थित थे। भरनो प्रखंड के बटकुरी गांव का रहने वाला खुदी मुंडा भाकपा माओवादी संगठन में सब जोनल कमांडर है। उसके पर झारखंड पुलिस ने पांच लाख और एनआईए ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। खुदी…

Read More

न्यूयॉर्क। भारत की प्राचीन व ऐतिहासिक महत्व की 105 मूर्तियां अमेरिका वापस करेगा। न्यूयॉर्क के मशहूर मेट्रोपोलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित एक समारोह के दौरान भारत में अमेरिका के राजदूत एरिक गार्सेटी और अमेरिका में भारत के राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने कहा कि ये कला संग्रह भारत की अमानत है और इसे भारत में ही होना चाहिए। संधू ने कहा कि अमेरिका भारत की प्राचीन और ऐतिहासिक 105 मूर्तियों को वापस भारत को सौंपने की तैयारी कर रहा है। ये मूर्तियां दूसरी से तीसरी सदी से लेकर 18वीं से 19वीं सदी के बीच की हैं। अमेरिकी राजदूत ने…

Read More

– प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत भी करेंगे सीकर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जुलाई को सीकर आएंगे। प्रधानमंत्री यहां जिला स्टेडियम में किसानों को मिलने वाली सम्मान निधि की 14वीं किश्त जारी करेंगे। वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी ने मंगलवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी इसी दिन पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत भी करेंगे। पिछले 9 वर्षों में सांसद स्वामी सुमेधानंद सरस्वती के अथक प्रयास से यहां पर किसानों के लिए रेलवे, मेडिकल कॉलेज, सड़कों सहित अन्य विकास के कार्य करवाए हैं, उसको देखते हुए प्रधानमंत्री का यहां पर…

Read More

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि विपक्षी एकता से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) भयभीत है। इसीलिए भाजपा अध्यक्ष और उनके नेता अपने पुराने सहयोगियों से समझौता करने के लिए एक राज्य से दूसरे राज्य की दौड़ लगा रहे हैं। हमारी एकता से वह डर गए हैं। खड़गे ने कहा कि हमारी एकता को देखकर भाजपा ने 30 पार्टियों की बैठक बुलाई है। पहले वे अपने गठबंधन की बात तक नहीं करते थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने मंगलवार को बेंगलुरु में विपक्षी पार्टियों की बैठक के बाद मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें खुशी है कि बेंगलुरु…

Read More

नई दिल्ली। लोगों को तीन संक्रामक रोग-डिप्थीरिया, पर्टुसिस (काली खांसी) और टेटनस से बचाव के लिए दिए जाने वाले टीके की कवरेज देश में 93 प्रतिशत है। मंगलवार को इस पर ट्वीट करते हुए केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने कहा कि नियमित टीकाकरण को तेज़ करना लक्ष्य है। भारत ने 2022 में 93 प्रतिशत डीपीटी3 कवरेज दर्ज किया, जो 2019 में महामारी से पहले के उच्चतम 91 प्रतिशत को पार कर गया है। वहीं, साल 2021 में डीपीटी 3 का कवरेज 85 प्रतिशत रहा है। केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट कर कहा कि इस टीकाकरण अभियान के तहत किसी…

Read More

रांची। रांची सीबीआई कोर्ट के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत में मंगलवार को तारा शाहदेव से जुड़े केस की सुनवाई हुई। इस दौरान सीबीआई की ओर से बहस की गयी। सीबीआई के वरीय लोक अभियोजक ने कोर्ट को बताया कि तारा शाहदेव को धोखे में रखकर शादी की गयी। कहा गया कि शादी के बाद निकाह पढ़ाकर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव डाला गया। इतना ही नहीं इस केस के दूसरे अभियुक्त मुश्ताक अहमद ने तारा को शारीरिक संबंध बनाने के लिए प्रताड़ित भी किया। सीबीआई की बहस के बाद अब अगली सुनवाई के लिए 20 जुलाई की तिथि…

Read More

रांची। भूमि संसाधन विभाग के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व उनकी टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिले की टीम में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर शामिल थे। सम्मान मिलने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें पूरी…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमान चांडी के निधन पर दुःख जताया है। उन्होंने कहा कि देश ने आज एक प्रगतिशील और जन नेता खो दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।

Read More