नई दिल्ली। अपनी फिटनेस को लेकर चल रही अटकलों के बीच, भारत के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोशल मीडिया पर नेट्स में गेंदबाजी करते हुए अपनी एक वीडियो पोस्ट की है। इस वीडियो से तेज गेंदबाज के ठीक होने के संकेत मिल रहे हैं और उम्मीद जताई जा रही है कि वह अगले एशिया कप और वनडे विश्व कप से पहले फिट हो सकते हैं। बुमराह अपनी चोट के कारण सितंबर 2022 से एक्शन से बाहर हैं और ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2022 में भी नहीं खेल पाए थे। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023…
Author: azad sipahi
नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ डोमिनिका में खेले गए पहले टेस्ट मैच में रविचंद्रन अश्विन (12-131) ने 8वीं बार दस विकेट लेने का कारनामा किया और अनिल कुंबले के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा दस विकेट लेने वाले भारतीय बन गए। वह कुंबले के बाद टेस्ट में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट लेने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं। कुंबले ने 35 बार टेस्ट में 5 विकेट लिए हैं, जबकि अश्विन ने 34 बार यह कारनामा किया है। टेस्ट में भारत के सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले ने अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि वह बल्लेबाजों के…
– 67 हजारी हुआ सेंसेक्स, निफ्टी ने 19,800 के स्तर को पार किया नई दिल्ली। घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला आज लगातार चौथे कारोबारी दिन भी जारी रहा। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों ने आज एक बार फिर ट्रिपल रिकॉर्ड बनाने में सफलता हासिल की। दोनों सूचकांक सर्वोच्च स्तर पर खुले। इसके बाद दोनों सूचकांकों ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड कायम किया। दिन के कारोबार के दौरान मुनाफावसूली के दबाव की वजह से इन दोनों सूचकांकों में ऊपरी स्तर से गिरावट जरूर आई, इसके बावजूद सेंसेक्स और निफ्टी क्लोजिंग का ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाने…
पूर्वी चंपारण।मोतिहारी एमएस कॉलेज परीक्षा केंद्र पर मंगलवार को स्नातक प्रथम खंड के एमआईएल हिन्दी की परीक्षा के दौरान प्रथम पाली में एक लड़की को फर्जी परीक्षार्थी के रूप में पकड़ा गया।उक्त लड़की एक लड़के की जगह परीक्षा दे रही थी। केंद्राधीक्षक प्रो. अरुण कुमार के अनुसार जांच के दौरान उसे पकड़ा गया। लड़की अंजली कुमारी वास्तविक परीक्षार्थी आनंद कुमार की जगह परीक्षा देते पकड़ी गयी। तत्काल फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ कर पुलिस को सौंपा दिया गया है। मामले में एफआईआर दर्ज की गयी है। वहीं परीक्षार्थी को निष्कासित कर दिया गया।उन्होने बताया कि प्रथम पाली में 1492 व द्वितीय…
सहरसा। उत्तर रेलवे में भारी बारिश ने ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा दी है। लगातार उफनती नदियों के बीच मानसून को लेकर समस्तीपुर रेल मंडल ने भी अपनी तैयारियों को उच्चतम स्तर पर ला दिया है। रेल मंडल में 200 वैगन बोल्डर,स्टोन डस्ट को किसी भी आपातकालीन स्थिति को लेकर रिजर्व कर लिया गया है। मानसून को देखते हुए रेल मंडल में नदियों से सटे हुए रेलवे ट्रैक पर विशेष निगरानी करने के सख्त निर्देश भी दिया गया है। रेलवे की माने तो फिलहाल कोसी नदी से जुड़े इलाकों पर विशेष सतर्कता बढ़ती जा रही हैं। इसके अलावा बागमती…
