नई दिल्ली। बिहार की राजधानी पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हुई लाठीचार्ज की जांच के लिए गठित कमेटी ने बुधवार को अपनी रिपोर्ट पार्टीअध्यक्ष जे पी नड्डा को सौंप दी। बुधवार को कमेटी के संयोजक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने तीन सदस्यों के साथ जे पी नड्डा से मुलाकात कर उन्हें रिपोर्ट दी। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने ट्वीट करके कहा कि पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं पर नीतीश सरकार द्वारा प्रायोजित लाठीचार्ज के संदर्भ में गठित की गई भाजपा की जांच समिति ने से घटनाक्रम की विस्तृत रिपोर्ट प्राप्त हुई। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट बिहार में व्याप्त जंगलराज,…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। टाटा समूह ने ब्रिटेन में 40 गीगावॉट का एक वैश्विक नया इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) बैटरी सेल संयंत्र स्थापित करने की योजना का ऐलान किया है। टाटा समूह इस परियोजना में चार अरब पाउंड का निवेश करेगी। इस नई गीगा फैक्टरी का काम 2026 में शुरू होगा। टाटा संस के चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन ने बुधवार को जारी एक बयान में कहा कि समूह अपने सभी व्यवसायों के स्थायी भविष्य के लिए गहराई से प्रतिबद्ध है। टाटा समूह यूके में यूरोप की सबसे बड़ी बैटरी सेल विनिर्माण सुविधाओं में से एक स्थापित करेगा। इससे आपूर्ति श्रृंखला में हजारों नौकरियों का…
सांबा। जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांबा के सैन्य क्षेत्र के पास बुधवार को संदिग्ध मिलने की सूचना के बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस भी अलर्ट हो गई। एहतियातन राजमार्ग पर एक घंटे के लिए यातायात भी रोक लिया गया, जिसके बाद सैन्य, पुलिस और अन्य सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी की। बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया। एक घंटे की जांच पड़ताल के बाद जब बैग से कुछ नहीं निकला तो फिर यातायात बहाल किया गया। जिला पुलिस प्रमुख बेनाम तोष ने बताया कि इलाके की घेराबंदी की गई थी और बैग से कुछ नहीं मिला है। पुलिस…
पुणे। प्रमुख निजी जीवन बीमा कंपनियों में से एक, बजाज आलियांज लाइफ ने जाने-माने क्रिकेटर, शुभमन गिल के साथ करार किया है। साझेदारी पर गिल ने कहा, ”मुझे बजाज आलियांज लाइफ इंश्योरेंस के साथ जुड़कर खुशी हो रही है; ऐसा लगता है कि यह एक मैच जीतने के लिए सही समय पर की गई साझेदारी है। यहां, यह जीवन के बड़े मैच में जीत के बारे में है। मेरे लिए, फोकस और निरंतरता सबसे महत्वपूर्ण है, और बजाज आलियांज लाइफ ग्राहकों और अभिनव समाधानों के प्रति अपनी अटूट प्रतिबद्धता के साथ इसका प्रतीक है। मैं बजाज आलियांज लाइफ के साथ…
रांची। पिछले वर्ष 10 जून को रांची में हुई हिंसा के मामले में आठ आरोपितों पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है। पिछले दिनों रांची पुलिस ने इस केस के 40 आरोपितों को वारंट जारी करने का अनुरोध किया था, जिसे स्वीकार करते हुए रांची चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट के कोर्ट ने आठ आरोपितों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। पुलिस ने जिन आरोपितों का वारंट मांगा है, उनके खिलाफ केस सत्य पाया गया है। कोर्ट में जिन आरोपितों को वारंट जारी किया है, उनमें मो नकीब, मो माजिद आलम, मो मुन्ना गद्दी, मो सद्दाम गद्दी, मो जमाल गद्दी,…
