Author: azad sipahi

नई दिल्ली। भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम ने मंगलवार को जापान के काकामीगहारा में चल रहे महिला जूनियर एशिया कप 2023 के अपने तीसरे मैच में कोरिया के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला। मैच में कोरिया के लिए युजिन ली (15′) और जियोन चोई (30′) ने गोल किया, जबकि भारत के लिए दीपिका सोरेंग (43′) और दीपिका (54′) ने एक-एक गोल किया। इस ड्रॉ के साथ ही भारतीय टीम महिला जूनियर एशिया कप 2023 में पूल ए में शीर्ष पर बनी हुई है। कोरिया ने मैच में तेज शुरूआत की और पहले क्वार्टर में भारतीय टीम पर हावी रही। कोरियाई…

Read More

– ऐप पर खिलाड़ी घर बैठे खेल गतिविधियों से संबंधित जानकारियां एवं सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे – गिरीश चन्द्र यादव तथा डा0 नवनीत सहगल ने आज ऐप का प्रस्तुतिकरण देखा लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार खिलाड़ियों की सुविधा के लिए शीघ्र ही ‘खेल साथी’ ऐप शुरू करने जा रही है। इस ऐप पर खिलाड़ी घर बैठे खेल गतिविधियों से संबंधित सभी जानकारियां एवं सुविधाओं का लाभ ले सकेंगे। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव तथा अपर मुख्य सचिव, डा0 नवनीत सहगल ने आज केडी सिंह बाबू स्टेडियम सभागार में ‘खेल साथी’ ऐप का प्रस्तुतिकरण देखा और…

Read More

हजारीबाग। हजारीबाग- कटकमदाग थाना क्षेत्र अंतर्गत पंचशील कॉलोनी स्थित शिक्षक अर्जुन चौधरी के घर से नगद समेत पांच लाख की चोरी होने का मामला मंगलवार को प्रकाश में आया है। भुक्तभोगी घर बंद करके परिवार सहित तीन जून को बिहार के पूर्णिया गया हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल पुलिस कटकमदाग पुलिस स्थल पर पहुंची। घटना स्थल के बगल स्थित शैलेश सिंह के घर लगे सीसीटीवी कैमरा को पुलिस ने खंगाली। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में किसी की तस्वीर कैद नहीं पाया गया। भुक्तभोगी शिक्षक अर्जुन चौधरी ने बताया कि घर के अंदर घुसने के लिए चोरों ने तीन…

Read More

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफलतम 9 वर्ष पूरे होने पर भाजपा द्वारा प्रदेश में चल रहे विशेष संपर्क अभियान में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, केंद्रीय मंत्री अलग-अलग लोकसभा क्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी एवं राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी आज मंगलवार से दो दिवसीय रीवा दौरे पर रहेंगे। वहीं, केंद्रीय पेट्रोलियम राज्यमंत्री रामेश्वर तेली व भाजयुमो के राष्ट्रीय महामंत्री रोहित चहल आठ जून को खंडवा में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री मरांडी 6 एवं 7 जून को रीवा में…

Read More

वाशिंगटन। भारत में लोकतंत्र की सेहत को लेकर उठाई गई चिंताओं को अमेरिका ने सिरे से खारिज करते हुए जोर देकर कहा है कि भारत एक जीवंत लोकतंत्र है। व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद में राजनीतिक संचार के कोऑर्डिनेटर जॉन कर्बी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत एक जीवंत लोकतंत्र है और किसी को इसमें शक है तो नई दिल्ली जाकर अपनी आंखों से इसे देख सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी प्रशासन लोकतंत्र से जुड़ी चिंताओं को व्यक्त करने से कभी कतराता नहीं है। व्हाइट हाउस की तरफ से यह बयान ऐसे समय…

