Author: azad sipahi

पटना। प्रदेश के वित्त मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने शनिवार को यहां कहा कि भाजपा नेताओं द्वारा बिहार में योगी मॉडल लागू करने की बात करना आश्चर्यजनक है। उन्होंने कहा कि योगी मॉडल में पुलिस अभिरक्षा में हत्या, जेल में हत्या एवं न्यायालय परिसर में हत्याएं हो रही हैं। जब अपराधी उत्तर प्रदेश पुलिस की सारी व्यवस्था एवं चौकसी को ध्वस्त करते हुए हत्याएं करते हैं, तो उसे सरकार की उपलब्धि के रूप में प्रचारित करना ही योगी मॉडल की विशेषता है। विजय चौधरी ने कहा कि दूसरी तरफ, केन्द्र सरकार ही देश के सभी…

Read More

कोडरमा। जयनगर थाना अंतर्गत बांझेडीह फोरलेन के समीप नकली अंग्रेजी शराब बनाकर और झारखंड उत्पाद का नकली लेवल लगाकर बेचने के मामले का भंडाफोड़ किया गया है। यहां नकली शराब फैक्ट्री में बड़े पैमाने पर नकली शराब बनाने का काम होता था। इस बाबत जयनगर में प्राथमिकी दर्ज करायी गई थी। पुलिस ने अभियुक्त पंकज कुमार यादव ( ग्राम डूमरडीहा थाना जयनगर), बिपिन कुमार (ग्राम कुमरहुवा थाना रजौली, जिला नवादा), पवन कुमार यादव (ग्राम चेचाई, थाना कोडरमा), पवन पासवान ( ग्राम चेचाई, थाना कोडरमा), संदीप यादव (ग्राम बदडीहा, थाना कोडरमा) और महेश यादव ( ग्राम बदडीहा, थाना कोडरमा) को गिरफ्तार…

Read More

रांची। झारखंड में गर्मी का कहर अगले तीन-चार दिनों तक जारी रहेगा। राज्य के तकरीबन सभी जिलों का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेसि. के आसपास ही रहेगा। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने शनिवार को बताया कि मौसम विज्ञान केंद्र रांची ने 12 जून से पहले तपती गर्मी से लोगों को राहत नहीं मिलेगी। 11 जून से राज्य के कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है। 12 जून प्री-मानसून से भी थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, 12 जून से कुछ जगहों पर मौसम में बदलाव हो सकता है। कुछ जिलों में…

Read More

पटना से रांची के बीच चलने वाली सेमी हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल 12 जून को होगा। मध्य रेलवे ने शुक्रवार को आदेश जारी कर कहा है कि इस ट्रेन का ट्रायल 11 जून को किया जाना था, लेकिन 10 और 11 जून को झारखंड बंद को देखते हुए एक दिन आगे टाल दिया गया है। आदेश की कॉपी दानापुर, मुगलसराय और धनबाद रेल डिवीजन को भेजी गई है। पूर्व-मध्य रेलवे के अनुसार, वंदे भारत पटना से रांची की दूरी 6 घंटे 05 मिनट में पूरी करेगी।. पटना से कोडरमा, हजारीबाग, बरकाकाना, सिधवार, सांकी, टाटी सिल्वे नए…

Read More

रांची। भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने राजस्थान के दो वरिष्ठ नेताओं वसुंधरा राजे और सतीश पूनिया को 2024 में होने वाले आम चुनाव के लिए झारखंड और उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों की जिम्मेदारी सौंपी है। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री राजे को झारखंड की गिरिडीह, दुमका, गोड्डा और कोडरमा लोकसभा सीट का जिम्मा सौंपा है। सतीश पूनिया को उत्तर प्रदेश की मैनपुरी, अमरोहा और मुरादाबाद सीटों का संयुक्त प्रभारी बनाया गया है। दोनों नेता 10 दिन तक अपने निर्धारित क्षेत्रों में रहेंगे। इसके बाद केंद्रीय नेतृत्व को अपनी अध्ययन रिपोर्ट सौंपेंगे। वसुंधरा राजे 13 जून को झारखंड आएंगी।

