Author: azad sipahi

कोलंबो। श्रीलंका ने जिम्बाब्वे में आगामी आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप (सीडब्ल्यूसी) क्वालीफायर टूर्नामेंट के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में हाल ही में संपन्न इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 19 विकेट लेने वाले ‘जूनियर मलिंगा’ के नाम से प्रसिद्ध तेज गेंदबाज मथीशा पथिराना को शामिल किया गया है। पथिराना ने इसी महीने अफगानिस्तान के खिलाफ अपना एकदिनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया है। अपने डेब्यू मैच में उन्होंने 66 रन देकर एक विकेट लिया है। पथिराना के अलावा 29 वर्षीय दुशान हेमंथा टीम में नया चेहरा हैं। दो…

Read More

कैनबरा। फीफा महिला विश्व कप 2023 के टिकटों की बिक्री 10 लाख के आंकड़े को पार कर गई है। फीफा के अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो ने शुक्रवार को बताया कि 20 जुलाई से 20 अगस्त के बीच ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले नौवें महिला विश्व कप के लिए 10.03 लाख टिकट बेचे गए हैं, जो फ्रांस में 2019 विश्व कप की कुल बिक्री को पार कर गया है। इसका मतलब है कि यह आयोजन महिला खेल के इतिहास में सबसे अधिक दर्शकों की उपस्थिति वाला टूर्नामेंट बनने की राह पर है। इन्फेंटिनो ने एक बयान में कहा, “दुनिया के साथ…

Read More

बेतिया। केंद्रीय जल एवं जहाजरानी मंत्री शांतनु ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में विश्व में देश का सम्मान बढ़ा है। इनके नेतृत्व में देश में गरीबों के कल्याण के लिए अनेक योजनाएं चलाई जा रही हैं। वे शुक्रवार को कठैया बिशुनपुरा स्थित विधायक नारायण प्रसाद के आवास पर आयोजित वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बदौलत ही भाजपा एक बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। सांसद संजय जायसवाल ने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि…

Read More

पटना। पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बालासोर रेल दुर्घटना के बाद से लापता बिहार के 21 लोगों की खोज करने में राज्य सरकार कोई मदद नहीं कर रही है। सुशील मोदी ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि ओडिशा में हुई रेल दुर्घटना पर बिहार में राजनीतिक बयानबाजी तो खूब हुई लेकिन बालासोर में बिहार सरकार ने न कोई हेल्प डेस्क बनाया, न अपनों की तलाश में वहां पहुंचने वाले बिहार के लोगों के लिए कहीं ठहरने और भोजन करने की व्यवस्था की। उन्होंने कहा कि…

Read More

रांची। धनबाद जिले के झरिया के भौंरा में चाल धंसने से तीन मजदूरों की मौत हो गयी। भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी ने इस हादसे के लिए राज्य सरकार को जिम्मेवार ठहराया है। उन्होंने कहा कि आखिर यह कब तक चलेगा? बाबूलाल मरांडी ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि पुलिस-माफिया की सांठगांठ से धनबाद में अवैध कोयला उत्खनन का धंधा फल फूल रहा है। धनबाद में एक सिपाही भी कुछ महीनों में करोड़पति कैसे बन जा रहा है? दारोगा और वरीय अधिकारियों की बात तो छोड़ ही दीजिए। नीचे से लेकर ऊपर तक अवैध कमाई करनेवालों ने…

Read More

पटना। राजधानी पटना से समीप बख्तियारपुर में शुक्रवार दोपहर के भीषण सड़क दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गयी। बख्तियारपुर में बेकाबू ट्रक के ई रिक्शा पर पलटने से चार लोगों की मौत हो गई जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर लखनपुरा के पास तेज रफ्तार ट्रक एक ई रिक्शा पर पलट गया। इस हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से डॉक्टरों ने सभी…

Read More

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने गुरुवार को चीनी ताइपे को 11-0 से हराकर जूनियर एशिया कप 2023 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। अब, भारतीय टीम शनिवार को सेमी-फाइनल में जापान का सामना करने के लिए तैयार है। इस मुकाबले की विजेता टीम टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश तो करेगी ही, साथ ही आगामी एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप 2023 के लिए भी क्वालीफाई कर जाएगी। विशेष रूप से, महिला जूनियर एशिया कप 2023 में शीर्ष तीन टीमें एफआईएच जूनियर महिला विश्व कप 2023 के लिए स्वचालित योग्यता अर्जित करेंगी, जो 29 नवंबर से…

Read More

-योग के संदेश के प्रसार में मीडिया के योगदान के लिए दिए जाएंगे 33 पुरस्कार नई दिल्ली। योग के संदेश के प्रसार में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले 33 मीडिया संस्थानों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान से नवाजा जाएगा। शुक्रवार को सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने दूसरे अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान की घोषणा की और इसके लिए आवेदन मांगे हैं। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मीडिया सम्मान 2023 के तहत 22 भारतीय भाषाओं और अंग्रेजी में प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो को 33 सम्मान दिए जाएंगे। प्रिंट, टेलीविजन और रेडियो श्रेणी के लिए 11-11 सम्मान निर्धारित किए गए हैं, जिसमें “समाचार पत्रों…

Read More

रांची। अवैध बालू खनन मामले की प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) जांच कर रही है। बीते पांच जून को ईडी ने पटना, हजारीबाग, धनबाद और कोलकाता समेत 27 जगहों पर एक साथ छापेमारी की थी। मामला बिहार में अवैध बालू खनन से जुड़ा हुआ है। छापेमारी के बाद ईडी की तरफ से शुक्रवार को एक प्रेस रिलीज जारी किया गया है। जारी प्रेस रिलीज के माध्यम से ईडी ने कहा है कि इन जगहों पर छापेमारी का काम बिहार पुलिस के कई थानों में दर्ज एफआईआर के आधार पर हुआ है। ईडी ने ब्रॉडसन कॉमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड और आदित्य मल्टीकॉन प्राइवेट लिमिटेड…

Read More

भारतीय टीम की बैटिंग की शुरुयात काफी निराशाजनक रही। ओपनिंग करने आये रोहित शर्मा और शुबमान गिल जल्दी ही आउट होकर पवैलियन लौट गए। उनके बाद बैटिंग करने आये पुजारा और कोहली भी जल्द ही आउट हो गए। इस तरह भारत ने 72 रन के स्कोर पर 4 विकेट खो दिए। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने अपनी पहली पारी में 469 रन बनाए. खेल के दूसरे दिन स्टीव स्मिथ ने शानदार बैटिंग करते हुए अपना शतक पूरा किया. स्मिथ के टेस्ट करियर का यह 31वां शतक रहा. स्मिथ 121 और ट्रेविस हेड 163 रन बनाकर आउट हुए. भारत की ओर से मोहम्मद…

Read More

– बिटकॉइन की कीमत घटी, मार्केट हिस्सेदारी बढ़ी नई दिल्ली। क्रिप्टो करेंसी मार्केट में आज जोरदार गिरावट का रुख बना हुआ है। दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे लोकप्रिय क्रिप्टो करेंसी बिटकॉइन बिटाकॉइन में आज 0.62 प्रतिशत की गिरावट आई है, जिसके कारण ये आभासी मुद्रा 26,380.73 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी क्रिप्टो करेंसी एथेरियम भी आज 0.95 प्रतिशत की कमजोरी के साथ फिसल कर 1,839.29 डॉलर के स्तर तक पहुंच गई है। सबसे बड़ी बात तो ये है कि आज मार्केट कैप के लिहाज से टॉप 10 में शामिल क्रिप्टो करेंसी में…

Read More