Author: azad sipahi

रामगढ़। राज्यसभा सांसद सह झारखंड भाजपा के संगठन प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने गुरुवार को केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूरे होने पर अपनी महत्वपूर्ण उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना की शुरुआत अंबेडकर जयंती के दिन रांची से ही हुई थी। परमवीर अल्बर्ट एक्का के नाम पर देवघर एयरपोर्ट का लोकार्पण हो या संथाल परगना के पांच जिलों को पहली बार गैस पाइपलाइन देने का काम, यह सब भाजपा की सरकार के ही दौरान हुआ है। पिछले नौ साल में नरेन्द्र मोदी के सफल और आत्मविश्वास भरे नेतृत्व में भारत ने वैश्विक स्तर पर अपनी उल्लेखनीय उपलब्धियों के…

Read More

पटना। रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण सिंह (जीएन सिंह) विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह 10 जून को मनेगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में केंद्र सरकार के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। इसकी जानकारी विश्वविद्यालय की साईट पर जारी की गयी है। कार्यक्रम का आयोजन देवमंगल सभागार में किया गया है, जहां कार्यक्रम का शुभारंभ लगभग 10:30 बजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। रक्षा मंत्री के आगमन को लेकर विश्वविद्यालय परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

Read More

पटना। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने नरेश भोक्ता हत्याकांड में भाकपा (माओवादी) की संलिप्तता को लेकर गुरुवार को रेड मारी है। एनआईए ने बिहार के गया और औरंगाबाद जिले और झारखंड के पलामू जिले में आरोपितों और संदिग्ध व्यक्तियों के परिसरों की तलाशी ली है। एजेंसी ने गिरफ्तार कमांडरों और भाकपा (माओवादी) के ओजीडब्ल्यू/समर्थकों के आवासीय परिसरों में तलाशी ली है। इस दौरान विभिन्न डिजिटल उपकरणों जैसे मोबाइल फोन, सिम कार्ड, आपत्तिजनक दस्तावेजों की जब्ती की गई है। उल्लेखनीय है कि बैन आतंकवादी द्वारा बुलाई गई तथाकथित ‘जन अदालत’ में भाकपा (माओवादी) के शीर्ष नेतृत्व और नक्सल कैडरों द्वारा पुलिस…

Read More

पटना, 8 जून (हि.स.)। बिहार के ऊर्जा मंत्री विजेंद्र कुमार यादव ने विपक्षी दलों की बैठक पर कहा कि सभी दलों की सहमति से बैठक की तिथि 23 जून को तय की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुहिम का असर है कि देशभर के सभी विपक्षी दल भाजपा की निरंकुश सरकार के खिलाफ गोलबंद हो रहे हैं। जनसुनवाई कार्यक्रम के बाद गुरुवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में 24 घण्टे बिजली सुनिश्चित हो, इसके लिए हमारी सरकार प्रयासरत है। इस दिशा में विभाग द्वारा कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाएं गए हैं, जिसका सकारात्मक…

Read More

आजाद सिपाही संवाददाता रांची। जमीन घोटाले में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने बुधवार को कारोबारी अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें रांची लाया जायेगा। इसके बाद पूछताछ होगी। अमित अग्रवाल और दिलीप घोष को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जायेगा। इस मामले में बीते इडी ने पूर्व में रांची डीसी छवि रंजन समेत आठ लोगों को जेल भेज चुकी है। इडी की टीम ने अमित अग्रवाल को सिलीगुड़ी के बागडोगरा से पकड़ा है। सेना के कब्जे वाली जमीन के दस्तावेज में फर्जीवाड़ा कर बेचने वाले फर्जी रैयत प्रदीप…

Read More

रांची। बरियातू इलाके के जमीन कारोबारी तनवीर अहमद उर्फ बिट्टू खान की हत्या मामले में पुलिस को अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस हत्या में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। मृतक तनवीर की मां मोशमात नाजमा के बयान पर बिड़ी उर्फ रोहित मुंडा, रोहन श्रीवास्तव, अभिषेक मल्लिक और शुभम विश्वकर्मा को हत्या में नामजद आरोपित बनाया गया है। पुलिस नामजद आरोपितों को गिरफ्तार करने के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है। मामले को लेकर एसआईटी टीम का भी गठन किया गया है। टीम को सिटी एसपी शुभांशु जैन लीड…

Read More

नई दिल्ली। मिले-जुले ग्लोबल संकेतों के बीच घरेलू शेयर बाजार आज मामूली बढ़त के साथ सीमित दायरे में कारोबार करता नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत मामूली कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के साथ ही कारोबार में लगातार उतार-चढ़ाव नजर आने लगा लेकिन खरीदारी का जोर अधिक होने की वजह से कुछ ही देर में सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक हरे निशान में कारोबार करने लगे। पहले एक घंटे का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.16 प्रतिशत और निफ्टी 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे। शुरुआती एक घंटे का कारोबार होने…

Read More

वाशिंगटन। चीन का खतरा भारत और अमेरिका, दोनों देश महसूस कर रहे हैं। इस माह भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र की समृद्धि और सुरक्षा के मुद्दे पर अहम बातचीत होगी। भारत के प्रधानमंत्री मोदी 21 जून से अमेरिका यात्रा पर रहेंगे। दोनों देशों के रिश्तों के लिहाज से इस दौरे को काफी अहमियत दी जा रही है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आवास व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरीन जीन पियरे ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।…

Read More

वाशिंगटन। भारतीयों को अमेरिकी वीजा के लिए लंबे समय तक इंतजार का सवाल अमेरिकी संसद में उठा है। अमेरिकी सांसदों ने इस सवाल के साथ भारत को अमेरिका का सबसे अहम सहयोगी बताकर इस समस्या के जल्द समाधान की मांग की है। अमेरिकी संसद की फॉरेन रिलेशन कमेटी के चेयरमैन सीनेटर बॉब मेनेन्डेज और इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष माइकल वाल्ट्ज ने संसद में भारतीयों को अमेरिकी वीजा मिलने में होने वाली देरी पर सवाल उठाया। इस दौरान मेनेनडेज ने कहा कि अमेरिकी लोगों के भारतीयों के साथ अच्छे संबंध हैं। भारत अब क्वाड का हिस्सा है और अमेरिका लगातार भारत…

Read More

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित कोयला तस्करी मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आज मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी की पत्नी रूजीरा से पूछताछ करेगी। उन्हें नोटिस देकर सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित दफ्तर में बुलाया गया है। वह जाएंगी या नहीं, यह अभी स्पष्ट नहीं है। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने रूजीरा को पूछताछ में सहयोग करने का निर्देश दिया है। सोमवार को वह अपने बच्चों के साथ दुबई जा रही थीं। ईडी के लुकआउट नोटिस की वजह से इमीग्रेशन डिपार्टमेंट ने उन्हें एयरपोर्ट पर रोक लिया था।

Read More

नई दिल्ली। पूर्वी मध्य सागर के ऊपर उठा गंभीर चक्रवाती तूफान बिपरजोय अगले 24 घंटे में भीषण रूप ले सकता है। इससे समुद्र की तटीय क्षेत्रों में तबाही मच सकती है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के गुरुवार के ताजा अपडेट के अनुसार बिपरजोय धीरे-धीरे उत्तर दिशा में आगे बढ़ रहा है। यह गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो गया है। विभाग के अनुसार फिलहाल यह गोवा से करीब 860 किमी. पश्चिम दक्षिण पश्चिम, मुंबई से 900 किमी. दक्षिण पश्चिम में है। यह और तेज होगा और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा। इस तूफान की वजह से अगले पांच दिनों तक…

Read More