Author: azad sipahi

– पंचायत चुनाव में वोटिंग के मद्देनजर जहां भी केंद्रीय बलों की तैनाती थी वहां हिंसा की घटना नहीं हुईं कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव के लिए शनिवार को हुई वोटिंग के दौरान 17 लोगों की हत्या और कई जगहों पर हिंसा की दिल दहलाने वाली तस्वीरें सामने आईं। इसे लेकर के राज्य चुनाव आयुक्त राजीव सिन्हा, सत्तारूढ़ पार्टी की ओर से मंत्री शशि पांजा और कुणाल घोष ने सीधे तौर पर केंद्रीय बलों को जिम्मेदार ठहराया था, लेकिन अब केंद्रीय बलों के कोऑर्डिनेशन के लिए नियुक्त किए गए बीएसएफ के डीआईजी एसएस गुलेरिया ने बताया कि उन्हें मतदान…

Read More

नई दिल्ली। दिल्ली सहित समूचे उत्तर भारत में लगातार हो रही बारिश से आम जनजीवन प्रभावित है। कई स्थानों पर सड़कों पर आवाजाही प्रभावित हुई है। भारी बारिश हादसों का कारण भी बन रही है। दिल्ली में पिछले 24 घंटे के दौरान अब तक जुलाई में तीसरी सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार नई दिल्ली (सफदरजंग) में 1958 के बाद से 08-09 जुलाई, 2023 को तीसरी सबसे अधिक 24 घंटे की बारिश दर्ज की गई। 1958-2023 के दौरान सबसे अधिक वर्षा 20 से 21 जुलाई 1958 में 266.2 मिलीमीटर दर्ज की गई थी।…

Read More

भोपाल। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी ने कहा कि चाइल्ड लाइन अब देशभर में प्रदेश की सरकारों के सुपुर्द किया जाएगा। अगर बच्चा मुसीबत में है और मदद की गुहार लगा रहा है, तो उसका फोन एनजीओ के पास जाता है। ऐसी परिस्थिति में यह गहमागहमी होती है कि एफआईआर कहां हो। नई व्यवस्था से बच्चे या बच्ची का फोन कॉल सीधा स्थानीय प्रशासन के पास पहुंचेगा। उसे जल्द मदद मिलेगी। केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी रविवार को भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित ‘वत्सल भारत कार्यक्रम’ को संबोधित कर रही थीं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग…

Read More

भोपाल। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ शनिवार देररात इंदौर के तुकोगंज थाना में आपराधिक प्रकरण दर्ज हुआ है । सिंह के विरुद्ध यह प्रकरण अधिवक्ता राजेश जोशी ने दर्ज कराया है। इसमें सिंह पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की छवि धूमिल कर बदनाम करने और धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोप लगाया गया है। उज्जैन में भी दिग्विजय के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज की गई है। उल्लेखनीय है कि दिग्विजय सिंह ने एक पोस्टर शेयर किया था। उसमें यह दावा किया गया है कि संघ के द्वितीय सरसंघचालक गोलवलकर द्वारा एक बार कहा…

Read More

रांची। झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 28 जुलाई से शुरू होगा जो कि चार अगस्त तक चलेगा। सत्र को लेकर जो भी औपचारिकता है उन्हें पूरा किया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसका प्रस्ताव 11 जुलाई को निर्धारित कैबिनेट में लाया जाएगा। इसको लेकर सरकार और विपक्ष ने तैयारी शुरू कर दी है। क्षेत्रीय विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्र की समस्याओं को चिन्हित करना शुरू कर दिया है, ताकि प्रमुखता से सदन में उठा सकें। सत्र के दौरान वित्तीय वर्ष 2023-24 का प्रथम अनुपूरक बजट आएगा। इसके लिए 11 जुलाई को होने वाली कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा।

Read More

गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की रांची। राज्य के चार केंद्रीय कारा में 600 भूतपूर्व सैनिकों की नियुक्ति होगी। इनमें रांची बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, केंद्रीय कारा दुमका, केंद्रीय कारा हजारीबाग और केंद्रीय कारा घाघीडीह जमशेदपुर शामिल हैं। ये नियुक्ति संविदा के आधार पर एक साल के लिए होगी। हालांकि, आवश्यकता अनुसार अनुबंध की अवधि को विस्तारित किया जायेगा और नियमित नियुक्ति होने पर अनुबंध पर रखे गये भूतपूर्व सैनिकों की सेवा समाप्त कर दी जायेगी। इसको लेकर गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है। गृह कारा आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना…