Read More

रांची। झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन (जेएसएसयू) की ओर से नियोजन नीति के खिलाफ 10 और 11 जून को झारखंड बंद बुलाया गया है। इस बीच 11 बंद समर्थकों को सदर रांची अनुमंडल दंडाधिकारी ने नोटिस किया है। इनमें देवेन्द्र नाथ महतो, मनोज यादव, इमाम सफी, अमनदीप मुंडा, मोतीलाल महतो, योगेश चन्द्र भारती, मनोज उरांव, सुमित उरांव, सत्या कुमार, दुर्गेश कुमार चंद्रवंशी मनोज कुमार शामिल है। सभी को 10 जून को स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से पक्ष रखने का निर्देश दिया गया है। जारी नोटिस में सरकार के विरुद्ध एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन एवं विधि व्यवस्था भंग का हवाला दिया…

Read More

पहली पारी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया को 173 रन की बढ़त लंदन। किंग्स्टन ओवल में चल रहे विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी ) फाइनल के तीसरे दिन लंच के बाद भारत की पहली पारी 296 रनों पर सिमट गई। भारत के लिए अजिंक्या रहाणे (89) और शार्दुल ठाकुर (51) ने बेहतरीन अर्धशतकीय पारी खेली। इन दोनों के अलावा रवींद्र जडेजा ने भी महत्वपूर्ण 48 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए थे। भारतीय टीम की पहली पारी की शुरूआत खराब रही और केवल 71 रनों के कुल स्कोर पर कप्तान रोहित शर्मा (15), शुभमन गिल (13), चेतेश्वर…

Read More

नई दिल्ली। भारत ने अफ्रीकी देशों के साथ आर्थिक संबंधों को मजबूत करने के लिए उनके साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर वार्ता करने में दिलचस्पी दिखाई है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को यहां अफ्रीका के 15 देशों के राजदूतों के साथ एफटीए को लेकर बैठक की। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय के मुताबिक पीयूष गोयल ने इस बैठक के बाद कहा कि भारत अफ्रीकी देशों के साथ अलग से या अफ्रीका के साथ संयुक्त रूप से द्विपक्षीय या सामूहिक एफटीए पर बातचीत करने को तैयार है। अफ्रीका…

Read More

मुंबई/नई दिल्ली। सार्वजनिक क्षेत्र के सबसे बड़े स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) वित्त वर्ष 2023-24 में बांड के जरिए भारतीय और विदेशी बाजारों से 50 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा। बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने इसे मंजूरी दे दी है। स्टेट बैंक ने शुक्रवार को शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष 2023-24 में बैंक बांड के जरिए भारतीय और विदेशी बाजारों से 50 हजार करोड़ रुपये जुटाएगा। इस संबंध में बैंक के केंद्रीय निदेशक मंडल ने मंजूरी दी है। एसबीआई ने बताया कि निदेशक मंडल ने बांड जारी कर रुपये या किसी अन्य परिवर्तनीय मुद्रा…

Read More

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मलाइका मल्टी स्टेट क्रेडिट को-ऑपरेटिव सोसाइटी (एमएमसीसीएस) की 60.4 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने धन-शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए)-2002 एक्ट के तहत यह कार्रवाई की है। ईडी ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि एमएमसीसीएस में जमाकर्ताओं के पैसे के अन्यत्र इस्तेमाल से संबंधित वित्तीय धोखाधड़ी के मामले में कार्रवाई की गई है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने बताया कि पीएमएलए 2002 एक्ट के तहत गिल्बर्ट बैपटिस्ट, उनके परिवार के सदस्यों, सहयोगियों और उनके नियंत्रण वाली इकाइयों से संबंधित महाराष्ट्र और कर्नाटक में फ्लैट, दुकानों और जमीनों सहित 60.44 करोड़…

Read More

बीकानेर। डूडी होंडा और पित्ती होंडा बीकानेर की ओर से रेलवे ऑडिटोरियम में होंडा शाइन 100 की लांचिंग रंगारंग कार्यक्रम के साथ की गई। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि बीकानेर के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी (आरटीओ) राजेश शर्मा और सेलीब्रिटी गेस्ट अमिताभ बच्चन फेम फिरोज सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। डूडी होंडा के प्रमुख कैलाश डूडी और पित्ती होंडा के प्रमुख संजय पित्ती, मैनेजर दिनेश सांखला, मनीष भाटी, चिराग व्यास, रविन्द सिंह, एरिया मैनेजर जतिन आदि मौजूद थे। कैलाश डूडी व संजय पित्ती ने बताया कि होंडा की इस नई 100 सीसी शाइन की कीमत काफी किफायती है। इसकी एक्स शोरूम…

Read More