Read More

मंदसौर। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ मंदसौर गोलीकांड की छठी बरसी पर आज मंगलवार को पिपलिया मंडी पहुंच रहे हैं। चुनावी साल होने से कमलनाथ यहां से चुनावी शंखनाद करेंगे। गौरतलब है कि छह जून 2017 को किसान आंदोलन के दौरान पुलिस फायरिंग में पांच किसानों की मौत हुई थी, जबकि एक किसान की मौत पुलिस कस्टडी में हुई थी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ मंगलवार सुबह 10 बजे मंदसौर हवाई पट्टी पर उतरेंगे। यहां वे मीडिया से चर्चा कर हेलिकॉप्टर से पिपलिया मंडी के खोखरा हेलीपैड पहुंचेंगे। यहां रोड शो और मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक…

Read More

नई दिल्ली। ग्लोबल मार्केट से आज मिलेजुले संकेत मिल रहे हैं। पिछले सत्र के कारोबार में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांक गिरावट के साथ बंद हुए। बाजार की अनिश्चितता के कारण यूएस फ्यूचर्स भी आज सपाट स्तर पर कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इसी तरह यूरोपीय बाजार में भी पिछले सत्र में दबाव की स्थिति बनी रही। एशियाई बाजारों में आज आमतौर पर बढ़त का रुख बना हुआ है। हालांकि एसजीएक्स निफ्टी और सेट कंपोजिट इंडेक्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र में वॉल स्ट्रीट के तीनों सूचकांकों पर दबाव बना रहा। डाओ जोंस 199.90…

Read More

भोपाल। केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, पांच राज्यों के (उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, गुजरात, असम) के मुख्यमंत्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान तथा अन्य केन्द्रीय मंत्रियों का मंगलवार को ग्वालियर दौरा प्रस्तावित है। ये सभी मंगलवार को ग्वालियर में केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की बेटी के विवाह समारोह में सम्मिलित होंगे। मुख्य कार्यक्रम मेला ग्राउंड पर होगा। ग्वालियर में होने जा रही इस शादी में आने वाले वीवीआईपी और वीआईपी मेहमानों को सुरक्षित कार्यक्रम स्थल तक पहुंचाने के लिए प्रशासन और पुलिस ने तैयारी कर ली…

Read More

धनबाद। अवैध बालू खनन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) धनबाद और हजारीबाग में सोमवार सुबह से छापेमारी कर रही है। अवैध बालू खनन का यह मामला बिहार के औरंगाबाद से जुड़ा है।इसी को लेकर ईडी की टीम धनबाद में जगनारायण सिंह और हजारीबाग में बालू खनन से जुड़े लोगों के ठिकानों पर पहुंचकर छापेमारी कर रही है।

Read More

पटना। पटना में 12 जून को विपक्षी पार्टियों की प्रस्तावित बैठक टल गयी है। अब यह बैठक 23 जून को होने की संभावना है। यह तीसरा मौका है जब विपक्षी एकता की बैठक को स्थगित किया गया है। बिहार कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं और 12 जून तक उनके लौटने की उम्मीद नहीं है। इसलिए 12 जून की बैठक में वे शामिल नहीं हो सकते। साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी पटना आने में असमर्थ थे। ऐसे में बैठक को स्थगित करने का यही कारण हो सकता है। उपमुख्यमंत्री…

Read More

रांची। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा 24 जून को ली जाएगी। इसके अतिरिक्त इंदिरा गांधी आवासीय विद्यालय और नेतरहाट की तर्ज पर अन्य आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 जून को होगी। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग कर रहा है। मुख्यमंत्री मेधा छात्रवृत्ति योजना के लिए पांच जून तक और आवासीय विद्यालयों के लिए नौ जून तक आवेदन किए जा सकते हैं। हर स्कूल से कम-से-कम 15 छात्र-छात्राओं को आवेदन कराया जा रहा है। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग के सचिव के. रवि कुमार ने इसकी समीक्षा की थी। समीक्षा के दौरान कई तरह के निर्देश दिए गए थे। बताया…

Read More