Close Menu
Azad SipahiAzad Sipahi
    Facebook X (Twitter) YouTube WhatsApp
    Monday, June 9
    • Jharkhand Top News
    • Azad Sipahi Digital
    • रांची
    • हाई-टेक्नो
      • विज्ञान
      • गैजेट्स
      • मोबाइल
      • ऑटोमुविट
    • राज्य
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
    • रोचक पोस्ट
    • स्पेशल रिपोर्ट
    • e-Paper
    • Top Story
    • DMCA
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Azad SipahiAzad Sipahi
    • होम
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खलारी
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुर
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ़
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सरायकेला-खरसावाँ
      • साहिबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • विशेष
    • बिहार
    • उत्तर प्रदेश
    • देश
    • दुनिया
    • राजनीति
    • राज्य
      • मध्य प्रदेश
    • स्पोर्ट्स
      • हॉकी
      • क्रिकेट
      • टेनिस
      • फुटबॉल
      • अन्य खेल
    • YouTube
    • ई-पेपर
    Azad SipahiAzad Sipahi
    Home»Breaking News»ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी
    Breaking News

    ग्लोबल मार्केट से मजबूती के संकेत, एशियाई बाजारों में भी तेजी

    azad sipahiBy azad sipahiNovember 15, 2023No Comments3 Mins Read
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Share
    Facebook Twitter WhatsApp Telegram LinkedIn Pinterest Email

    नई दिल्ली। अमेरिका में बॉन्ड यील्ड की दर में आई कमी और महंगाई के मोर्चे पर मिली राहत के कारण ग्लोबल मार्केट से आज पॉजिटिव संकेत मिल रहे हैं। यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र के दौरान मजबूती के साथ बंद हुए। इसी तरह एशियाई बाजारों में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है।

    अमेरिका में महंगाई दर जुलाई के बाद सबसे निचले स्तर 3.02 प्रतिशत पर पहुंच गई है इसी तरह कोर इन्फ्लेशन भी 2 साल के सबसे निचले स्तर 4 प्रतिशत पर आ गया है। इसी तरह बॉन्ड यील्ड की दर में भी कमी आई है इसके कारण पिछले सत्र के दौरान वॉल स्ट्रीट के सूचकांक तेजी के साथ बंद होने में सफल हुए डाउ जॉन्स 500 अंक से अधिक चढ़ने में सफल रहा। इसी तरह एसएंडपी 500 इंडेक्स ने 2.08 प्रतिशत की तेजी के साथ 4,503.29 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा नैस्डैक 349.88 अंक यानी 2.54 प्रतिशत की मजबूती के साथ 14,117.62 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    यूरोपीय बाजार भी पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहे। एफटीएसई इंडेक्स 0.20 प्रतिशत चढ़ कर 7,440.47 अंक के स्तर पर बंद हुआ। इसी तरह सीएसी इंडेक्स ने 1.37 प्रतिशत की मजबूती के साथ 7,185.68 अंक के स्तर पर पिछले सत्र के कारोबार का अंत किया। इसके अलावा डीएएक्स इंडेक्स 269.43 अंक यानी 1.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,614.43 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

    एशियाई बाजार में भी आज तेजी का माहौल बना हुआ है। एशिया के सभी 9 बाजार फिलहाल मजबूती के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी 206.5 अंक यानी 1.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 19,707 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसके अलावा स्ट्रेट्स टाइम्स इंडेक्स 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,120.62 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निक्केई इंडेक्स अभी तक के कारोबार में 772.47 अंक यानी 2.31 प्रतिशत की बढ़त के साथ 33,474.41 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसी तरह हैंग सेंग इंडेक्स भी 499.29 अंक यानी 2.87 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,896.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    कोस्पी इंडेक्स ने भी आज 2.09 प्रतिशत की जोरदार छलांग लगाई है। इसके साथ ही फिलहाल ये सूचकांक 2,484.21 अंक के स्तर पर पहुंच गया है। इसी तरह सेट कंपोजिट इंडेक्स 1.55 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,407.81 अंक के स्तर पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसके अलावा जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स 1.47 प्रतिशत की तेजी के साथ 6,962.73 अंक के स्तर पर, शंघाई कंपोजिट इंडेक्स 0.45 प्रतिशत की बढ़त के साथ 3,069.85 अंक के स्तर पर और ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.99 प्रतिशत की मजबूती के साथ 17,074.52 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।

    Share. Facebook Twitter WhatsApp Telegram Pinterest LinkedIn Tumblr Email
    Previous Articleभारत के पूर्व रक्षा सचिव अजय कुमार यूएसआईएसपीएफ के बोर्ड सलाहकार नियुक्त
    Next Article शेयर बाजार में तेजी का माहौल, सेंसेक्स-निफ्टी उछले
    azad sipahi

      Related Posts

      सर्राफा बाजार में मामूली गिरावट, फीकी पड़ी सोने और चांदी की चमक

      June 9, 2025

      शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में तेजी का रुख, हरे निशान में सेंसेक्स और निफ्टी

      June 9, 2025

      ग्लोबल मार्केट से पॉजिटिव संकेत, एशिया में तेजी का रुख

      June 9, 2025
      Add A Comment

      Comments are closed.

      Recent Posts
      • भारत ने पिछले 11 वर्षों में विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से परिवर्तन देखा: प्रधानमंत्री मोदी
      • ठाणे में चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 6 यात्रियों की मौत, सात घायल
      • प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को उनके बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि दी
      • हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल ने श्री महाकालेश्वर भगवान के दर्शन किए
      • ‘हाउसफुलृ-5’ ने तीसरे दिन भी की जबरदस्त कमाई, तीन दिनों का कलेक्शन 87 करोड़
      Read ePaper

      City Edition

      Follow up on twitter
      Tweets by azad_sipahi
      Facebook X (Twitter) Instagram Pinterest
      © 2025 AzadSipahi. Designed by Microvalley Infotech Pvt Ltd.

      Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

      Go to mobile version