बेगूसराय। भूमि प्रबंधन एवं प्रशासन में राज्यों एवं जिलों के समन्वय से भूमि अभिलेख के डिजिटलाइजेशन तथा प्रमाणीकरण के लिए आज ऐतिहासिक दिन बन गया। बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की पहल तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देश के आधार पर यह कार्यक्रम पूरे देश में शुरू हुआ। आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें स्वास्थ्य कारणों से गिरिराज सिंह उपस्थित नहीं हो सके लेकिन, बेगूसराय से गिरिराज सिंह के प्रतिनिधि अमरेन्द्र कुमार अमर, बेगूसराय भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव वर्मा एवं उपाध्यक्ष रौनक कुमार विशेष रूप से…
मॉस्को। यूक्रेन पर रूसी हमले के बावजूद काला सागर के रास्ते खाद्यान्न आपूर्ति के लिए रूस और यूक्रेन के बीच चल रहा समझौता रूस ने एकतरफा फैसला कर खत्म कर दिया है। रूस के इस फैसले से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खाद्य संकट उत्पन्न होने का खतरा है। यूक्रेन पर हमले के बाद दुनिया पर तब खाद्यान्न संकट मंडराने लगा था, जब काला सागर के रास्ते से खाद्यान्न आपूर्ति प्रभावित होने का खतरा सामने आया था। बाद में रूस और यूक्रेन ने इस मसले पर समझौता हुआ कि दोनों देश एक दूसरे के मालवाहक जलयानों पर हमले नहीं करेंगे। अब रूस…
-टोक्यो से सीतामा तक कावंड़ियों का उल्लास, शिव मंदिर में जलाभिषेक टोक्यो। दुनिया के तमाम देशों में होली, दीवाली और छठ जैसे आयोजन होते रहते हैं, किन्तु इस बार कांवड़ यात्रा भी सात समंदर पार जापान तक पहुंच गयी है। जापान की राजधानी टोक्यो से कांवड़ यात्रा निकाली गयी है। टोक्यो से सीतामा तक कावंड़ियों का उल्लास छाया रहा। बिहार से लाए गए गंगाजल से सीतामा के शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया गया। जानकारी के मुताबिक कांवड़ यात्रा का उत्साह इस बार जापान तक पहुंच गया है। पवित्र सावन माह में भगवान भोलेनाथ का गंगा जल से…
काठमांडू। नेपाल को जल्द ही निर्माण क्षेत्रों में उपयोग के लिए भारत से विस्फोटक मिलने वाला है। विस्फोटक लाने के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) देने के बाद भारत से विस्फोटक मिलेंगे। नेपाली सेना के प्रवक्ता कृष्णा प्रसाद भंडारी ने कहा कि भारत से विस्फोटक लाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। उन्होंने हिन्दुस्थान समाचार को बताया, ‘भारत से विस्फोटक लाने की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।’ भारत द्वारा एनओसी नहीं दिए जाने पर नेपाल आने वाले विस्फोटकों के दुरुपयोग की आशंका जताते हुए आयात रोक दिया गया है। फिलहाल चीन से विस्फोटकों का आयात…
– अर्जेंटीना 8675 करोड़ रुपये से खरीदेगा स्वदेशी तेजस मार्क-1 ए और एलसीएच प्रचंड – रक्षा मंत्री तायाना जाएंगे एचएएल, एलसीए तेजस और एलसीएच प्रचंड पर होगी चर्चा नई दिल्ली। चार दिनों की भारत यात्रा पर आये अर्जेंटीना के रक्षा मंत्री जॉर्ज एनरिक तायाना के साथ मंगलवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने द्विपक्षीय संबंधों को बढ़ावा देने और रक्षा सहयोग को और ज्यादा मजबूत करने पर व्यावहारिक विचार-विमर्श किया। इससे पहले तायाना ने आज सुबह राष्ट्रीय राजधानी में राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर शहीद नायकों को श्रद्धांजलि दी। रक्षा मंत्रालय के अनुसार भारत की चार दिवसीय यात्रा…
नई दिल्ली। मिशन 2024 के लोकसभा चुनावों में विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ से मुकाबला करने के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक दिल्ली में शुरू हो गई है। अशोका होटल में आयोजित बैठक में कुल 38 राजनीतिक दलों के नेता शामिल होने पहुंचे। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी पहुंचे, जहां सभी राजनीतिक दलों के नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का स्वागत किया। बैठक से पहले नरेन्द्र मोदी ने ट्वीट करके कहा कि हमारा भरोसेमंद गठबंधन है, जो राष्ट्रीय प्रगति को आगे बढ़ाना चाहता है। इस बैठक में लोजपा के चिराग पासवान, अपना दल…