Read More

पटना। बिहार की सियासत में इस बात को लेकर चर्चा तेज है कि चिराग पासवान की पार्टी लोजपा (रामविलास) एक बार फिर से एनडीए गठबंधन में शामिल होगी। भाजपा ने 18 जुलाई को दिल्ली में एनडीए की बैठक बुलाई है, जिसमें चिराग पासवान के शामिल होने की संभावना है। इन सबके बीच चिराग पासवान ने रविवार को पार्टी की बैठक बुलाई, जिसमें गठबंधन पर फैसला लेने के लिए पार्टी नेताओं ने एक स्वर से चिराग पासवान को अधिकृत किया है। बैठक के बाद लोजपा (रामविलास) के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने कहा कि आज की बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग…

Read More

रांची। कर्नाटक में पांच जुलाई से चल रही नेशनल कैडेट जूडो चैंपियनशिप 2023 में झारखंड को रविवार को एक रजत पदक मिला। इस प्रतियोगिता में 81 किग्रा वर्ग में मानस ने फाइनल बाउट में राजस्थान के प्लेयर को हरा कर यह मेडल जीता। इससे पूर्व उसने हरियाणा, मणिपुर और दिल्ली के प्लेयर को परास्त कर फाइनल का सफर तय किया था। प्रतियोगिता का समापन 10 जुलाई को होगा। मानस के प्रदर्शन पर झारखंड जूडो संघ के अध्यक्ष केएन त्रिपाठी एवं महासचिव परीक्षित तिवारी ने शुभकामनाएं दी हैं। उम्मीद जताते कहा कि इससे भविष्य में झारखंड के लिए दूसरे और भी…

Read More

बेगूसराय। नई सोच के साथ नया बिहार बनाने के लिए आम जनता पार्टी राष्ट्रीय द्वारा जननायक कर्पूरी ठाकुर के जन्म स्थान कर्पूरी ग्राम से चली निदान यात्रा रविवार को बेगूसराय पहुंची। बेगूसराय में जिलाध्यक्ष शेखर कुमार उर्फ चंद्रशेखर के नेतृत्व में जोरदार स्वागत किया गया। जहां पपरौर स्थित उत्सव भवन में निदान यात्रा के तहत सभा का आयोजन किया गया। सभा का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्यापति चंद्रवंशी ने किया। सभा को कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष रवि वात्सायन, राष्ट्रीय महासचिव शिवनाथ प्रसाद शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश ठाकुर एवं प्रदेश संगठन मंत्री सुबोध कुमार आदि ने भी संबोधित…

Read More

उज्जैन। विश्व प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग महाकालेश्वर मंदिर के पट आज आधी रात बाद 2ः30 बजे खुल जाएंगे। सामान्यतः पट रात तीन बजे खुलते हैं। सावन माह के पहले सोमवार को निकलने वाली सवारी को देखते हुए यह व्यवस्था की गई है। यह जानकारी मंदिर ने दी। प्रबंधन के अनुसार ज्योतिर्लिंग की परंपरा अनुसार श्रावण मास में प्रत्येक सोमवार के लिए रविवार रात 2ः30 बजे तथा सप्ताह के शेष दिनों में रात तीन बजे मंदिर के पट खोले जाते हैं। इसके बाद भगवान महाकाल की भस्म आरती की जाती है। मंदिर प्रशासन ने इस बार श्रावण मास में चलायमान भस्म आरती व्यवस्था…

Read More

बेगूसराय। बेगूसराय में आस्था के विश्वास का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां कि बरौनी प्रखंड के मोसादपुर पंचायत अंतर्गत जैमरा शिव मंदिर में स्थापित बसहा (नंदी) की प्रतिमा पानी पी रहे हैं। इसकी जानकारी मिलते ही लोग कटोरे में पानी और चम्मच लेकर मंदिर की ओर भागने लगे। देखते ही देखते मंदिर में स्थापित बसहा बैल के पानी पीने की खबर आग की तरह फैल गई तथा लोगों की भीड़ पानी और चम्मच लेकर मंदिरों की ओर चल पड़ी है। मंदिर में पहुंचे लोग सबसे पहले बसहा के प्रतिमा को पानी पिलाने के लिए एक-दूसरे से आगे निकलने…

Read More