रांची। माओवादियों के बूढ़ापहाड़ इंचार्ज और 25 लाख के इनामी नक्सली सौरव उर्फ मारकस बाबा ने झारखंड पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया है। जानकारी के मुताबिक, मारकस बाबा ने झारखंड-बिहार सीमा पर पुलिस के समक्ष सरेंडर किया है। वह माओवादियों की सेंट्रल कमेटी का सदस्य है।झारखंड पुलिस ने उस पर 25 लाख रुपए का इनाम रखा है। मारकस बाबा उर्फ सौरव बिहार के औरंगाबाद के कुटुंबा के इलाके का रहने वाला है। साल 2021 में माओवादियों ने मारकस बाबा को अपने यूनिफाइड कमांड का इंचार्ज बनाया था। सितंबर 2022 में बूढ़ापहाड़ इलाके में अभियान ऑक्टोपस शुरू हुआ, तो मारकस…
अजमेर । दिगम्बर जैन संत आचार्य कामकुमारनंदीजी महाराज की कर्नाटक प्रांत बेलगांव चिकोड़ी में पांच जुलाई की रात्रि को निर्मम हत्या कर शरीर के टुकड़े करने की घटना के विरोध में जैन समाज द्वारा गुरुवार को राष्ट्रव्यापी बंद के आह्वान पर अजमेर में भी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे एवं जन आक्रोश सभा का आयोजन किया जाएगा। बंद को सकल जैन समाज एवं अन्य सिंधी व व्यापारिक एसोसिएशन ने समर्थन व्यक्त किया है। जानकारी के अनुसार अजमेर में प्रातः साढे आठ बजे पंचायत छोटा धड़ा नसियां, दौलत बाग रोड़ के सामने एकत्रित होकर दिगम्बर व श्वेताम्बर साधु संतों के सानिध्य में…
पटना। बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरे चरण की बैठक के बाद इस बात की चर्चा बिहार में तेज हो गई है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नाराज हो गए हैं। उनकी नाराजगी की वजह उन्हें संयोजक नहीं बनाना जाना और गठबंधन का नाम इंडिया रखने पर है। ऐसा इसलिए माना जा रहा है क्योंकि बैठक के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी दलों के प्रेस कांफ्रेंस में शामिल हुए बिना ही पटना लौट आये। इस पर बुधवार को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने साफ किया है कि न तो नीतीश कुमार नाराज हैं…
जिला के लिए गौरव का क्षण, डीएम के साथ अपर समाहर्त्ता, अनुज कुमार और एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता भी हुए सम्मानित किशनगंज। जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री, एसडीएम अमिताभ कुमार गुप्ता और एडीएम अनुज कुमार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिहार के पांच जिलों को लैंड रिकॉर्ड्स के डिजिटाइजेशन में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया है। बिहार के पांच जिले नालंदा, जहानाबाद, लखीसराय, भोजपुर और किशनगंज है। इनको भूमि सम्मान से नवाजा गया है। डीएम श्रीकांत शास्त्री ने अपने पद का दायित्व निभाते हुए डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड्स मॉडर्नाइजेशन प्रोग्राम में सीएस खतियान का शत…
पटना, 19 जुलाई (हि.स.)। राजद नेता और बाहुबली अनंत सिंह बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में पेश हुए। अनंत सिंह पटना के एसके पुरी थाना क्षेत्र में 2013 के रंगदारी मांगने के केस में कोर्ट पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से परहेज किया। अनंत सिंह के अधिवक्ता नवीन कुमार के अनुसार कृष्णा पूरी थाना क्षेत्र में 2013 में विशाल बिल्डिकोंन के डायरेक्टर तरुण कुमार की ओर से रंगदारी मांगने का केस दर्ज कराया गया था। इसी मामले में रूटीन के तहत अनंत सिंह की आज कोर्ट में पेशी हुई है। पेशी के बाद उन्हें बेउर जेल…
– ‘नारी सशक्तिकरण महिला मोटरसाइकिल रैली’ को थल सेनाध्यक्ष ने दिखाई हरी झंडी – लगभग 1000 किमी. दूरी तय करके 25 जुलाई को कारगिल युद्ध स्मारक पहुंचेगी रैली नई दिल्ली। कारगिल युद्ध में पाकिस्तान पर जीत के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाने के लिए मंगलवार को राष्ट्रीय युद्ध स्मारक से कारगिल युद्ध स्मारक, द्रास तक ‘नारी सशक्तिकरण महिला मोटरसाइकिल रैली’ शुरू हुई। सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने तीनों सेनाओं की महिला मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। थल सेनाध्यक्ष ने ऐसी चुनौतीपूर्ण यात्रा करने के लिए पूरी टीम को सराहा, जो राष्ट्र निर्माण में महिलाओं…